बहराइच – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

केमिस्ट एसो. ने ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प
पीएसआई इंडिया व केनव्यू के सहयोग से केमिस्ट एसोसिएशन की अभिमुखीकरण कार्यशाला

श्रावस्ती : ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भिनगा में दवा विक्रेताओं और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू (KENVUE) के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर पर आने वालों को डायरिया से बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी देना और चिकित्सक के पास जाने की सलाह देना था। कार्यशाला में पीएसआई इंडिया के पंकज पाठक ने ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 13 और बिहार के तीन जनपदों में चलाया जा रहा है, जिसमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि डायरिया से किसी भी बच्चे की मौत न होने पाए, इसमें केमिस्ट बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अभिमुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कज्जन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समुदाय में डायरिया को लेकर आज भी भ्रांतियां व्याप्त हैं, जिनको दूर करना जरूरी है। दस्त का सही समय पर उपचार बेहद जरूरी है क्योंकि उपचार न मिलना बच्चे के जीवन को संकट में डाल सकता है। कार्यशाला के अन्त में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कज्जन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला का समापन किया। कार्यशाला में केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मदन मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष रिजवान, पीएसआई इंडिया से रमेश कुमार और करीब 40 दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

शादाब हुसैन पांचवीं बार, आनंद गुप्ता चौथी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को नमन के साथ पत्रकार एसोसिएशन का शपथ समारोह सम्पन्न

बहराइच : जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन, बहराइच द्वारा ईद–होली मिलन, शपथ ग्रहण, परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार में जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक भावुक क्षण से हुई, जब संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लालता प्रसाद के पुत्र राम सेवक तथा महान सेनानी चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के वंशज आदित्य भान सिंह को अंगवस्त्र व पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभागार सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाँचवीं बार निर्वाचित मंडल अध्यक्ष शादाब हुसैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल के उपाध्यक्ष सैयद अकरम सईद उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा एवं जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए परिचय पत्र वितरित किए।

जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, जिन्हें चौथी बार नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ने पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और मिशन-प्रधान पत्रकारिता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पत्रकारों की सत्यनिष्ठा पर निर्भर करती है और संगठन पत्रकारों के अधिकारों व मर्यादा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। मुख्य अतिथि शादाब हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन संगठन हर पत्रकार के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार जयचंद सोनी ने पत्रकारिता की गिरती विश्वसनीयता पर चिंता जताते हुए इसे सुधारने की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि सैयद अकरम सईद ने संगठन की मजबूती के लिए एकता, तालमेल और अनुशासन को आवश्यक बताया। जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने भी सभी पत्रकारों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को महेंद्र कुमार मिश्रा, आकाश जायसवाल, रशद महमूद, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव एवं अजमल शाह सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर देवीपाटन मंडल, बहराइच, नानपारा, कैसरगंज, महसी, श्रावस्ती एवं भिनगा क्षेत्र से सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आकाश जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार शर्मा, सुहेल यूसुफ, आफताब वारसी, मानस यज्ञसैनी, मंशाद अहमद, मोहम्मद बिलाल, विमल श्रीवास्तव, रमेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद अनवार खान मोनू, सैयद नसीम रिजवी, रियाज अहमद, जगत मलिक, सीताराम गुप्ता, मुकेश टंडन, मोहम्मद सलीम, दिनेश यादव, नूर आलम वारसी, हरगोविंद पांडेय, छोटेलाल वर्मा, संजय अग्रवाल, गुलशन अवस्थी, अब्दुल कादिर (तहसील अध्यक्ष नानपारा), प्रमोद कुमार, असलम खान, अहमद हुसैन, रोहित कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल माजिद, मोहम्मद इमरान सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नए सदस्यों को सदस्यता फॉर्म वितरित किए गए तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी की गई। समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत, पत्रकारिता की निष्ठा और संगठन की एकता का एक प्रेरणादायक संगम बनकर अविस्मरणीय साबित हुआ।

अमृत सरोवर बना मिट्टी माफियाओं का अड्डा, अवैध खनन का आरोप
सरकारी योजना पर खुली लूट, ग्रामीणों ने जांच व कार्रवाई की मांग

–राहुल उपाध्याय

बाबागंज (बहराइच) : विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा मंसूख गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आरोप है कि अमृत सरोवर के भीतर से खुलेआम अवैध मिट्टी का खनन कराया जा रहा है, जिससे योजना का उद्देश्य ही समाप्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवर योजना के तहत जल संरक्षण, सौंदर्यीकरण और ग्रामीणों को सुविधा देने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन मंसूख गांव में हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। सरोवर में पानी भरने के बजाय जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों से मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है जिससे सरोवर की संरचना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि अमृत सरोवर पर बैठने के लिए प्रस्तावित सीमेंट की कुर्सियां, चारदीवारी और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य या तो हुए ही नहीं या फिर अधूरे छोड़ दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान जाकरून द्वारा योजना की पूरी धनराशि निकाल ली गई। लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नजर नहीं आता। सरोवर के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं और पहले से बनी चारदीवारी भी टूटकर गिर चुकी है। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों तिरभुवन प्रसाद, गंगाराम, शोभा सहित अन्य लोगों का कहना है कि यदि अमृत सरोवर में पानी भरवा दिया जाए तो पशुओं के पीने के पानी की समस्या दूर हो सकती है और ग्रामीणों को टहलने-बैठने की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन वर्तमान में यह सरोवर गांव के उपयोग के बजाय अवैध खनन का केंद्र बन गया है।

इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और एपीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि अमृत सरोवर में हो रहे अवैध मिट्टी खनन की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और सरोवर में पानी भरवाकर उसका पूर्ण सौंदर्यीकरण कराया जाए ताकि सरकार की योजना का वास्तविक लाभ गांव को मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत कर आंदोलन को और तेज करेंगे।

हॉट स्पॉट’ बना अवैध सब्जी मंडी, जीरो टॉलरेंस नीति हो रही बेअसर
डीएम संज्ञान के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, आर्थिक हित बना सबसे बड़ी बाधा

–विनोद जयसवाल

नानपारा (बहराइच) : नगर का हॉट स्पॉट इलाका एवं राजा बाजार चौकी क्षेत्र इन दिनों अवैध अतिक्रमण और गंदगी की चपेट में है। यहां सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर फैली थोक सब्जी मंडी न केवल आवागमन में बाधा बन रही है, बल्कि कीचड़ और सड़ांध के बीच संचालित यह मंडी प्रशासनिक दावों की भी पोल खोल रही है। हैरानी की बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक की अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति होने के बावजूद, बीते दो महीनों से यह मामला मीडिया की सुर्खियों में रहने और जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद भी जस का तस बना हुआ है। न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किया जा सका।

हाल ही में आयोजित समाधान दिवस में भी फरियादी नासिर अली पुत्र अकबर अली ने मंडी हटवाने की मांग उठाई थी, लेकिन ज़मीनी हालात में कोई बदलाव नजर नहीं आया। स्थानीय चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि आर्थिक स्रोतों पर चोट लगने की आशंका के चलते कार्रवाई में जानबूझकर विघ्न-बाधा डाली जा रही है। करीब दो दशक पूर्व बीच बाजार स्थित फल मंडी में अग्निकांड के बाद राजनीतिक दबाव में मंडी समिति परिसर में फल आढ़तियों को अस्थायी रूप से चबूतरे आवंटित किए गए थे। यह अस्थायी व्यवस्था धीरे-धीरे स्थायी अतिक्रमण में बदल गई। समिति से बीस के करीब सब्जी आढ़तियों को दुकानें आवंटित थीं, लेकिन दबंग आढ़तियों के प्रभाव और विरोध के चलते मंडी को दूर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया लगातार अटकती रही।

नोटिस का खेल
मामला तूल पकड़ने पर मंडी सचिव द्वारा बीस दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए, जिनकी मियाद 3 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके, सचिव का कहना है कि मंडी निदेशक से दिशा-निर्देश न मिलने के कारण शिफ्टिंग संभव नहीं हो पा रही है, जबकि दुकानदार लिखित रूप से मंडी स्थानांतरण की सहमति दे चुके हैं।

पैदल चलना भी मुश्किल
मिहींपुरवा रोड, जो सीधे हाईवे से जुड़ी है, सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक अतिक्रमण की वजह से पूरी तरह जाम जैसी स्थिति में रहती है। सड़क से लेकर फुटपाथ तक सब्जियों का अंबार लगा रहता है, जिससे आम नागरिकों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। यह हालात प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब यह देखना अहम होगा कि सुप्रीम कोर्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी के आदेशों का पालन कब और कितनी गंभीरता से किया जाता है, या यह मामला भी समय के गर्भ में ही समा जाएगा।

भक्तपुर गुलहरिया में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन हुआ
–राहुल उपाध्याय

नवाबगंज, (बहराइच) : सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत और सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से, विकास खंड नवाबगंज के तहत ग्राम पंचायत भक्तपुर गुलहरिया में एक अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन रविवार को जवाहरलाल नेहरू नेशनल इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल सिद्धनाथ पाठक ने फीता काटकर किया।
गौरतलब है कि नानपारा की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, मोनालिसा जौहरी ने विकास खंड नवाबगंज में हर उचित मूल्य की दुकान के लिए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के निर्देश जारी किए थे। इस पहल के तहत, मनरेगा योजना के तहत छह उचित मूल्य की दुकानों की इमारतों और विभागीय बजट के तहत एक दुकान के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों का चयन करने के निर्देश दिए गए थे, और भूमि प्रबंधन समिति के माध्यम से प्रस्ताव भेजने को कहा गया था ताकि बजट की मांग उठाई जा सके और निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। इसी क्रम में, ग्राम पंचायत भक्तपुर गुलहरिया में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

उद्घाटन के अवसर पर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार पांडे, साथ ही केहर सिंह, जगदीश सिंह, अजय कुमार पांडे, कैलाश, कपिल देव, बौर, चेत राम, बागे खान, राम सूरत, इकरार आलम खान, सियाराम वर्मा, स्वामी दयाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धनाथ पाठक, पूर्व प्रिंसिपल जगदीश सिंह, बुद्धिमान सिंह, महेश पाठक, राम गोपाल शर्मा, शिव कुमार पाठक, उचित मूल्य की दुकान के डीलर माखन लाल वर्मा, और कई अन्य प्रतिष्ठित ग्रामीण उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार पांडे ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से, ग्राम पंचायत में राशन वितरण प्रणाली अब अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित होगी, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

अजंता क्लब ने रोमांचक मुकाबले में पायनियर को हराया
राम प्यारे शिव शंकर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

बहराइच : जिला क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच के तत्वावधान में आयोजित राम प्यारे शिव शंकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज, शिवपुर के मैदान पर भव्य रूप से हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कृपा राम वर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुर सुधीर यज्ञसैनी, खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, प्रबंधक श्याम बिहारी वर्मा एवं प्रधानाचार्य गजेन्द्र मणि मिश्र द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मैच सोमवार को अजंता क्रिकेट क्लब और पायनियर क्रिकेट क्लब नवाबगंज के बीच खेला गया, जो अंत तक सांसें थाम देने वाला रहा। टॉस जीतकर अजंता क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम 18.5 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। पायनियर की ओर से सम्राट तिवारी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि अजंता की ओर से वत्सल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता क्रिकेट क्लब ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 20 ओवर की आख़िरी गेंद पर 1 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभिषेक यादव और सत्यम साहू का अहम योगदान रहा, दोनों ने 27-27 रन बनाए। पायनियर की ओर से वीरेंद्र ने 4 विकेट लेकर मुकाबले को अंतिम क्षणों तक जीवंत बनाए रखा। शानदार प्रदर्शन के लिए वत्सल सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका अकील व आतिफ खान ने निभाई, जबकि आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया।

मुख्य अतिथि कृपा राम वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान, अनीत बाजपेई, अटल सिंह, हरेंद्र, गोविंद सिंह, सुखदेव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व खेल समर्थक मौजूद रहे। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले ने ही यह साफ कर दिया कि आगे के मैच और भी रोमांचक होने वाले हैं।

एसबीआई नानपारा ने एसकेएस चीनी मिल को वाटर कूलर व आरओ किया दान
–राहुल उपाध्याय

बहराइच : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) नानपारा शाखा द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा को 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर एवं आरओ प्रणाली दान की गई। इस जनोपयोगी पहल का उद्घाटन समारोह चीनी मिल परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसकेएस चीनी मिल के सीएम महेश कैथल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों एवं चीनी मिल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनरल मैनेजर चीनी मिल महेश कैथल, सीए योगेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बहराइच के रीजनल मैनेजर विवेक कुमार सिंह, एसबीआई नानपारा की मुख्य प्रबंधक श्रद्धा शुक्ला तथा सर्विस मैनेजर अमित कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एसबीआई की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास उद्योग एवं कर्मचारियों के कल्याण में सहायक होते हैं। एसबीआई नानपारा द्वारा किए गए इस योगदान से चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी।

भाजपा गजाधरपुर मंडल की कमान विशाल सिंह को मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह
–रमेश पाण्डेय

बहराइच : भाजपा संगठन में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के तहत गजाधरपुर मंडल के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में विशाल सिंह की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि विशाल सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि विशाल सिंह के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और सशक्त होगा। नियुक्ति के बाद विशाल सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है। उसके लिए मैं आभारी हूँ। संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और भाजपा की विचारधारा को प्रत्येक बूथ तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता होगी।

मंडल में संगठनात्मक ऊर्जा बढ़ाते हुए आने वाले चुनावों में गजाधरपुर को मजबूती से आगे ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की कर रहे हैं। और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विकास यात्रा का भागीदार है। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए वह लगातार जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में मंडल संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।

समाजसेवी मुक्ता जायसवाल का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति
राहुल उपाध्याय

चरदा, (बहराइच) : विकासखंड नवाबगंज के जमोग बाज़ार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मुक्ता प्रसाद जायसवाल का रविवार सुबह निधन हो गया। 95 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, इसी बीच रविवार को उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया और निधन की दुखद सूचना परिजनों के माध्यम से क्षेत्र में फैल गई। मुक्ता प्रसाद जायसवाल सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहते थे। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान में वे हमेशा आगे रहते थे और उनकी सरलता, सौम्यता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें सभी के बीच एक सम्मानित पहचान दिलाई थी।

मुक्ता जायसवाल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जायसवाल जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने पीछे वे चार पुत्र-राजेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, डॉ. रंजीत जायसवाल और अशोक जायसवाल सहित नाती–पोतों वाला बड़ा परिवार छोड़ गए हैं।

नवाबगंज के रोजगार सेवक भुखमरी की कगार पर, पांच माह से नहीं मिला मानदेय
चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निभाते हुए खुद के खर्च पर काम करने को मजबूर; शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी स्थिति चिंताजनक

पंकज त्रिपाठी

चरदा (बहराइच) : भारत–नेपाल सीमा के विकासखण्ड नवाबगंज में कार्यरत रोजगार सेवक पिछले पांच महीनों से मानदेय न मिलने के कारण कठिन परिस्थिति में हैं। लगभग चार दर्जन से अधिक रोजगार सेवक अपने परिवार का पालन-पोषण और रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करने में असमर्थ हो चुके हैं। इन सेवकों का कहना है कि उन्हें चुनाव आयोग द्वारा बूथ लेवल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन उनके मानदेय का भुगतान अब तक नहीं हुआ। इस कारण उन्हें न केवल अपने व्यक्तिगत खर्च से चुनाव संबंधित कार्य करना पड़ रहा है। बल्कि बच्चों की जिम्मेदारी और घर का खर्च भी पूरा करना मुश्किल हो गया है। सेवकों ने बताया हमारी नींदें उड़ी हुई हैं। दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन मानदेय न मिलने से पेट की आग बुझाना मुश्किल हो गया है।

उनका यह भी कहना है कि यदि उनका नाम समाचार में प्रकाशित नहीं किया गया तो उन्हें डर है कि अधिकारियों द्वारा कार्रवाई हो सकती है। बावजूद इसके वे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने काम को निभा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य विकास कार्यकर्ता भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। उनका मानदेय न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। जबकि जिम्मेदारी और पद बड़े दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मेहनत और जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें सम्मानजनक मानदेय प्रदान करे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजगार सेवक और विकास कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अगर उनका मानदेय समय पर न दिया गया तो न केवल उनका जीवन प्रभावित होगा। बल्कि क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली भी बाधित हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार और निर्वाचन आयोग को ऐसे कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। ताकि वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।