बाराबंकी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

फाइलेरिया उन्मूलन सफल बनाने को मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला
‘हमारा संकल्प– फाइलेरिया से मुक्ति’, भ्रांतियां दूर कर एमडीए अभियान में 90% दवा सेवन लक्ष्य पर जोर

बाराबंकी : जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) से पूर्व गुरुवार को एक स्थानीय होटल में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया को अभियान की रणनीति, तैयारियों और प्रमुख संदेशों से अवगत कराते हुए जनसमुदाय में सही जानकारी का प्रसार करना था, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। कार्यशाला के शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.डीके श्रीवास्ताव ने किया। WHO के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. नित्यानंद ने बताया कि प्रदेश के 21 जनपदों सहित बाराबंकी में यह अभियान 10 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। बाराबंकी के सात ब्लॉक में अभियान चलाया जाएगा जिसमें कुल 1695911 जनसंख्या को कवर किया जाना है । इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की 1357 टीमें घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को अपने सामने फ़ाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएँगी। साथ ही 226 सुपरवाइज़र भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर एवं विकलांगता उत्पन्न करने वाला मच्छर-जनित रोग है, जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षण कई बार संक्रमण के 10–15 वर्षों बाद प्रकट होते हैं, इसलिए लोग अनजाने में इसके वाहक बने रहते हैं और संक्रमण फैलाते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.डीके श्रीवास्ताव ने जोर देते हुए कहा, फाइलेरिया उन्मूलन के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम 90 प्रतिशत पात्र आबादी दवा का सेवन करे। इसलिए यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जन-आंदोलन है। उत्तर प्रदेश सरकार फाइलेरिया उन्मूलन को गति देने के लिए पाँच-स्तम्भीय रणनीति (Five-Pillar Strategy) पर कार्य कर रही है। इसमें पहला स्तम्भ सर्वजन दवा सेवन अभियान है, जिसके माध्यम से 90% से अधिक कवरेज सुनिश्चित किया जा रहा है। दूसरा स्तम्भ रुग्णता प्रबंधन एवं रोकथाम (MMDP) है, जिसमें हाइड्रोसील सर्जरी, हाथीपांव मरीजों को किट वितरण तथा मामलों की IHIP पर सूचीबद्धता शामिल है। तीसरा स्तम्भ वाहक नियंत्रण है, जिसके अंतर्गत मच्छरों की रोकथाम, स्वच्छता एवं जल प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। चौथा स्तम्भ उच्च-स्तरीय एडवोकेसी एवं अंतर-विभागीय समन्वय है, जिसमें पंचायती राज, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की भागीदारी से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। पाँचवाँ स्तम्भ नवाचारी दृष्टिकोण है, जिसमें डिजिटल टूल्स के माध्यम से रियल-टाइम रिपोर्टिंग और नए जांच उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। ‘हमारा संकल्प– फाइलेरिया से मुक्ति’ के तहत अब हमें अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करनी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि पेरीअर्बन एरिया में माइग्रेशन जैसी चुनौतियाँ अधिक हैं जिनकी वजह से इन सात ब्लॉकों में ख़ास तौर पर उन्मूलन गतिविधियों को तेज़ किया गया है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे यह संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ कि दवा खाली पेट न लें, स्वास्थ्यकर्मी के सामने दवा अवश्य खाएँ, हल्के लक्षण शुभ संकेत हैं और आज दवा खाने से आने वाली पीढ़ियाँ सुरक्षित होंगी।

फाइलेरिया गंभीर रोग, लेकिन पूरी तरह रोक संभव
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुजाता ने कहा कि अभियान की सबसे बड़ी चुनौती लोगों की झिझक, भ्रांतियाँ और दवा के बाद होने वाली हल्की प्रतिक्रियाओं (ADR) को लेकर डर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवाएँ WHO प्रमाणित और पूरी तरह से सुरक्षित हैं और कभी-कभी मतली, थकान जैसे हल्के लक्षण कुछ घंटों में स्वतः ठीक हो जाते हैं। गंभीर स्थिति के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम उपलब्ध रहेगी। सबके निरंतर प्रयास से 16 में से 9 ब्लॉक में हमने फ़ाइलेरिया पर काबू पा लिया है । इस बार हमें जागरूकता का स्तर इतना बढ़ाना होगा कि लोग खुद फाइलेरिया की जांच और उससे बचाव की दवा लेने स्वास्थ्य केंद्र तक आएं। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, सहयोगी संस्था पाथ, पीसीआई एवं सें सीफार के प्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पीएसपी सदस्यों ने साझा किये अनुभव
आयुष्मान आरोग्य मंदिर टीपहार के अंतर्गत सामुदायिक स्वस्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में बने रोगी हितधारक मंच (PSP) के सदस्य 28 वर्षीय फाइलेरिया रोगी कारण ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा – मैं पिछले पांच वर्षों से फाइलेरिया से पीड़ित हूँ। फाइलेरिया सिर्फ बीमारी नहीं, जिंदगी भर की परेशानी बन जाती है। मैं नही चाहता कि मेरी जैसी हालत किसी और की हो। इसलिए आप सभी से अपील है कि स्वास्थ्यकर्मी के सामने दवा ज़रूर खाएं। टीपहार के ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि वे भी अब पीएसपी के साथ जुड़कर फ़ाइलेरिया मुक्त अभियान की अगुआई कर रहे हैं। पिछले एमडीए अभियन में उन्होंने स्वयं अपने घर से सामूहिक दवा खाकर अभियान का शुभारम्भ किया जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ गये।

अधिकारियों ने भी लिया तैयारियों का जायज़ा
वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को देखते हुए एमडीए अभियान सरकार की प्राथमिकता पर है । इसी को लेकर बुधवार को केंद्र की दो सदस्यी टीम ने बाराबंकी पहुंचकर अभियान की तैयारियों का जायजा लिया।

इन सात ब्लॉकों में चलेगा अभियान
डीएमओ ने बताया कि देवा, दरियाबाद, रामनगर, हरख, सिद्धौर, जटाबरौली व बाराबंकी अर्बन में फ़ाइलेरिया की दर एक प्रतिशत से अधिक है जिस कारण यहाँ एमडीए अभियान चलाया जाएगा।

जिले में फाइलेरिया की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में बाराबंकी जिले के 7 ब्लॉक फाइलेरिया की चपेट में हैं। जिले में फाइलेरिया के कुल 3617 मरीज़ हैं, जिनमें हाथीपांव के 3188 और हाइड्रोसील के 429 मरीज़ शामिल हैं। सीएमओ ऑफिस स्थित फाइलेरिया क्लीनिक पर हर बुधवार को रात आठ बजे से फाइलेरिया की जांच की जाती है।

फाइलेरिया रोग के तकनीकी पहलुओं से रूबरू हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता
रोगी हितधारक मंच के निर्माण की अवधारणा और उद्देश्य पर दी जानकारी

बाराबंकी : क्या आप जानते हैं कि फाइलेरिया (हाथीपांव) एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती? यह मच्छर के ज़रिए फैलने वाला संक्रमण धीरे-धीरे शरीर के अंगों को सूजन, दर्द और विकलांगता की ओर ले जाता है। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है- लेकिन सही देखभाल, साफ-सफाई, व्यायाम और अन्य उपायों के माध्यम से बीमारी की गंभीरता को कम करने और विकलांगता जैसी स्थिति होने से रोक जा सकता है। यह बातें सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एमएमडीपी (“रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता निवारण”) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीसी पाथ, मोहम्मद शकील ने कही।

उन्होंने कहा- फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है – लगातार देखभाल। हम मरीजों से कहते हैं कि वे हर दिन प्रभावित अंगों को साबुन और साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखाएं। सूजन वाले अंग को ऊंचा रखकर आराम देना चाहिए, और लसीका तरल के प्रवाह को बेहतर करने के लिए कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम जरूर करने चाहिए। ये व्यायाम बेहद सरल होते हैं और घर पर ही किए जा सकते हैं। अगर ये छोटी-छोटी बातें रोज़मर्रा की आदत बन जाएं, तो मरीज न केवल बीमारी के असर को कम कर सकता है, बल्कि एक सामान्य और सम्मानजनक जीवन भी जी सकता है।

उन्होंने रोगी हितधारक मंच की अवधारणा के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस मंच का नेतृत्व सीएचओ करते हैं। इसमें फाइलेरिया रोगियों के साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार, ग्राम प्रधान, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय प्रभावशाली लोग शामिल होते हैं। यह मंच न केवल मरीजों को लगातार देखभाल और मानसिक सहयोग प्रदान करता है, बल्कि समय-समय पर चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से फाइलेरिया मरीजों को बेहतर दिनचर्या अपनाने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर उपस्थित जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर ने फाइलेरिया से बचाव पर ज़ोर देते हुए कहा -फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है, साल में एक बार एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया से बचाव की दवाएं सेवन करने से इस रोग से बच जा सकता है। वहीं जिन्हें यह रोग हो गया है वह सभी मरीज एमएमडीपी कैम्प से सही देखभाल की जानकारी लेकर रोग को गंभीर होने से रोक सकते हैं। उन्होंने कहा “फाइलेरिया लाइलाज ज़रूर है, लेकिन अगर मरीज को देखभाल का सहारा मिले और स्वास्थ्यकर्मी साथ दें, तो जीवन कभी थमता नहीं– यह चलता रहता है, पूरे सम्मान और आत्मबल के साथ।” प्रशिक्षण में सीएचओ, एएनएम, संगिनी, फाइलेरिया मरीज, सीफार प्रतिनिधि व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी बीपीएम, बीसीपीएम, एचईओ, एआरओ सहित 57 लोगों ने प्रतिभाग किया।

“काश, मैंने समय पर दवा सेवन की होती!”
फाइलेरिया से जूझते अरविंद की आपबीती

बाराबंकी : ब्लॉक देवा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डीहा के रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) के सदस्य अरविंद कुमार (34) बीते आठ वर्षों से फाइलेरिया से पीड़ित हैं। इस बीमारी ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। बायां पैर सूजने के कारण वे न तो भारी सामान उठा सकते हैं, न ही खेतों में काम कर सकते हैं। कैटरिंग का काम करने वाले अरविंद के लिए परिवार का भरण-पोषण कठिन हो गया है।

इलाज के लिए लगाए चक्कर, लेकिन नहीं मिली राहत
सिद्धौर ब्लॉक के अलीगढ़ गांव निवासी अरविंद के परिवार में पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर है, लेकिन शारीरिक कमजोरी के कारण वे पहले की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं। अरविंद बताते हैं, “करीब आठ साल पहले बाएं पैर में सूजन और बुखार आया। मेडिकल स्टोर से दवा लेने पर आराम मिला, लेकिन बाद में सूजन बढ़ गई और गिल्टी निकल आई। निजी क्लीनिक में एक महीने इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब हल्की चोट लगने पर भी पैर से पानी रिसता है, जिससे रोजमर्रा के काम मुश्किल हो गए हैं।”

बीमारी ने आर्थिक और सामाजिक जीवन पर डाला असर
अरविंद कहते हैं, “फाइलेरिया के कारण भारी सामान उठाना और लंबे समय तक खड़ा रहना मुश्किल हो गया है, जिससे कैटरिंग का काम प्रभावित हुआ है। कमाने की उम्र में इस बीमारी ने न सिर्फ मेरी कार्यक्षमता घटाई, बल्कि परिवार को भी आर्थिक संकट में डाल दिया। अकेला कमाने वाला होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।” वह सामाजिक आयोजनों में जाने से भी कतराते हैं, क्योंकि लोगों के सवालों से असहज महसूस करते हैं। हाल ही में पीएसपी मंच से सही जानकारी मिलने पर उन्होंने नियमित पैर की देखभाल और व्यायाम शुरू किया, जिससे कुछ राहत मिली। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डीहा की सीएचओ रीतू यादव बताती हैं कि फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है, लेकिन उचित देखभाल से इसकी गंभीरता को रोका जा सकता है।

अरविंद ने अपने परिवार के सभी सदस्यों को एमडीए अभियान के तहत दवा खिलाई और अब गांव में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे कहते हैं, “अगर मैंने समय पर दवा ली होती, तो आज इस परेशानी से न जूझ रहा होता। सभी लोग इन दवाओं का जरूर सेवन करें और अपने परिवार को इस बीमारी से बचाएं।”

सभी करें दवाओं का सेवन
सीएचओ रीतू यादव ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डीहा क्षेत्र में फाइलेरिया के 33 मरीज चिन्हित किए गए, जो बीमारी की गंभीरता दर्शाता है। इसे रोकने के लिए 25 फरवरी तक एमडीए अभियान चला, अब 4 मार्च तक छूटे लोगों के लिए मॉपअप राउंड चलेगा। “हम सभी सीएचओ-पीएसपी टीम अभियान की सफलता के लिए जुटे हैं, ताकि कोई और अरविंद जैसी तकलीफ न झेले।”

जनपद के 9 ब्लाकों में एमडीए अभियान की प्रगति
दवा सेवन कराने का लक्ष्य – 22 लाख
25 फरवरी तक दवा सेवन कर चुके लोगों की संख्या – 18.90 लाख

नुक्कड़ नाटक के जरिये दी फाइलेरिया से बचाव की जानकारी
10 फरवरी से चलेगा एमडीए अभियान, सभी स्वस्थ लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा

बाराबंकी : जिले के नौ ब्लॉकों में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सीएचओ व रोगी हितधारक समूह के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन राजकीय यूपी सैनिक स्कूल, सरोजिनीनगर, लखनऊ की छात्राओं द्वारा किया गया, जिन्हें सीफार संस्था द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित किया गया था।

एनएसएस छात्र हुए जागरूक : इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 114 छात्रों व कोऑर्डिनेटर ने बाराबंकी पुलिस लाइन सभागार में आयोजित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम में भाग लिया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक टीम ने लोक गीत के माध्यम से फाइलेरिया की जानकारी दी।

गाँवों में बढ़ायी जागरूकता : इसी क्रम में देवा ब्लॉक के गौरिया गाँव, फतेहपुर ब्लॉक के सर्वोदय विद्यालय मंदिर, बिशुनपुर और इसरौली बाजार में भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर और लाइलाज बीमारी है। इसके शुरुआती दौर में कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन 5 से 15 साल बाद हाथ-पैर या महिलाओं के स्तनों में भारी सूजन आ सकती है, जिससे व्यक्ति को विकलांगता का सामना करना पड़ सकता है।

दवा सेवन जरूरी : छात्राओं ने बताया कि फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इससे बचाव संभव है। सरकार एमडीए अभियान के तहत डीईसी और एल्बेंडाजोल दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराती है। 10 से 27 फरवरी तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। इसे खाली पेट नहीं लेना चाहिए और पूरी खुराक लेना जरूरी है। एक साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी, जबकि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली पीसकर दी जाएगी।

दवाएं पूरी तरह सुरक्षित : गौरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ शालिनी तिवारी ने बताया फाइलेरिया से बचाव की दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होता। यदि दवा लेने के बाद हल्की खुजली या चकत्ते हों, तो यह संकेत है कि शरीर में मौजूद फाइलेरिया के कीटाणु नष्ट हो रहे हैं। किसी भी परेशानी पर आशा कार्यकर्ता या रैपिड रिस्पॉन्स टीम से संपर्क करें।

समुदायिक भागीदारी से बनेगा फाइलेरिया मुक्त गांव : जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर ने लोगों से अपील की कि अभियान के दौरान सभी लोग स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सामने दवा जरूर सेवन करें और अपने परिवार तथा पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जितने अधिक लोग दवा लेंगे, उतनी जल्दी गांव फाइलेरिया मुक्त होगा। कार्यक्रम में रोगी हितधारक समूह के सदस्य ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा कार्यकर्त्ता, आंगनवाड़ी, फाइलेरिया मरीज, समूह सखी सहित शिक्षक, छात्र व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हमें तो लूट लिया, मिल के हुश्न वालों ने…
देवा महोत्सव में अल्ताफ रजा के गानों पर रात भर झूमते रहे श्रोता

बाराबंकी : आवारा हवा का झोंका हूं, आ निकला हूं पल दो पल के लिए… गाने के यह बोल जैसे ही मंच से सुनाई दिए तो लोग कुर्सियां छोड़कर खड़े हो गए। चारों तरफ तालियों की गूंज सुनाई देने लगी। भीड़ से भरे ऑडिटोरियम को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि अल्ताफ रजा को सुनने के लिए लोग आज भी उतने ही बेताब है। अल्ताफ रजा ने आने से जिसके आए बहार, हम वो दीवाने है जो ताजा हवा लेते है, दिल सच्चा, सूरत आपकी शुभांल्लाह, हमें तो लूट लिया, मिल के हुश्न वालों ने, झूम बराबर, झूम शराबी, गाकर लोगों को पुराने दौर में पहुंचा दिया। इसके बाद एक के बाद एक प्रस्तुति ने लोगों की शाम यादगार बना दी।

शुक्रवार को देवा मेला के ऐतिहासिक ऑडिटोरियम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुरों के बादशाह को मंच पर देखकर श्रोताओं का उत्साह सातवें आसमान पर था। फिर अल्ताफ राजा ने जा बेवफा, जा बेवफा हमें प्यार नहीं करना, से उन्होंने बाद अपनी आगे की प्रस्तुति को बढ़ाया। गानों के बीच में उनकी शायरी ने प्रस्तुति में जैसे चार चांद लगा दिए। फिर तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, महोब्बत की राहों में आकर तो देखो, अन्य धमाकेदार प्रस्तुतियां ने कार्यक्रम को शीर्ष पर पहुंचा दिया। इस कार्यक्रम में जिले के सारे अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

बाराबंकी में डीसीएम और ट्रक में भीषण टक्कर, पलटने के बाद दोनों वाहनों में लगी आग; हादसे में एक की मौत
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार रात करीब 11:30 बजे एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर जबरीकला गांव के पास डीसीएम और गन्ना लदी ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए और आग लग गई। इस हादसा में ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की लखनऊ से भी गाड़ियां पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस बचाव कार्य में जुटी रही। घटना के बाद रात 12 बजे तक हाईवे जाम रहा।

जानकारी के मुताबिक, किसान पथ पर जबरी कला गांव के पास जा रही ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते हैं दोनों वाहन पलट गए और दोनों में आग लग गई। सड़क पर ही दोनों वाहन जलने लगे। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कुर्सी देवा व शहर कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। दोनों वाहनों में आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को सीधा किया। इस हादसे को देखकर लोग दंग रह गए। पुलिस ने बताया कि डीसीएम के नीचे से एक युवक का शव निकला गया है। ट्रक के ड्राइवर की तलाश हो रही है।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डंफर ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने सास बहू सम्मेलन में किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ
बाराबंकी: जिला प्रशासन बाराबंकी की ओर से आयोजित सास बहू सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही प्रदेश के मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव का भी जादू कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमे एक से बढ़कर एक अचंभित करने वाले कारनामें प्रस्तुत किए गए।

इसके अलावा जादूगर राकेश ने अपनी रोमांचक जादू कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदान करने को भी जागरूक किया जिसे जिलाधिकारी महोदय ने भरपूर प्रशंसा की।

यूपी : बिजली मंत्री के आते ही चली गई लाइट, टॉर्च की रोशनी में किया निरीक्षण, सपा का तंज
उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री अरविंद कुमार शर्मा मंगलवार की शाम बाराबंकी में एक बिजली उपकेंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान लाइट चली गई. फिर बिजली मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में उपकेंद्र का निरीक्षण किया और शिकायती रजिस्टर में दर्ज उपभोक्ताओं को कॉल लगा दिया है.बिजली मंत्री के निरीक्षण के दौरान बिजली गुल हो जाने पर समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है. सपा ने कहा, ‘गुजरात मॉडल वाले मंत्री जी ने यूपी में बत्ती की गुल, सपा सरकार में जहां शहरों, कस्बों, गांवों में निर्बाध बिजली की सप्लाई थी , वहीं BJP राज में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तक बिजली को तरस रहे, ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में बिजली जाना, शर्मनाक.’

पूरी खबर देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें।

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सीफार के सहयोग से आयोजन
रुग्णता प्रबन्धन और साफ़.सफाई के बारे में विस्तार से दी जानकारी

लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने बुधवार को बक्शी का तालाब ब्लॉक के फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के साईं बाबा सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षित किया। सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों का रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता (एमएमडीपी) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बक्शी का तालाब ब्लॉक के इंदौराबाग क्षेत्र में आयोजित किया गया।जिला मलेरिया अधिकारी डा. रितु श्रीवास्तव का कहना है कि फाइलेरिया से बचाव ही इसका एकमात्र इलाज है क्योंकि एक बार बीमारी हो जाने के बाद यह ठीक नहीं होती है, इसलिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया की दवा का सेवन साल में एक बार पांच साल लगातार अवश्य करें तभी फाइलेरिया से बचा जा सकता है। फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति को फाइलेरिया प्रभावित अंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फाइलेरिया प्रभावित अंगों की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिएं। उस पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए। यदि पैर और हाथ प्रभावित हैं तो व्यायाम करना चाहिए।

साईं बाबा सपोर्ट ग्रुप की सदस्य सीमा सिंह और शकुंतला देवी ने कहा कि फाइलेरिया के कारण जिन मुश्किलों का सामना हम कर रहे हैं, अन्य किसी को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसलिए हम सपोर्ट ग्रुप से जुड़े हैं ताकि इस ग्रुप के माध्यम से हम गाँव के अन्य लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने के लिए प्रेरित कर सकें। सपोर्ट ग्रुप से जुड़ने के बाद ही हमें पता चला कि यह क्यों होता है और मच्छरों को पनपने से रोककर हम इस बीमारी से बच सकते हैं। सीफार से डा. एस.के. पांडे ने फाइलेरिया ग्रसित मरीजों में रुग्णता प्रबंधन (एमएमडीपी) का प्रदर्शन करके दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ व्यायाम करके भी दिखाए। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता राजेश्वरी देवी, सीफार की वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक शुभ्रा त्रिवेदी, जिला समन्वयक सर्वेश पाण्डेय, ब्लॉक समन्वयक अखिलेश प्रजापति तथा सपोर्ट ग्रुप के 15 सदस्य उपस्थित रहे।

क्या है फाइलेरिया
फाइलेरिया एक मच्छरजनित बीमारी है और इसे हाथी पाँव के नाम से भी जाना जाता है। इसके संक्रमण के कारण लसिकातंत्र (लिम्फ नोड) को नुकसान पहुंचता है जिससे शरीर में सूजन आ जाती है। इससे व्यक्ति की जान तो नहीं जाती है लेकिन यह व्यक्ति को आजीवन अपंग बना देती है।

बालिका जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं : डॉ. नंदा
घर आई नन्ही परी फाउंडेशन की पहल पर परिचर्चा आयोजित

बाराबंकी : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को विकासखंड देवा के सभागार में ष्घर आई नन्ही परी फाउंडेशनष् के तत्वावधान में बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान पर परिचर्चा आयोजित हुई। इस मौके पर हर बालिका के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और उनकी शिक्षा का पूरा ख्याल रखने पर चर्चा हुई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घर आई नन्ही परी फाउंडेशन के संस्थापक व मुख्य सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस (गुजरात के पूर्व गृह सचिव) डॉ. एसके नंदा ने कहा कि समाज तभी पूरी तरक्की कर सकता है जब बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान मिले और उनको स्वावलम्बी बनाया जाए। इसी पहल को आगे बढ़ाने में घर आई नन्ही परी फाउंडेशन जुटा है। इसकी शुरुआत गुजरात राज्य से की गयी थीए जिसके तहत अब बालिका के जन्म पर घर में धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। उनकी शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है। गुजरात के पुंसारी में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए दूध निकालने की मशीन प्रदान की गयी है ताकि वह दुधारू पशुओं से आसानी से दूध निकालकर उसकी बिक्री कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

बालिका बनेगी मजबूत तो देश बनेगा सशक्त : डॉ. हीरा लाल

इसके साथ ही अब फाउंडेशन का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर है। इसके तहत प्रदेश के 20 जिलों में कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है और अब तक करीब 600 बच्चियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है। फाउंडेशन अपनी इस यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में माता.पिता को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन. उत्तर प्रदेश के अपर मिशन निदेशक डॉ. हीरा लाल ने कहा कि देश को सशक्त बनाना है तो पहले बालिकाओं को मजबूत बनाना होगा। बालिका जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की शुरुआत अगर हमारे हर गाँव और हर घर शुरू कर दें तो समाज में बदलाव की क्रांति आ सकती है। इसके साथ ही मॉडल गाँव की बुनियाद भी मजबूत हो सकेगी।

एक नहीं दो परिवार को आगे बढ़ाती हैं महिलाएं : डॉ. अवनीश
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य व अध्यक्ष क्रीड़ा भारती . उत्तर प्रदेश इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को इसलिए भी मजबूत और सशक्त बनाना है क्योंकि वह आगे चलकर माँ बनेंगी। इस तरह वह माता.पिता का नाम रोशन करने के साथ ही देश के लिए होनहार बच्चों की परवरिश करने वाली माँ भी साबित होंगी, इस तरह वह एक नहीं बल्कि दो.दो परिवारों की तरक्की का जरिया बन सकती हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने भी संबोधित किया। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया। घर आई नन्ही परी फाउंडेशन की सलाहकार ईभा सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। उपायुक्त स्वतः रोजगार बीके मोहन ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही तरक्की का रास्ता दिखाता है। इसलिए बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं और उनकी तरक्की का मार्ग सरल बनाने का हरसम्भव प्रयास करें। कार्यक्रम में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अवनीश चौधरी, सत्यम सिंह कनौजिया, अरविंद वर्मा, ग्रो फ़ार्म के सीईओ राहुल वर्मा, खंड विकास अधिकारी पूजा पाण्डेय और जिले के 30 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।