उत्तर प्रदेश – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

सोशल मीडिया पर विधानसभा को लेकर गलत टिप्पणी पड़ेगी भारी, सचिवालय ने जारी किया सख्त आदेश; एफआईआर की भी चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोशल मीडिया पर विधानसभा, उसके अधिकारियों, कर्मचारियों और विधानसभा अध्यक्ष के बारे में अनर्गल, असत्य या निराधार टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी नोटिस में ऐसी सामग्री को गलत और गैरकानूनी बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आपत्तिजनक और निराधार पोस्ट पर होगी कार्रवाई

नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों पर विधानसभा, उसके अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के संदर्भ में आपत्तिजनक, अवांछनीय और निराधार टिप्पणियां की जा रही हैं। सचिवालय ने ऐसी सामग्री को गलत और गैरकानूनी माना है। नोटिस के मुताबिक, विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है और उसके बारे में झूठी या बेबुनियाद जानकारी प्रसारित करना अनुचित होने के साथ कानूनी रूप से दंडनीय भी हो सकता है।

सूचना निदेशालय को दिए गए निर्देश

प्रमुख सचिव विधानसभा ने सूचना निदेशालय को निर्देश दिया है कि इस आदेश की जानकारी सोशल मीडिया मंचों के संचालकों और संबंधित लोगों तक पहुंचाई जाए। नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति विधानसभा, उसके अधिकारियों, कर्मचारियों या अध्यक्ष के बारे में आपत्तिजनक, असत्य अथवा अनर्गल सामग्री पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ संबंधित नियमों और कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बिना सत्यापन पोस्ट करने पर भी सख्ती

सचिवालय की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तथ्यों की जांच और प्रमाणीकरण के बिना सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई किसी सामग्री या टिप्पणी को अविधिक और अनधिकृत माना जाएगा। यानी विधानसभा से संबंधित जानकारी साझा करने से पहले उसके तथ्यों की पुष्टि करने पर जोर दिया गया है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर की चेतावनी

नोटिस में कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है। सचिवालय के इस आदेश के बाद विधानसभा और उससे जुड़े अधिकारियों के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या बिना सत्यापन की सामग्री पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल गया है।

पुलिस और प्रशासन को भी भेजी गई आदेश की प्रति

इस आदेश की प्रति उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, सूचना एवं गृह विभाग संजय प्रसाद और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई है। इसके जरिए प्रशासन और पुलिस स्तर पर भी आवश्यक निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संवैधानिक संस्था की गरिमा का हवाला

विधानसभा सचिवालय की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सोशल मीडिया पर संवैधानिक संस्थाओं और उनके पदाधिकारियों से जुड़ी सूचनाएं तेजी से प्रसारित होती हैं। सचिवालय का कहना है कि गलत और निराधार सामग्री से संस्था की गरिमा प्रभावित होने के साथ लोगों के बीच गलत धारणा भी बन सकती है। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर विधानसभा से संबंधित सामग्री को लेकर सख्ती का संदेश दिया गया है।

NCRTC ने नमो भारत कॉरिडोर के पास पतंग उड़ाने और चाइनीज मांझे के संबंध में जारी की एडवाइजरी
Ghaziabad News: एनसीआरटीसी ने लोगों से अपील की है कि नमो भारत कॉरिडोर और इसकी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के आसपास पतंग न उड़ाएं। नमो भारत कॉरिडोर घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है तथा इसके आसपास पतंग उड़ाने से हाई-वोल्टेज विद्युत प्रणाली की मौजूदगी के कारण सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा हो सकते हैं। नमो भारत ट्रेनें 25केवी एसी ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) के माध्यम से संचालित होती हैं, जिसमें हर समय बिजली का प्रवाह रहता है।
ट्रेन सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
ट्रेन के पैंटोग्राफ के संपर्क में आ सकता है
पतंग की डोर, विशेष रूप से धातु मिश्रित या चाइनीज मांझा, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में उलझ सकता है या ट्रेन के पैंटोग्राफ के संपर्क में आ सकता है। पैंटोग्राफ वह उपकरण है, जो ओवरहेड सिस्टम से ट्रेन के संचालन के लिए बिजली प्राप्त करता है। ऐसी घटनाओं से ओएचई या पैंटोग्राफ को नुकसान पहुंच सकता है और ट्रेन सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इन हाई-वोल्टेज OHE के संपर्क में आने से आसपास पतंग उड़ाने वाले लोगों के लिए गंभीर और संभावित रूप से जानलेवा खतरा पैदा हो सकता है।
रुकावट पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए
सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और नमो भारत सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए एनसीआरटीसी ने पूरे कॉरिडोर पर आवश्यक सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए हैं। पतंग से जुड़ी घटनाओं की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष टीमें लगातार सतर्क रहती हैं। वहीं, ट्रेन ऑपरेटरों और स्टेशन स्टाफ को भी पटरियों और OHE के आसपास पतंग की डोर तथा अन्य किसी भी तरह की रुकावट पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
त्योहारों पर एनसीआरटीसी ने की जनता से अपील
एनसीआरटीसी जनता से अपील करता है कि वे त्योहारों का जश्न पूरी जिम्मेदारी के साथ मनाएँ और नमो भारत कॉरिडोर को सुरक्षित रखने में सहयोग करें, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा के साथ-साथ नमो भारत ट्रेनों का निर्बाध और सुगम संचालन भी सुनिश्चित किया जा सके।

एसएसपी ने ‘छत पे सोया था बहनोई’… गाने पर किसान नेताओं से कराया डांस
Meerut News: मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे पर किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने दोनों को ‘छत पे सोया था बहनोई’…गाने पर डांस कराया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ पर यातनाएं देने के आरोप लगाए हैं। एडीजी के आदेश पर सहारनपुर डीआईजी ने जांच शुरू की है।
सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में शरीर पर पिटाई के निशान दिखाते हुए भाकियू (बीआर आंबेडकर) के अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव फूट-फूटकर रोये। दोनों किसान नेताओं ने एसएसपी कार्यालय में हुए पुलिस के अमानवीय बर्ताव की जानकारी दी। बताया कि तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ ने बेरहमी से पीटा। बर्बरता की हद पार करते हुए आंखों पर प्रहार किया। इससे आंख पर गंभीर चोटें आई और दांत तक टूट गए हैं।
ललिता गौतम मामले में मिलने पहुंचे थे नेता
दिग्विजय भाटी ने बताया कि 19 अगस्त को वह अपने जिलाध्यक्ष मोहित जाटव के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने पहुंचे। दोनों नेता ललिता गौतम हत्याकांड से जुड़े विरोध-प्रदर्शन मामले में अपनी तरफ से सफाई देने गए थे। जब दोनों नेता एसएसपी से मिले तो वे भड़क गए। एसएसपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम तो बहुत बड़े नेता हो, तांडव मचा रखा है,गाली देने लगे। जब हमने गाली देने का विरोध किया तो एसएसपी अपने चैंबर में खींचकर ले गए और लात-घूंसे, बेल्ट, जूतों से पिटाई करने लगे। वह हमें पीटते और फिर सोफे पर बैठ जाते।
दोनों के हाथ-पैर बांधकर डंडों से पिटाई की गई!
एसएसपी ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ को बुलाया और फिर इंस्पेक्टर हमें एसओजी दफ्तर ले गए। बंद कमरे में दोनों के हाथ-पैर बांधकर डंडों से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, पुलिस वाले पीट-पीटकर खलनायक फिल्म के गाने-चोली के पीछे क्या है… पर बार-बार नाचने के लिए मजबूर करते रहे। दिग्विजय का दावा है कि एसएसपी उनके एनकाउंटर की योजना बना चुके थे। एसएसपी ने पुलिसवालों से कहा था कि एक गोली मुझे मारो और फिर इनका एनकाउंटर कर दो। मैं सब देख लूंगा। दोनों ने बताया कि उनको जैसे-तैसे सरधना विधायक अतुल प्रधान छुड़ाकर अपने साथ ले गए।
फिल्मी गाने पर कराया डांस
दिग्विजय भाटी ने बताया कि दोनों से एक-दूसरे के हाथ-पैर बंधवाए। बुरी तरह पीटने के बाद कहा कि अब डांस करना है। फिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौ़ड़ ने मोबाइल पर खलनायक फिल्म का गाना-चोली के पीछे क्या है बजाया और पहले भाटी को नचवाया। इसके बाद मोहित जाटव से कहा कि दोनों गाना गाओ और नाचो। मोहित ने बताया कि बुरी तरह पीटे जाने के बाद वह दोनों सिर्फ हाथ भर हिला पा रहे थे। कुछ देर बाद वह बोले कि उन्हें नींद की झपकी लग गई थी। अब दोबारा नाचो। वह उन पर सिर पर कपड़ा डालकर नाचने का भी दबाव बना रहे थे। इस बार छत पर सोया था बहनोई… गाना चलवाया और नाचने के लिए कहा। इसके बाद उनकी फिर से फट्टे से पिटाई की।

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: कोर्ट से लौटने के बाद बेचैन हो गया था मानस, 48 घंटे में रची खौफनाक साजिश; क्या 18 अगस्त की सुनवाई बनी वजह?
लखनऊ: बैंक अधिकारी मानस बाजपेयी ने पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका बाजपेयी की हत्या करने के बाद खुदकुशी क्यों की, इसका स्पष्ट जवाब अब तक सामने नहीं आया है। हालांकि, जांच के दौरान 18 अगस्त की कोर्ट सुनवाई से जुड़ा घटनाक्रम अहम कड़ी के तौर पर सामने आया है। उस दिन मानस अदालत पहुंचा था, लेकिन दिव्या सुनवाई में नहीं आईं। इसके बाद अगली तारीख तय कर दी गई। बताया जा रहा है कि दिव्या के अदालत न पहुंचने की वजह जानने के बाद मानस को ऐसी जानकारी मिली, जिससे वह बेहद परेशान हो गया था।
दोस्तों के मुताबिक, कोर्ट से लौटने के बाद मानस के व्यवहार में अचानक बदलाव आया। वह काफी बेचैन नजर आ रहा था। करीब 48 घंटे के भीतर उसने उस वारदात को अंजाम दे दिया, जिसमें पत्नी और बहन की हत्या के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
18 अगस्त के बाद बदल गया मानस का व्यवहार
मानस और दिव्या के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था। बहन तूलिका को साथ रखने को लेकर दोनों के बीच मतभेद थे। इसके अलावा तलाक और मुआवजे से जुड़ी अर्जी तथा दिव्या को लेकर मानस के संदेह की बातें भी सामने आई हैं। लेकिन ये विवाद पहले से चले आ रहे थे। ऐसे में 18 अगस्त की कोर्ट सुनवाई के बाद क्या हुआ, यह जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण हो गया है।
कोर्ट के भीतर और उसके बाहर मानस को क्या जानकारी मिली, इसकी पूरी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। हालांकि, उसके करीबियों का कहना है कि उस दिन की सुनवाई के बाद वह पहले की तुलना में काफी परेशान दिखाई दे रहा था।
बहन को साथ रखने को लेकर था बड़ा विवाद
मानस के मामा अवधेश शुक्ला के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर आपसी अहम को लेकर कहासुनी होती थी। विवाद की सबसे बड़ी वजह तूलिका को साथ रखने का मुद्दा था। दिव्या चाहती थीं कि मानस अपनी बहन को अपने साथ न रखे, जबकि मानस अपनी बहन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे। दिव्या का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उनके जीजा भरत यादव और ममेरे भाई मयंक दीक्षित शव लेकर रवाना हुए। वहीं मानस और तूलिका के शव उनके मामा अपने साथ ले गए।
दिव्या के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्रा ने मानस पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानस के व्यवहार से दिव्या काफी परेशान रहती थीं। परिवार की ओर से दोनों के बीच समझौता कराने और रिश्ता बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हो सका।
दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने भी मानस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टमाटर मंगाने जैसी छोटी बातों को लेकर भी मानस विवाद करता था। प्रज्ञा के मुताबिक, दिव्या मानस को छोड़ना चाहती थीं। उन्होंने मानस पर अपनी मां की हत्या करने का भी आरोप लगाया है।
मानस की मानसिक स्थिति को लेकर भी उठे सवाल
दिव्या के परिवार की ओर से मानस पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद उसके मामा अखिलेश शुक्ला ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर मानस मानसिक रूप से अस्वस्थ होता तो भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी के पद तक नहीं पहुंचता। उनके मुताबिक, दोनों के बीच मुख्य समस्या आपसी अहम का टकराव थी।
शुक्रवार को केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस में मानस, दिव्या और तूलिका के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, हत्याकांड के पीछे 18 अगस्त की घटना की वास्तविक भूमिका क्या थी और मानस ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

‘चोली के पीछे’ गाने पर डांस के आरोप से मचा बवाल, किसान नेता से कथित मारपीट मामले में 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
मेरठ: किसान नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले में मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के पदभार संभालने के बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने यह कदम जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया है। मामले की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर रेंज द्वारा की जा रही है।

इन आठ पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, उप निरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरि ओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल सुमित कुमार, नीलम लौर और ललित कुमार शामिल हैं। सभी की तैनाती सिविल लाइंस थाने में थी।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक व्यक्ति से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई जा रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

क्या है किसान नेता से मारपीट का मामला?

आरोप है कि 19 अगस्त को किसान नेता दिग्विजय भाटी अपने साथी मोहित जाटव के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। वहां उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इसके बाद दोनों को एसओजी कार्यालय ले जाने और वहां भी बर्बरता किए जाने का आरोप लगाया गया।

दिग्विजय भाटी ने आरोप लगाया था कि मारपीट के दौरान उनकी आंख और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इस पूरे मामले को लेकर शुक्रवार को सपा विधायक अतुल प्रधान ने अपने आवास पर दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

‘चोली के पीछे’ गाने पर डांस कराने का भी आरोप

किसान नेता की ओर से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिग्विजय भाटी ने दावा किया कि उनके साथ कथित तौर पर थर्ड डिग्री जैसा व्यवहार किया गया और ‘चोली के पीछे’ गाने पर डांस कराया गया। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

नए एसएसपी के आते ही बदला पुलिस महकमे का रुख

इस मामले के बीच मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय को गुरुवार को मेरठ से हटाकर डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया था। उनकी जगह झांसी के एसएसपी रहे बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। नए एसएसपी ने शुक्रवार को पदभार संभाला और इसके बाद किसान नेता से कथित मारपीट के मामले में आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

मामले की जांच अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन के आदेश पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर रेंज द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या की; दूसरी बेटी घायल
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। हमले में उसकी 14 वर्षीय दूसरी बेटी भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रात करीब 12:15 बजे मिली हत्या की सूचना

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी राजा अंसारी अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों सना तबस्सुम तथा रूबी तबस्सुम के साथ मकान की चौथी मंजिल पर रहता था।

पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की मौत

पुलिस के मुताबिक देर रात राजा अंसारी ने अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वहीं 14 वर्षीय बेटी रूबी तबस्सुम भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घायल बेटी अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

पुलिस ने घायल रूबी तबस्सुम को तत्काल एमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी राजा अंसारी हिरासत में, पूछताछ जारी

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आने की चर्चा है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आएगी।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य, आसपास के लोगों से भी पूछताछ

पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रात करीब 12:15 बजे खोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पत्नी बीबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम की हत्या तथा दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम के घायल होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार घायल किशोरी का उपचार जारी है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है।

हापुड़ में गौरव त्यागी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम; पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने गौरव त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रदीप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।

पुरानी जमीनी रंजिश में हुई थी गौरव की हत्या

पुलिस के अनुसार प्रदीप पुत्र राजबीर ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर, थाना बाबूगढ़ का रहने वाला है। वह 18 अगस्त को पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गौरव त्यागी की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप ने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर गौरव त्यागी पर हथौड़े और सरियों से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में हापुड़ देहात थाने में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी पर घोषित था 25 हजार रुपये का इनाम

हत्याकांड के बाद से प्रदीप लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद हुई है।

कार पेड़ से टकराई तो आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

हापुड़ की डीएसपी अनीता चौहान ने बताया कि देहात थाना पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक चालक ने कार रोकने के बजाय उसे तेज गति से दौड़ा दिया। कुछ दूरी पर कार पेड़ से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आरोपी प्रदीप बाहर निकला और भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

फिरोजाबाद में तीन शातिर चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। टूंडला के सीओ अरुण कुमार चौरसिया के अनुसार थाना मक्खनपुर और थाना नारखी की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक इस दौरान दो आरोपियों अनुज और मिथुन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, बाइक और 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई।

इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में जुटे देशभर के 40 हजार से अधिक टेंट कारोबारी
Noida News: इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 19, 20, 21, व 22 अगस्त 2026 को होने वाली चार दिवसीय टेंट व्यवसाइयों के लिए प्रदर्शनी का उद्धघाटन ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ,पैट्रन सरदार अमरजीत सिंह दुआ, चेयरमैन दादू पुरोहित, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाईस चेयरमैन नवीन अग्रवाल , उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, उड़ीसा से काबुली भाई, वेस्ट uबंगाल से गोपाल सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रदर्शनी में देश भर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता, आयात कर्ताओं ने भाग लिया।
काम आने वाले नए सामान को देख,खरीदारी कर लाभ लें
एक्सपो मार्ट में चल रही प्रदर्शनी में पहले दिन देशभर से चालीस हज़ार से अधिक टेंट व्यवसाइयों ने भाग लिया। संरक्षक अमरजीत सिंह दुआ ने देश के सभी टेंट व्यवसायियों से निवेदन किया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पहुंचे और अपने व्यवसाय में काम आने वाले नए सामान को देख, खरीदारी कर लाभ लें।
टेंट व होटल व्यवसाय में काम आने वाली अनेकों वैरायटी एक ही छत के नीचे
ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा की प्रदर्शनी में लेटेस्ट कारपेट के डिज़ाइन, अनेकों प्रकार के तंदूर, रोटी के चूल्हे, चाय के काउंटर, मॉकटेल काउंटर, स्टाफ की लेटेस्ट ड्रेस डिज़ाइन, दूल्हे दुल्हन के लिए सोफे सेट व फेरो पर बैठने के छोटे सोफे , इम्पोर्टेड कपड़े के फूल, स्टेज इफेक्ट्स की लेटेस्ट वैरायटी, दूल्हे दुल्हन की एंट्री के डिज़ाइन, ठंडी आतिशबाजी सहित मंडप ,टेंट व होटल व्यवसाय में काम आने वाली अनिको प्रकार की वैरायटी यहां एक ही छत के नीचे लगी हुई है। महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर ने सभी व्यापारियों से प्रदर्शनी में भाग लेने व अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कहा।
ये व्यापारी और नेता रहे उपस्थित
इस मौके पर ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एडवाइजर इंद्र जीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , सचिव नरेश रॉबिन्सन , पंजाब राज्य से अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल , महामंत्री दिनेश कटारिया , महाराष्ट्र से प्रभारी विजय परदेशी जी, वेस्ट बंगाल से चंचल दस , गोपाल , पूर्वी दिल्ली से राम नाथ चड्ढा , फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली से अध्यक्ष विजेंद्र मान , सुरेंद्र पाल पप्पी , टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा , कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यूपी में छात्र प्रदर्शनों पर CM योगी सख्त, लापरवाही मिली तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही; निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्थाओं, कुप्रबंधन और शिक्षकों की कमी को लेकर कई जिलों में हुए छात्र प्रदर्शनों को गंभीरता से लिया है। लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में सामने आए प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर शिक्षण संस्थानों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों के जरिए संस्थानों में व्यवस्थाओं की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और शिकायतें सामने आने पर उनका जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

सभी शिक्षण संस्थानों की होगी निगरानी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, समाज कल्याण और श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों की निगरानी के लिए अलग-अलग अधिकारी नामित किए जाएंगे।

जहां भी व्यवस्थाओं में कमी या छात्रों से जुड़ी शिकायतें सामने आएंगी, उनका तत्काल समाधान कराया जाएगा। साथ ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों की तैनाती में देरी पर उठे सवाल

सर्वोदय विद्यालयों में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती में हुई देरी को लेकर भी सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जून में विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जाएगी।

सोशल मीडिया पर स्कूलों से जुड़ी शिकायतों पर नजर

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को स्कूलों से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खातों के जरिए ऐसे मामलों की तत्काल जांच कराने और तथ्यों के आधार पर जवाब देने को कहा गया है।

सरकार का उद्देश्य सोशल मीडिया पर सामने आने वाली शिकायतों और सूचनाओं की समय पर जांच कर वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है। इससे भ्रामक सूचनाओं पर भी रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

स्कूलों में सुविधाओं और साफ-सफाई पर भी जोर

बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने, साफ-सफाई बनाए रखने और छात्रों तथा अभिभावकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूलों में जलभराव और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

THAR के बोनट पर चढ़े समर्थक तो BJP सांसद ने जोड़ लिए हाथ, बोले- ‘गाड़ी टूट जाएगी बेटा, बनवाने के पैसे नहीं हैं’
अकबरपुर: उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तिरंगा यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ समर्थक सांसद की खुली थार के बोनट पर चढ़े नजर आ रहे हैं। समर्थकों को गाड़ी पर चढ़ा देखकर सांसद ने पहले उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाया और फिर हाथ जोड़कर अपील की।

2 हजार से ज्यादा लोग और 150 से अधिक वाहन हुए शामिल

भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बुधवार को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे कानपुर नगर के भौती से हुई। काफिला करीब एक बजे कानपुर देहात के रनियां पहुंचा। यात्रा में 2 हजार से अधिक लोग और 150 से ज्यादा वाहन शामिल हुए। वाहनों को तिरंगे से सजाया गया था और पूरे काफिले में देशभक्ति के गीत बजते रहे।

सांसद खुद खुली थार में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। रास्ते में कई जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा में समर्थकों का उत्साह देखते ही बना।

बोनट पर चढ़े समर्थक तो सांसद ने हाथ जोड़कर रोका

यात्रा जब रनियां पहुंची तो कुछ समर्थक उत्साह में सांसद की खुली थार के बोनट पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि वे सांसद के करीब पहुंचकर उनका स्वागत और माल्यार्पण करने की कोशिश कर रहे थे। गाड़ी के बोनट पर लोगों को चढ़ा देखकर सांसद ने उन्हें तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा।

सांसद ने पहले सामान्य तरीके से समर्थकों को समझाया और गाड़ी से नीचे आने की अपील की। जब समर्थक नहीं उतरे तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। वायरल वीडियो में सांसद कहते दिखाई दे रहे हैं, “अरे बेटा लोग, कार से उतर जाओ, टूट जाएगी।”

‘टूट गई तो बनवाने के पैसे नहीं हैं’

इसके बाद सांसद ने समर्थकों से अपने अंदाज में कहा कि अगर गाड़ी टूट गई तो उसे बनवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। सांसद की अपील के बाद समर्थक थार के बोनट से नीचे उतर गए। इसके बाद वाहन को आगे बढ़ाया गया और तिरंगा यात्रा जारी रही।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा

सांसद की इस अपील का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में समर्थकों को नीचे उतरने के लिए कहते और हाथ जोड़कर अपील करते सांसद का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए थे और कई स्थानों पर सांसद का स्वागत भी किया गया।

हालांकि, पूरे कार्यक्रम के दौरान थार के बोनट पर समर्थकों के चढ़ने की घटना सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई। फिलहाल इस घटना में किसी नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। समर्थकों के नीचे उतरने के बाद यात्रा आगे बढ़ गई।