राज्य

CCTV में कैद हुई लाइव मौत, बाइक पर पीछे बैठे दोस्त के सिर पर चढ़ गया ट्रक का पहिया

रायपुर। राजधानी में छोटी सी गलती के चलते एक युवक के सिर से ट्रक का पहिया गुजर गया। इससे युवक का सिर फट कर बिखर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आईं। मृतक को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचवाया और घायल युवक को अस्पताल। जानिए पूरी घटना…
CCTV में कैद हुई लाइव मौत, बाइक पर पीछे बैठे दोस्त के सिर पर चढ़ गया ट्रक का पहिया
 
– ये एक्सीडेंट शहर के भाठागांव चौक पर हुआ। यहां दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक बाइक पर बैठकर रोड क्रॉस कर रहे थे।
– अचानक तेजी से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गए। इस घटना में बाइक ट्रक से टकराते ही घूम गई।

ये भी पढ़े: महासमुंद-गरियाबंद से ओडिशा तक बन रहा नक्सलियों का नया कॉरिडोर

– बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया, वहीं पीछे बैठे युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया।
– इसके बाद उसका सिर फटकर सड़क पर बिखर गया। इस दर्दनाक मौत का मंजर पास की शॉप के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।
– पुलिस के मुताबिक मृतक रूपराम यादव (19) काटाडीह का रहने वाला है। यहीं का रहने वाला 21 वर्षीय भोलू राम साहू मृतक का दोस्त है।
– दोनों घर से साथ निकले थे। बाइक भोलू चला रहा था।
– दुर्घटना के दौरान ट्रक चालक को पता भी नहीं चला। पुलिस ने ट्रक चालक को आगे जाकर पकड़ लिया।
– फिलहाल चालक संजय उपाध्याय पुलिस हिरासत में है।
– पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

 
घर का इकलौता वारिस था मृतक
 
-मृतक अपने माता-पिता का इकालौता था। मृतक आरंग ब्लाक का रहने वाला था।
– वो यहां एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था।
– दोपहर मृतक और उसके दोस्त दोनों एक साथ घर पर खाना खाने जा रहे थे।
– मृतक यहां चौक के पास किराए के मकान में रहता था।

Related Articles

Back to top button