अखिलेश यादव ने सीएम योगी को चुनौती देते हुए कहा विकास का गुजरात मॉडल दिखाओ – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को चुनौती देते हुए कहा विकास का गुजरात मॉडल दिखाओ
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश सरकार के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की वसूली करने की तैयारी से बेहद आहत हैं। लखनऊ में आज मीडिया से उन्होंने कहा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अभी तो हमारे कराए गए कामों के उद्घाटन में ही व्यस्त है। इनको अब तो अपना कुछ काम दिखाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने गोमतीनगर के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हमारे बनाए गए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस को अभी तक अधूरा बताती है, इसके बाद भी चुपचाप उसका टोल वसूलने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार तक से टोल वसूला जाएगा। हमें तो लगता है कि साइकिल सवार को योगी आदित्यनाथ सरकार एक्सप्रेस-वे पर चढऩे भी नहीं देगी। हमने तो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बीस लाख से कम कीमत के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करने की योजना तैयार की थी। जिससे बड़े वर्ग को राहत मिलती। योगी आदित्यनाथ सरकार तो सिर्फ हमारे काम से वसूली में लगी है। गुजरात मॉडल में किसी भी बड़े राज्यमार्ग पर टोल नहीं लगता है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए हमले किये। बीते दिन किसानों ने विधानसभा के बाहर भारी मात्रा में आलू फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार को किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसके बाद भी विकास कहीं भी नहीं दिख रहा है। केंद्र से बजट लाने के बाद काम करने के स्थान पर प्रदेश की योगी सरकार हमारे काम के ही उद्घाटन तथा शिलान्यास में लगी है।

विकास का गुजरात मॉडल कहीं भी नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े काम को करने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में तो दिल दिख ही नहीं रहा है, बड़ा या छोटा तो बाद में तय होगा। योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए ने कहा कि दिल बड़ा होना चाहिए, इस सरकार को कहना चाहिए कि पुरानी सरकार का काम हम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के शुरू आधुनिक पुलिस सेवा विस्तार आज परिणाम ने रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक ट्वीटर सेवा से 92 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया है।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तो गरीबों के दोहन में लगी है। हमने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क बनवाया था, अब प्रदेश सरकार वहां पर टिकट से प्रवेश की तैयारी में है। यहां पर दस रुपया का टिकट लगवाया गया है। गरीबों से भी दस रुपया वसूला जाएगा। हमने पार्क को सभी लोगों के लिए बनवाया था। अब तो यहां पर पैसे वाले लोग ही जा सकेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि चिंता सरकार ये कर रही विधानसभा के सामने आलू कैसे आ गया। किसान से खरीदे होते आलू, आलू सड़ रहा बर्बाद हो रहा है। किसानों को उनकी आलू की कीमत नही मिली है। ये सरकार हमारे कामों को अपना काम बता रही है। किसानों को धान की कीमत भी नहीं मिली है। अखिलेश ने कहा कि सर्दी में स्वेटर बट जाने चाहिए थे। भाजपा बड़ी पार्टी है, उसके सदस्यों ने एक-एक स्वेटर बुना होता तो सबको स्वेटर मिल जाता। जो सरकार स्वेटर ना दे रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। सरकार लोगो का खाना रोककर स्वेटर दे रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हमारे ऊपर घोर जातिवादी होने का आरोप लगाती रही है। यह सरकार तो जाति तथा समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। भाई को भाई से लड़ाकर सरकार प्रदेश को बरसों बरस पीछे ढकेलने के काम में लगी है। कहीं पर रंग बदल रहे हैं तो कहीं पर वरदी बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को जिलों में जाना होगा, तब हकीकत पता चलेगी।

अखिलेश ने कहा कि जैसे ही ये कार्यक्रम शुरू हुआ, मौसम साफ़ होने लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश  के साथ ही ख़ास कर लखनऊ में खासकर सर्दी बहुत है। हम तो कई बार रथ लेकर चले, कई जिलों में साइकिल चलाई, जिससे विकास की योजना बनी। जहां जरूरत थी, हमने काम किया। अगर पद यात्रा करनी पड़ेगी तो हम समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में कई बार रथ चलाया है, कई जिलों में साइकिल चलायी थी। जो समाजवादी पार्टी नेताजी लेकर चले उसी को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी कैसे बनाया जाये। अखिलेश ने कहा कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए जितनी यात्रा करनी पड़े,हम करेंगे।