अगर अपनी दोस्ती को हमेशा रखना चाहते हैं मजबूत तो भूलकर भी कभी न करें ये बाते – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Thu, 09 Aug 2018 06:25:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png अगर अपनी दोस्ती को हमेशा रखना चाहते हैं मजबूत तो भूलकर भी कभी न करें ये बाते – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 अगर अपनी दोस्ती को हमेशा रखना चाहते हैं मजबूत तो भूलकर भी कभी न करें ये बाते https://dastaktimes.org/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%b0/ Thu, 09 Aug 2018 06:25:47 +0000 http://dastaktimes.org/?p=247501 इस जिंदगी में बिना दोस्त के रहना बेहद मुश्किल है। इसके लिए हर किसी का कोई न कोई खास दोस्त जरूर होता है। जिनके साथ वह हर बात बेझिझक शेयर कर सके। इसलिए इस रिश्ते को दुनिया में सबसे खास दर्जा भी दिया जाता है। दोस्तों के बिना जिंदगी बोरिंग बोरिंग सी लगती है। क्योंकि …]]>

इस जिंदगी में बिना दोस्त के रहना बेहद मुश्किल है। इसके लिए हर किसी का कोई न कोई खास दोस्त जरूर होता है। जिनके साथ वह हर बात बेझिझक शेयर कर सके। इसलिए इस रिश्ते को दुनिया में सबसे खास दर्जा भी दिया जाता है। दोस्तों के बिना जिंदगी बोरिंग बोरिंग सी लगती है। क्योंकि दोस्त हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा होते हैं जिनसे हम बिना किसी डर व हिचकिचाहट के अपने दिल की हर बात आसानी से बोल सकते है। पर दोस्ती के रिश्ते की बुनियाद तब तक ही कायम और बरकरार रहती है जब तक उसमें प्यार और भरोसा रहता है। ऐसे में आप भी चाहते है कि दोस्ती के रिश्ते को हमेशा बरकरार रखना तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके दोस्ती के रिश्ते को जीवनभर मजबूत बना कर रख सकते है।

इस रिश्ते में भरोसा होना बेहद जरूरी है। साथ ही इसके बीच में कभी भी पैसों का लेनदेन ना आएं। ये बात हर किसी को समझना चाहिए। क्योंकि पैसा किसी भी रिश्ते में दरार डालने में समय नहीं लगाता है। ऐसे में अगर आपकों जरूरत पड़ गई है तो दोस्त की मदद आप ले सकते है पर ध्यान रहे उसके मांगने से पहले पैसे लौटा देना ही सची दोस्ती होती है।

अक्सर देखा गया है कि कई लोग अपने छोटे मोटे कामों के लिए दोस्तों की मदद लेने से नहीं चुकते। पर दोस्त होने के कारण वह मना भी नहीं करते है। पर ध्यान रहे इससे दोस्ती पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके लिए हमेशा अपने काम खुद करना चाहिए। पर अगर मुसीबत है और आपसे काम नहीं हो पाएगा तब आप अपने दोस्त की मदद लें।

वैसे तो हर रिश्ते में भरोसा होना बेहद जरूरी है, जिससे रिश्ता मजबूत बना रहता है। पर दोस्ती केवल भरोसे पर ही कायम रखी जा सकती है। जिसके लिए कभी भी अपने दोस्त का भरोसा ना तोड़े। अगर आप किसी समय कोई काम में बिजी हैं तो अपने दोस्त को इग्नोर ना करें, बल्कि उन्हे बेझिझक अपनी बिजी होने की वजह बताएं।

 

]]>