अगर ऐसा ही रहा तो 2019 में भाजपा को मिलेंगी सिर्फ 20 सीटें – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अगर ऐसा ही रहा तो 2019 में भाजपा को मिलेंगी सिर्फ 20 सीटें
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए एक तरह के सेमीफाइनल मैच की तरह देखे जा रहे थे। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस भाजपा से काफी आगे दिख रही है। वहीं पांच में से तीन राज्यों राज्स्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। इसके अलावा अन्य दो राज्यों तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर है।अब बात करते हैं लोकसभा सीटों की। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वहां कुल लोकसभा सीटें 83 हैं। इन पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से ऐसा लगा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। जबकि कांग्रेस को लाभ मिल सकता है।

वहीं 83 सीटों का आंकड़ा कोई छोटा आंकड़ा नहीं होता है। यह किसी भी पार्टी की स्थिति बिगाड़ भी सकता है और बेहतर भी बना सकता है। क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 83 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास 63 सीटें हैं जबकि कांग्रेस के पास 6 और अन्य के पास 14 सांसद हैं। लेकिन इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का अगर असर पड़ा तो भाजपा को महज 20 सीटें ही मिलेंगी जबिकि कांग्रेस छह से बढ़कर 46 पर पहुंच सकती है।

इन पांच राज्यों में इतनी हैं लोकसभा सीटें

मध्य प्रदेश– 29

तेलंगाना- 17

राजस्थान- 25

मिजोरम- 1

छत्तीसगढ़- 11

लोकसभा चुनावों में कुछ ऐसा हो सकता है आंकड़ा

मध्यप्रदेश-

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 230 सीटों पर हो रहा है। जिनमें से बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्यकता है। वहीं यहां लोकसभा सीटों की संख्या 29 हैं। रुझानों के मुताबिक अभी कांग्रेस ने 115 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। जबकि भाजपा 104 पर है। अगर इन नतीजों से अनुमान लगाएं तो लोकसभा चुनावों में भाजपा केवल 14 सीटें ही जीत सकती है। वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो वह 16 सीटें जीत सकती है।फिलहाल मध्य प्रदेश में भाजपा के पास 27 और कांग्रेस के पास 2 लोकसभा सीटे हैं।

राजस्थान-

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 199 सीटों पर हो रहा है। जिनमें से बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्यकता है। वहीं यहां लोकसभा सीटों 25 हैं। रुझानों के मुताबिक अभी कांग्रेस ने 104 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। जबकि भाजपा 69 पर है। अगर इन नतीजों से अनुमान लगाएं तो लोकसभा चुनावों में भाजपा 8 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 13 सीटें जीतने में कामियाब हो सकती है। फिलहाल राजस्थान में सभी लोकसभा सीटें यानी 25 सीटें भाजपा के खाते में हैं। जबकि कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है।

मिजोरम-

मिजोरम में विधानसभा चुनाव 40 सीटों पर हो रहा है। जिनमें से बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता है। वहीं यहां लोकसभा सीटों 1 हैं। रुझानों के मुताबिक अभी कांग्रेस ने 5 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। जबकि भाजपा 1 पर है। यहां दूसरी पार्टियां ही जीत हासिल करती हैं। लेकिन कई बार अगर उनके पास बहुमत के लिए सीट की कमी हो तो वह कांग्रेस या भाजपा से गठबंधन कर सकती हैं। फिलहाल मिजोरम में कांग्रेस के पास 1 लोकसभा सीट है जबकि भाजपा के पास एक भी नहीं है।

छत्तीसगढ़-

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 90 सीटों पर हो रहा है। जिनमें से बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता है। वहीं यहां लोकसभा सीटों 11 हैं। रुझानों के मुताबिक अभी कांग्रेस ने 62 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। जबकि भाजपा 13 पर है। अगर इन नतीजों से अनुमान लगाएं तो लोकसभा चुनावों में भाजपा एक सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 7 सीटें जीत सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास 10 लोकसभा सीट हैं और कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं हैं।

तेलंगाना-

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 119 सीटों पर हो रहा है। जिनमें से बहुमत के लिए 60 सीटों की आवश्यकता है। वहीं यहां लोकसभा सीटों 17 हैं। रुझानों के मुताबिक अभी कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। जबकि भाजपा 1 पर है। अगर इन नतीजों से अनुमान लगाएं तो लोकसभा चुनावों में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं सकती। वहीं कांग्रेस 3 सीटें जीत सकती है। फिलहाल तेलंगाना में भाजपा के पास 2 और कांग्रेस के पास 2 लोकसभा सीटे हैं।