अब तक 41 की मौत – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

कश्मीर हिंसा में जारी है कर्फ्यू, अब तक 41 की मौत
एजेंसी/ श्रीनगर: कुपवाड़ा में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पों में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। घाटी में कर्फ्यू लगा हुआ है और कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पिछले सप्ताह से शुरू हुई हिंसा में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 3100 से अधिक घायल हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हतमुल्ला की पुलिस चौकी पर आज दोपहर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से हुई हिंसा में अब तक मारे गये लोगो की संख्या बढकर 41 हो गई जबकि 1500 सुरक्षाकर्मियों सहित 3140 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि घाटी में कुछ भागों में मामूली प्रदर्शनों की खबर है लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों का पीछा करके उन्हें भगा दिया और उन्हें लाठीचार्ज भी करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर घाटी में बाकी जगह शनिवार को कुल मिलाकर शांति रही।’ अधिकारियों ने अखबारों को स्टैंड पर आने से रोक दिया और कुछ मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि पुलिस ने शुक्रवार की रात उनकी प्रिंटिंग प्रेस पर छापे मारकर सामग्री जब्त कर ली जबकि केबल टीवी सेवा भी घाटी के कई भागों में प्रभावित हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियाती कदम के रूप में घाटी में सभी 10 जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि घाटी में कल पथराव की कई घटनाओं को देखते हुए कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया गया।

कर्फ्यू के बावजूद भीड़ द्वारा पथराव से हुई हिंसा में कल दो व्यक्तियों की मौत हुई थी जबकि नौ सुरक्षाकर्मियों सहित 23 अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा संदिग्ध आतंकवादियों ने एक थाने पर हथगोले और बंदूक से हमला किया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को घाटी में बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।, अधिकारी ने कहा कि अफवाहों को रोकने के लिए घाटी में मोबाइल टेलीफोन सेवाओं पर रोक जारी रही। उन्होंने कहा, ‘केवल बीएसएनएल के पोस्टपेड कनेक्शन काम कर रहे हैं।’ कुपवाड़ा जिले में आज लैंडलाइन सहित सभी टेलीफोन सेवाएं काम नहीं कर रही थीं। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज सातवें दिन भी बाधित रहीं जबकि घाटी में ट्रेनें भी नहीं चलीं।

घाटी में प्रकाशित प्रमुख अंग्रेजी अखबार ‘ग्रेटर कश्मीर’ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े बीजू चौधरी और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। अखबार ने दावा किया, ‘पुलिसकर्मियों ने ‘ग्रेटर कश्मीर’ की प्लेट तथा ‘कश्मीर उज्मा’ की 50 हजार से अधिक प्रिंटेड प्रतियां जब्त कीं तथा जीकेसी प्रिंटिंग प्रेस बंद कर दी।’ कश्मीर में पिछले सप्ताहांत पर हिंसक प्रदर्शन उस समय शुरू हुए थे जब अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में आठ जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में वानी और उसके दो साथी मारे गये थे।