अब भारत नहीं जीत सकता सीरीज – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

मेलबर्न में दूसरा टी-20 रद्द, अब भारत नहीं जीत सकता सीरीज
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia)  के बीच मेलबर्न में दूसरा टी-20 मुकाबला (2nd T20I) बारिश के कारण रद्द हो गया है. इसके साथ ही भारत की लगातार 7 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने के बाद उसके अजेय रहने की दौड़ यहीं खत्म हो गई. क्योंकि तीन मैचों की इस सीरीज को भारत अब बराबर ही कर सकता है, जीत नहीं सकता. सीरीज का आखिरी मैच 25 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 132 रन बना लिए हैं. बारिश के कारण आखिरी ओवर का खेल नहीं हो पाया. खेल रुकने के समय पर एंड्रयू टाई (12 रन) और बेन मैकडरमॉट (32 रन) क्रीज पर मौजूद थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू नहीं हो पाई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 19 ओवर में 137 रनों का टारगेट मिला. मैच दोबारा शुरू होने वाला था, उससे पहले ही बारिश ने एक बार फिर मजा खराब कर दिया.

सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना था. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन मैकडरमॉट ने अब तक सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. इसके अलावा नाथन कूल्टर नाइल ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 22 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली.

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कंगारू कप्तान एरॉन फिंच को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट करा कर भारत को पहली सफलता दिलाई. एरॉन फिंच पहली ही गेंद का सामना करते हुए शून्य पर पवेलियन लौट गए.

चौथे ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद ने क्रिस लिन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. खलील की गेंद पर लिन क्रुणाल पंड्या के हाथों लपके गए. लिन 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया. छठे ओवर में खलील अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डार्सी शॉर्ट को बोल्ड करते हुए मेजबान टीम को तीसरा झटका दे दिया. शॉर्ट 14 रन बनाकर आउट हुए. अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया.

बुमराह ने मार्कस स्टोइनिस को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया. स्टोइनिस 4 रन बनाकर आउट हुए. 11वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दे दिया. मैक्सवेल 19 रन बनाकर आउट हुए.

कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स केरी को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया. इसके बाद नाथन कूल्टर नाइल को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर मेजबान टीम को सातवां झटका दिया. कूल्टर नाइल ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए थे.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी पहले बैटिंग की चुनौती

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है. चोटिल बिली स्टानलेक के स्थान पर नाथन कूल्टर नाइल को टीम में जगह मिली है.

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली थी.

प्लेइंग इलेवन:

भारत: 1 रोहित शर्मा, 2 शिखर धवन, 3 विराट कोहली (कप्तान), 4 केएल राहुल, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 दिनेश कार्तिक, 7 क्रुणाल पंड्या, 8 भुवनेश्वर कुमार, 9 कुलदीप यादव, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 खलील अहमद.

ऑस्ट्रेलिया: 1 एरॉन फिंच (कप्तान), 2 डार्सी शॉर्ट, 3 क्रिस लिन, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 मार्कस स्टोइनिस, 6 बेन मैकडरमॉट, 7 एलेक्स केरी (विकेटकीपर), 8 एंड्रयू टाई, 9 एडम जांपा, 10 जेसन बेहरेनडोर्फ, 11 नाथन कूल्टर नाइल.