अाज भी जेल से बाहर नहीं अाएंगे सलमान खान – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अाज भी जेल से बाहर नहीं अाएंगे सलमान खान, जमानत पर फैसला कल
जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद अभिनेता सलमान खान को अाज जमानत नहीं मिली। उन्हें एक दिन और जेल में रहना पड़ेगा। सीजेएम जोधपुर के फैसले के खिलाफ अाज सेसन कोर्ट में सुनवाई हुई।सलमान खान की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो चुकी है लेकिन जज रवींद्र कुमार जोशी ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है और अब वह शनिवार सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएंगे। ऐसे में सलमान खान को शुक्रवार रात भी जेल में ही बितानी पड़ेगी। करीब 40 मिनट तक चली बहस में सलमान के वकीलों ने कोर्ट के सामने जमानत की गुहार लगाई।

सरकारी वकील की दलील

बिश्नोई समाज के वकील महिपाल बिश्नोई ने बताया कि क्योंकि यह मामला लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में सरकारी वकील की तरफ से सेशंस कोर्ट में दलील दी गई कि सीजेएम कोर्ट के रिकॉर्ड भी देखने होंगे। ऐसे में जमानत को एक दिन टालने में इस दलील को अहम माना जा रहा है।

सलमान के वकील की दलील

वकीलों ने कहा कि अन्य आरोपियों की तरह सलमान खान को भी संदेह का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा उनके वकील का कहना था कि इस फैसले को आने में 20 साल का समय लगा, ऐसे में उनके ये 20 साल भी सजा से कम नहीं थे। सलमान के वकीलों ने कोर्ट में पेश हुए गवाहों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे भरोसे के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सलमान के कमरे से हथियार नहीं मिले हैं, साथ ही उनकी जिप्सी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने 20 साल पहले दो काले हिरणों के शिकार का दोषी पाते हुए उन्हें पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

कोर्ट में सलमान की दोनों बहनें थी मौजूद

सलमान के वकील ने भरोसा जताया था कि आज जमानत मिल जाएगी, लेकिन जमानत नहीं मिली। सेसन कोर्ट में बहस के दौरान सलमान की दोनों बहनों के साथ बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद था। वहीं कोर्ट के बाहर बिश्नोई समाज के लोग भी इकट्ठा हुए थे।

सलमान के वकील को धमकी

कोर्ट जाने से पहले सलमान के वकील महेश बोड़ा ने दावा किया कि उन्हें धमकी मिल रही है। बोड़ा ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भरे कॉल और मैसेज आए। इसके बावजूद वह सलमान के केस से जुड़े रहेंगे।

जेल में सलमान से मिले थे वकील

इससे पहले सुबह करीब 8.0 बजे सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और उनके वकील आनंद देसाई जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। आनंद देसाई के पास कुछ फाइलें थी। वकील ने सलमान से कुछ बातचीत की और फाइलों पर उनके साइन लिए।

यह अलग बात है कि 1998 में जिस फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान की यह घटना है, उसमें आरोपित साथी कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे ‘संदेह का लाभ’ पाकर बरी हो गए। स्थानीय आरोपित दुष्यंत सिंह भी बरी हो गए।

52 वर्षीय सलमान को कैदी नंबर 106 मिला और बैरक नंबर-एक में रखा गया है। उन्हें सजा तीन साल से ज्यादा की मिली है, इसलिए जमानत के लिए अर्जी सत्र अदालत में लगाई गई, लेकिन तत्काल सुनवाई नहीं हो पाई। शुक्रवार को सुनवाई की संभावना है। जमानत मिलने तक उन्हें जेल में रहना होगा। वहीं अाज सुबह सलमान खान के वकील आनंद देसाई जेल में उनसे मुलाकात की।

चार स्तरीय सुरक्षा घेरा

सलमान को जिस बैरक नंबर दो में रखा गया है, वहां का सुरक्षा घेरा चार स्तरीय है। यहां तक किसी अन्य व्यक्ति की पहुंच नहीं होती। बताया गया है कि इस बैरक में सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण लोगों को ही रखा जाता है।

खुश नहीं दिखे बाकी सितारे

सैफ, नीलम, तब्बू व सोनाली के चेहरों पर सलमान के दोषी करार दिए जाने का अफसोस नजर आ रहा था। थोड़ी देर उन्होंने वहां ठहर सलमान को सांत्वना दी। इसके बाद वे निकल गए। बाहर निकलते समय नीलम के पति समीर सोनी ने कहा कि सलमान को दोषी करार दिए जाने को लेकर वे खुश नहीं हैं।

सलमान को धमकी देने वाले गैंगस्टर के गुर्गे भी इसी जेल में

पंजाब-हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने कुछ महीने पहले ही कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस खुद तो भरतपुर जेल में है, लेकिन उसके 20 साथी जोधपुर जेल में बंद हैं। पुलिस ने जेल प्रशासन को पत्र लिख कर सलमान की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है।

जेल पहुंचते ही बढ़ा ब्लडप्रेशर

– सलमान को शाम को दाल और पत्ता गोभी की सब्जी दी गई। हालांकि देर शाम तक उन्होंने इसे खाया नहीं था।

– सलमान को सुबह जेल की वर्दी दी जाएगी।

– सलमान को जेल का बर्तन भी दिया गया।

– मेडिकल जांच में उनका ब्लडप्रेशर थोड़ा बढ़ा मिला था, लेकिन शाम तक हालत ठीक थी।

– उन्हें जमीन पर ही सोना पड़ा।

– सलमान के सेल में 4 या 5 अन्य कैदी भी रहेंगे।

– रिश्तेदार उनसे शुक्रवार को मुलाकात कर पाएंगे।

– शुक्रवार को नाश्ते में मीठा दलिया और चाय दी गई।