आज पूरे 100 पैसे गरीब के खाते में आते हैं – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

पीएम मोदी बोले- अब नहीं होती है बेईमानी, आज पूरे 100 पैसे गरीब के खाते में आते हैं
गुजरात के वलसाड में आज पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने एक लाख महिला लाभार्थियों को उनके घर की चाबी दी। इस दौरान उन्होंने गुजराती में महिलाओं से यह भी पूछा कि वह अपने बच्चों को पढ़ा रही हैं या नहीं। इसके बाद रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के त्योहार पर गुजरात में एक लाख से भी अधिक परिवारों और बहनों को उनके नाम से अपना घर मिले मैं समझता हूं रक्षा बंधन का इसे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि घर देकर भाई के रूप में खुशी महसूस कर रहा हूं। अपना घर हो तो सपने सजने लगते हैं। उन्होंने वलसाड में पानी के लिए 600 करोड़ रुपए की परियोजना की शुरुआत। उन्होंने कहा कि पानी का संकट महिलाओं को झेलना पड़ता है। गुजरात में घर-घर जल से नल का अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि अब बेत्रमानी बंद हो गई है। राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गरीब के अकाउंट में पूरे 100 पैसे पहुंचते हैं। बेईमानी पूरी तरह से बंद हो गई है।

रैली में उन्होंने कहा कि वह सामान्य लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि आपने (गुजरात के लोगों) मुझे बड़ा बनाया, गुजरात ने मेरी परवरिश की। मैं समयबद्ध तरीके से सपने पूरे करने की कोशिश कर रहा हूं। हर घर को बिजली देने का सपना पूरा होगा। सौभाग्य योजना से हर घर में बिजली कनेक्शन होगा। उन्होंने 2022 तक हर भारतीय को अपना घर देने की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि अब समाचारों में खबरें गरीबों के घर बनने और उसकी सजावट होने की आती हैं।

बैंकों की स्थिति पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि देश में एक समय था जब देश में बैंक तो थे लेकिन देश का गरीब बैंकों में प्रवेश नहीं कर पाता था और एक आज का समय है, हमनें बैंकों को ही गरीब के घर के सामने लाके खड़ा कर दिया है। हमने सरकारी ठेकेदारों पर नहीं परिवार पर भरोसा किया। अब पीएम जूनागढ़ में बहुत सी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और गांधीनगर में स्थित गुजरात फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

वलसाड़ के कार्यक्रम के बाद मोदी सौराष्ट्र के जूनागढ़ शहर में अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे जिसमें नवनिर्मित अस्पताल गुजरात मेडिकल एडं एजुकेशन रिसर्च सोसाइटी तथा गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर में दो मत्स्य कॉलेज का उद्घाटन शामिल है। मोदी जूनागढ़ के निकट पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ग्राउंड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गांधीनगर में गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनीवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले वह सोमनाथ मंदिर न्यास की बैठक में भी शामिल होंगे। मोदी इसमें एक ट्रस्टी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस बैठक में भाग ले सकते हैं वह भी मंदिर में ट्रस्टी हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इससे पहले मोदी का 20 जुलाई को राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम था लेकिन राज्य के विभिन्न हिस्सों खासतौर पर दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था।