आज बीजेपी इस नाम के साथ घोषित कर सकती है हिमाचल प्रदेश का सीएम – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

आज बीजेपी इस नाम के साथ घोषित कर सकती है हिमाचल प्रदेश का सीएम
नई दिल्ली/शिमला। शानदार बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी अपने एक विधायक को नया मुख्यमंत्री चुन सकती है. गुरुवार को मिले संकेतों के मुताबिक, पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को इस पद की दौड़ में सबसे आगे देखा जा रहा है. बीजेपी की केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेन्द्र सिंह तोमर पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों से मिलने के लिए गुरुवार को शिमला पहुंचे.

वे दोनों उनके विचार जानने और एक नए मुख्यमंत्री के नाम पर आमराय बनाने के लिए आए हैं.पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी में इस बात पर पूरा जोर दिया जा रहा है कि एक निर्वाचित विधायक राज्य में सरकार का नेतृत्व करें. नए नेता के नाम की शुक्रवार को घोषणा किए जाने की संभावना है. सुजानपुर से बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की हार ने हिमाचल प्रदेश में इस पद के लिए पार्टी के अन्य नेताओं का मार्ग प्रशस्त कर दिया. वह दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम की भी चर्चा है. वह इसी राज्य से हैं और राज्य सभा सदस्य हैं. सीतारमण और तोमर ने पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी से मुलाकात की जिसमें धूमल, प्रदेश पार्टी प्रमुख सतपाल सिंह  सत्ती और राज्य से सभी पांच सांसद और संगठन सचिव पवन राणा शामिल हैं. केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरुवार को यहां पहुंचे. उन्होंने कोर ग्रुप के साथ बैठक करने से पहले पीटरहॉफ में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया.

पर्यवेक्षक और अधिक परामर्श करेंगे क्योंकि काफी संख्या में विधायकों का यहां पहुंचना बाकी है. इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और जयराम ठाकुर के समर्थकों ने पीटरहॉफ पहुंचने पर अपने – अपने नेताओं के समर्थन में नारे भी लगाए. पीटरहॉफ में भारी भीड़ जुटी थी लेकिन इस बारे में कोई सुराग नहीं था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.