आज मंगलवार के दिन इन 4 राशियों की कोशिशे होंगी पूरी तरह सफल – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

आज मंगलवार के दिन इन 4 राशियों की कोशिशे होंगी पूरी तरह सफल
मेष राशि :-

आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

वृषभ राशि :-

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। किसी अपने से  मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

मिथुन राशि :-

आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य  अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

कर्क राशि :-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि :-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी

कन्या राशि :-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय  में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।

तुला राशि :-

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन आप के लिए बहुत सामान्य है. न कोई खुशी, न कोई गम. न चिंता और न कोई उल्लास. आप समय पर अपने काम पर पहुंचेंगे, शांति से काम पूरा करेंगे और समय पर वापस लौट कर आराम करने लगेंगे. दिन बहुत सामान्य ढंग से बीतने पर आपको ही थोड़ी बेचैनी महसूस होगी और ज्यादा ही नपे-तुले ढंग से जीवन बिताना आपको खल जाएगा आप आज के दिन का उपयोग अपने स्वयं के विकास में, अपनी क्षमताओं के निर्माण में कर सकते हैं. आज आप भौतिक या शारीरिक तौर पर ज्यादा जोश न दिखाएं|

धनु राशि :-

आपको शायद अहसास न हो, लेकिन कोई शक्तिशाली और महत्वपूर्ण व्यक्ति आज आप पर बारीकी से निगाह बनाए रखेगा, और आपके व्यवहार की, आपके मुंह से निकली एक-एक बात की खबर उसे मिलती रहेगी. आज आप जितनी कुशलता और विनम्रता का प्रदर्शन करें, आपके अधिकारी आपका समर्थन करने के लिए उतने ज्यादा तैयार रहेंगे. यह बात ध्यान रखें कि नौकरी-धंधे के क्षेत्र में आपके विकास में की चाभी उन्हीं के पास है, जो आप पर निगाह बनाए हुए हैं|

मकर राशि :-

आज आप बात-बात पर तैश में आ सकते हैं. सपळता के लिए आज मेहनत और भागदौड़ करनी होगी. आप अपने जीवन में जिस परिवर्तन की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं, आज उसकी योजना तैयार कर सकते हैं. आगे क्या करना है- इस पर विचार करें. आज कुछ मित्रों और परिचितों के साथ आपके संबंध इतने ज्यादा दूर के रह जाएंगे कि आप उन्हें समाप्त मान सकते हैं. कुछ नए लोगों से मित्रता भी होगी. यात्रा संभव है.

कुंभ राशि :-

आज का दिन आपको धैर्य और शांति से बिताना होगा. थोड़ा ध्यान परिवार पर दें, थोड़ा अपने स्वास्थ्य पर और थोड़ा अपने वाहन पर. किसी बात को लेकर ज्यादा तनाव न लें. अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको अपने इरादे पक्के रखने की आवश्यकता होगी. प्रयासों में सफलता हासिल करने के लिए आपको किसी भी स्थिति में तैश में आने से बचना होगा. दिन भर का अपना कार्यक्रम पहले ही तय कर लें और योजनाबद्ध ढंग से काम करें. आज आप थोड़ी बेचैनी और घबराहट महसूस कर सकते हैं. अगर थोड़ा विश्राम करने का मौका निकाल सके, तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

मीन राशि :-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक  हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।