आज माँ दुर्गा की कृपा और ग्रहों की बदली चाल से जागेगी इन 6 राशि की किस्मत – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

आज माँ दुर्गा की कृपा और ग्रहों की बदली चाल से जागेगी इन 6 राशि की किस्मत
राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 5 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी सम्बंधी से सहायता मिल सकती है। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे सांझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करने की आवश्यकता है। जिसके साथ आप असहज महसूस कर रहे हैं। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। आज इस कार्य के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। क्योंकि आपका साथी आपके विचारों के प्रति ग्रहणशील होगा और आपके बारे में उनसे बात करने को तैयार होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सिर्फ एकाग्रता के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें। कोई समाधान मिल जाएगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। अपने मन की शांति ऐसे ही बनाए रखें जिससे आपके परिवार में आनंदमय वातावरण बना रहेगा। महत्वपूर्ण काम करने से आपको थकान महसूस होगी। आराम करने की जरूरत है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। धनलाभ होगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। वाद-विवाद करने से बचें। आज सेहत से सम्बन्धित परेशानी बनी रहेगी। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। लोगों के सामने आपकी अच्छी इमेज बनेगी। इसके लिए आप भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन अपना कीमती समय व्यर्थ नही करना है क्योंकि ऐसा करने से आपके काम पर फर्क पड़ सकता है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। जल्दबाजी न करें। आज आप जिसमे भी पैसे लगाएंगे आपको आगे चलकर बहुत मुनाफा आएगा। आज आप नए दोस्तो से मिल सकते हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। मन की शांति के लिए योग करना फायदेमंद होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे होंगे। समय भी आराम से बीतेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बना रखी है, तो उसमें बदलाव हो सकता है। अचानक मिली किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना ही आपको फायदा हो सकता है। आज आपको क्रोध को नियंत्रित रखना होगा। क्योंकि कुछ लोगों से आपको परेशानियां हो सकती हैं। हाथापाई होने की संभावना है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी जाकर आर्थिक सुधारों में सफल होंगे। भाग्य की स्थिति भी कुछ कमजोर होने से विशेष लाभ के योग कम ही हैं। आपका परिश्रम आज फल दे सकता है, लेकिन आप अपना धैर्य बनाये रखें और अपने समय के साथ चले ज्यादा स्वच्छंद और अनुमानित न हो और उस तरह से आप सबके साथ एक अच्छे तरीके से कार्य कर पाएंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका जीवनसाथी किसी खूबसूरत सरप्राईज से आपका दिन बना सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शारीरिक ओर मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। माता से लाभ मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय में तरक्की होगी। सम्बंधों में मधुरता आएगी। सोच- समझ कर बोलें और शब्दों का ध्यान रखें। अटका धन वसूल करने में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। वाणी में मधुरता आएगी। बिगड़े सम्बंध सुधर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के बारे में कर रहे विचार अच्छे परिणाम दे सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। काम को लेकर काफी उत्साह बना रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का संयोग बन सकता है।