आदिबद्री – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Mon, 26 Oct 2026 11:57:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png आदिबद्री – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे सीएम धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत https://dastaktimes.org/cm-dhami-gauchar-who-arrived-for-the-gairsain-assembly-session/ Mon, 26 Oct 2026 11:57:04 +0000 https://dastaktimes.org/?p=921045 चमोली/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में भव्य स्वागत किया गया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत रुद्रप्रयाग …]]>

चमोली/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में भव्य स्वागत किया गया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत

रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, चमोली जनपद में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

आदिबद्री में दुकानदारों और बच्चों से मिले सीएम

गैरसैंण जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों और बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए गैरसैंण पहुंचने के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

]]>