आशियाना मर्डर केस – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड: पिता की गोली मारकर हत्या, शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया… 11 KM दूर जंगल में जलाई खून सनी चादर, बेटा भेजा गया जेल
राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। सेक्टर एल स्थित एलडीए कॉलोनी में 49 वर्षीय व्यवसायी मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही बेटे अक्षत सिंह ने कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए पूरी साजिश रची और खून से सनी चादर को घर से 11 किलोमीटर दूर अनौरा के जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से राख बरामद की है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

डांट से नाराज होकर बेटे ने मारी गोली

पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी को आशियाना के सेक्टर एल स्थित घर में पढ़ाई को लेकर हुई कहासुनी के बाद अक्षत ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह को गोली मार दी। वारदात के बाद उसने शव के हाथ-पैर काटकर सदरौना जंगल में फेंक दिए, जबकि धड़ को घर में ही एक नीले ड्रम में छिपा दिया। हत्या के बाद कमरे में फैले खून को बेड पर बिछी ऊनी चादर से साफ किया गया और उसी चादर को अनौरा के जंगल में जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी, जांच में खुला राज

हत्या के तीन दिन बाद 23 फरवरी को अक्षत खुद थाने पहुंचा और पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा और पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी की निशानदेही पर सदरौना जंगल से शव के कटे हुए हाथ-पैर बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने जली हुई चादर की राख, नीला ड्रम, तारपीन का तेल, दो चाकू, दो आरी, हत्या में इस्तेमाल रायफल और कारतूस, खून से सनी रजाई, कालीन और अन्य सामान बरामद किया।

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे कुछ देर के लिए मीडिया के सामने भी पेश किया, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कैंट अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि अब तक की जांच में किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है। यदि आगे कोई और शामिल पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

पोस्टमार्टम के बाद मानवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार आशियाना स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके भतीजे कृत्य सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतक के बुजुर्ग पिता चलने में असमर्थ होने के कारण घाट तक नहीं पहुंच सके। मंगलवार रात से ही घर पर पड़ोसियों और परिचितों का जमावड़ा लगा रहा। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम में गहरे घाव, पसलियां टूटीं

सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में मानवेंद्र सिंह के पेट और पीठ पर गहरे घाव मिले हैं और कई पसलियां टूटी होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अन्य संलिप्तता की चर्चाओं से पुलिस का इंकार

मोहल्ले में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जिनमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या महिला मित्रता को लेकर विवाद की बातें भी कही जा रही हैं। हालांकि एसीपी ने साफ कहा कि फिलहाल जांच में केवल एक ही आरोपी की भूमिका सामने आई है और उसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दारोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

आशियाना थाने में तैनात दारोगा अग्रचारी यादव की तहरीर पर अक्षत के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और लोक सेवक को झूठी सूचना देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना आशियाना थाना प्रभारी को सौंपी गई है।