आशुतोष राणा – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

रामराज्य : आचरण को सदाचरण में रूपांतरित करने का मानस कर्म
विवेक ओझा

लेखक श्रीराम के चरित्र के औचित्य के सबसे बड़े सिद्ध कर्ता के रूप में हैं। अगले दो अध्यायों में इस ग्रंथ में नीचे दिए गए निष्कर्षों की प्राप्ति होती है जो इस ग्रंथ को पढ़ने की अपरिहार्यता को भी स्पष्ट आवाज देती है। : विवेक ओझा

रचनाकार: आशुतोष राणा

सूचना संस्कृति और विचार जगत के सम्मानित वरिष्ठों, बौद्धिक मार्गदर्शकों, मित्रों और विद्यार्थियों आशुतोष राणा सर रचित ग्रंथ रामराज्य पुस्तक की समीक्षा करना विचार जगत और भारत की आध्यात्मिक आभा की मानसिक आराधना करने जैसा है और मैंने कुछ रोज पूर्व इस ग्रंथ की पृष्टभूमि और पहले अध्याय कैकेई पर एक पाठक के रूप में अपने निष्कर्षों को आप सबके समक्ष प्रस्तुत किया था।

अभिनेता एवं लेखक आशुतोष राणा के साथ पुस्तक समीक्षक विवेक ओझा

उसी कड़ी में आज दो और अध्याय पर इस ग्रंथ के पठन के बाद प्राप्त निष्कर्षों को आप सबसे साझा करना चाहता हूं जिससे आप भी स्वैच्छिक स्तर पर इस विलक्षण ग्रंथ की वैचारिकी से लाभान्वित हो सकें। व्यक्तिगत स्तर पर मेरा मत है कि वर्तमान के भारतीय जनमानस को जो राम जगाना चाहते हैं, उसकी पुकार हुंकार सुप्रसिद्ध रचनाकर्मी आशुतोष राणा ने भरी है। पूरा रामराज्य पढ़ने के बाद मेरा यह भी मानना है कि श्रीराम का दर्शन और लेखक के मानसिक कर्म और धर्म एकाकार हो गए हैं और यह महज लेखक की प्रशंसा मात्र नहीं है। प्रशंसा और लेखक का पुराना नाता रहा है।

वर्तमान संदर्भों की बात करें तो लेखक श्रीराम के चरित्र के औचित्य के सबसे बड़े सिद्ध कर्ता के रूप में हैं। अगले दो अध्यायों में इस ग्रंथ में नीचे दिए गए निष्कर्षों की प्राप्ति होती है जो इस ग्रंथ को पढ़ने की अपरिहार्यता को भी स्पष्ट आवाज देती है।

अध्याय-2 : सुपर्णा या शुपर्णखा

प्रतीकात्मक फोटो

इस पुस्तक में अहिंसक, सत्याग्रही और क्षमाशील श्री राम की उपस्तिथि में अग्रज के आदर्शों पर चलने वाले आज्ञाकारी अनुज से एक स्त्री की नासिका काटने के सत्य का परीक्षण किया गया है। मानो लेखक यह सवाल उठा रहा हो कि क्या राम और लक्ष्मण स्वतंत्र भारत के नारीवादी आंदोलनों की प्रवणता से वाकिफ नहीं थे। क्या राम और लक्ष्मण संविधान में जेंडर जस्टिस और जेंडर इक्वैलिटी के विमर्शों, बहसों से जूझने के लिए तैयार बैठे थे ? लेखक का मानना है कि ऐसा नहीं है क्योंकि श्री राम खुद नारीवादी मूल्यों की गरिमा को बचपन से समझते आए थे। राम जहां विष्णु के वहीं लक्ष्मण शेषनाग के अवतार थे, उन्हें ऐसा करना शोभा भी देता था और उन्होंने इसके लिए अथक प्रयास भी किया।

यह भी देखे: आचार व नवाचार का वैचारिक संगम

लेखक ने बताया है कि राम वो हैं जिनका शस्त्र लाघव (हथियार चलाने की क्षमता) सदैव सोदेश्यपूर्ण रहा है। राम वो हैं जो किसी के प्राणों की रक्षा के लिए किसी दूसरे के प्राणों को लेने की बजाय उसकी चेतना को हर लेने को वरीयता देते हैं। इस मामले में राम मनुष्यों और पशुओं दोनों के चित्त को भलीभांति समझते हैं। राम चेतन को अचेतन और अचेतन को चेतन करने की कला में पारंगत हैं। प्रकृति के प्रत्येक कोने में रमण करने वाली चेतना राम के बारे में यह सब उद्घाटित करने वाला सुपर्णा का मन था। शुपर्णखा के नासिका के कटने के पिछे के कारणों की लेखक ने अद्भुत खोज करने की कोशिश की है। इस खोज पर उन्हें मेरे हिसाब से कुछ अभूतपूर्व निष्कर्ष की प्राप्ति हुई।

जिस प्रकार कैकेई के मन का वैचारिक द्वंद राम के सत के विजय का कारण बना, जिस प्रकार कैकेई ने वैश्विक लोक कल्याण, असत के पराभव के लिए राम को एक सार्वभौमिक मर्यादित उत्कृष्टता, चरित्र और लक्ष्य देने का मार्ग प्रशस्त करते हुए राम के वनवास की एक अति वांछनीय पृष्टभूमि का निर्माण किया था, कुछ उसी प्रकार शुपर्णखा ने कुछ खास कारणों से राम की अपराजेयता, इस जगत के लिए राम की अपरिहार्यता को स्वीकार किया। लेखक ने इसे स्पष्ट करने के लिए सुरी और आसुरी शक्तियों में मानसिक द्वंद का जीवंत चित्रण किया है। लेखक के लिए सुपर्णा और शुपर्णखा दो विचार हैं, दो दर्शन हैं, दो लक्ष्य हैं, सत की संपन्नता और असत की मानसिक विपन्नता के रूप हैं।

आशुतोष सर ने इसे और स्पष्ट विमर्श का विषय बनाने के लिए कुछ दुर्लभ संवादों को पुस्तक में स्थापित किया है। रावण, सुपर्णा और उसके पति विद्युतजिह्व के पारस्परिक संबंधों में ऐसा क्या घटित हुआ जिसने सुपर्णा को शुपर्णखा में बदलकर राम के लंका संधान को सफल बना दिया, इस बात का इस पुस्तक में सूक्ष्म अवलोकन किया गया है और यह बताने में लेखक सकारात्मक सृजनकारी शक्तियों से ओत प्रोत होकर लेखन करते नजर आते हैं। सुपर्णा और विद्युतजिह्व के एक विलक्षण प्रेम पत्र में लेखक ने जिस तरह से अपनी कलम चलाई है वो प्रेम और लालसा की परिणति के रूप में नजर आता है। रावण और विद्युतजिह्व के मध्य मतभेद और विद्युतजिह्व की महत्वाकांक्षाओं के रावणीय मूल्यांकन के जरिए शुपर्णखा के नासिका छेदन की घटना को समझा जा सकता है।

इस पुस्तक के इस अध्याय में लेखक ने राम के प्रति शुपर्णखा के मन में उपजे अलौकिक अनुराग की पहचान की है और वासना विषय वाले उसके प्रचलित चरित्र को एक नई दिशा दी है। यहां लेखक का जेंडर जस्टिस का भाव प्रबलता से काम करता है। सुपर्णा ने राम को दक्ष नहीं सिद्ध के रूप में देखा, राम के बाण संधान के अहिंसात्मक लक्ष्य को सुपर्णा के मन में जिन शब्दों के साथ लेखक ने उभारा है वो आपको लेखक की लेखनी का मुरीद बना देगा और साथ ही रामायण के नकारात्मक पात्रों की मुक्ति की गुहार सुनते लेखक के अद्भुत व्यक्तित्व का भी परिचय भी दे देगा।

राम हैं तो शिकारी और शिकार दोनों सुरक्षित हैं जैसे अनुपम विचार इस पुस्तक में यूहीं देखने को नहीं मिलते। पशु पक्षियों, वनस्पतियों से प्रेम करने वाले राम दंडकारण्य की अधिष्ठात्री सुपर्णा को एक विशेष किस्म के न्यायाधीश के रूप में नजर आए। कैसे ? इसके लिए यह पुस्तक आपको अवश्य पढ़नी चाहिए।

अध्याय-3 : पंचवटी

प्रतीकात्मक फोटो

पंचवटी नामक अगले अध्याय में राम द्वारा अपने शत्रुओं खर, दूषण और त्रिशरा के ससम्मान दाह संस्कार को राम द्वारा सभ्य समाज का एक सामान्य शिष्टाचार बताया गया है। लेखक यहां कह रहे हैं कि शत्रुता और शिष्टाचार में स्पष्ट अंतर समझने की जरूरत है फिर चाहे प्रतिस्पर्द्धा की बात हो या युद्ध या समर की। यह बता कर लेखक ने स्पष्ट कर दिया है कि विजेता और आक्रांता में अंतर समझना भी जरूरी है। विजेता में ममता समता शिष्टाचार सभी कुछ होता है पर आक्रांता इन सब गुणों से विहीन क्रूर निर्मम प्राणी होता है और लेखक कहते हैं कि राम निर्मम नहीं निर्माण का कारक है, राम धारक के साथ ही उद्धारक भी हैं।

मानो लेखक इस अध्याय में ये बता रहे हैं कि अगर आप लोग अपने शत्रु से प्रेम करना नहीं जानते तो इस अध्याय को पढ़कर जिओ और जीने दो का मंत्र श्री राम से सीख सकते हैं जिसकी आज बड़ी जरूरत है। आज हम अपने विरोधी, विपक्षी, प्रतिपक्षी, शत्रु, बैरी, मतभेदी के साथ कितने सहिष्णु हैं और हो सकते हैं, यह अध्याय आपको यही सीख देता है। लेखक का मत है कि मनुष्य होने की अनुभूति करना चाहते हैं तो श्रीराम के शत्रु सद्भाव को सीखें। यह अध्याय कहानी नहीं कहता, यह आपको जीवन कौशल देने की शुरुआत करता है। संसार में आना और संसार से जाना कैसे सफल हो सकता है, यह बात जानने की जरूरत सबको है और यह इस ग्रंथ में बताया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

राम वास्तव में वसुधैव कुटुंबकम् के निर्माता निर्देशक हैं। वह सर्वे भवन्तु सुखिनाः के रचनाकार हैं आज भी भारत इसी राह पर चल रहा है। इस पुस्तक के हर अध्याय की यह विशिष्टता है कि ये आपको खुद रचनाकार बना देगी, लेखक आपको हर अध्याय के जरिए खुद की एक वैचारिक यात्रा पर निकलने के उपादान के रूप में एक एक पंक्ति के साथ खड़े हैं। लेखक एक जगह बताते हैं कि एक सुंदर उद्देश्य के लिए श्रीराम की तरह किसी मित्र सखा की मूल जिज्ञासा को कैसे मोड़ा जा सकता है, यह सीखने की जरूरत है।

लेखक ने वक्ता राम के वाक् कौशल को माता सीता के नजरिए से प्रस्तुत करते हुए कहा कि राम जब बोलते हैं तब वह वर्तमान के धनुष दंड और अतीत की प्रत्यंचा पर अपने विचार रूपी बाण को रखकर भविष्य को भेद रहे होते हैं। ऐसी विलक्षण पंक्तियां शायद ही लिखी जा सकती हैं लेकिन आशुतोष सर उत्कृष्ट भाषाविद होने के चलते सरलता सहजता से ऐसा कर लेते है लेकिन ऐसा कर लेने के पीछे एक खास वजह यह भी है कि वो निर्विवाद रूप से रामेव जयते की कामना के आज के समय के सबसे बड़े पैरोकार हैं। राम और राम में उनकी आस्था यूं लगता है कि साथ साथ चलते हैं उनके विचारों के उर्वर, मनोरम पथ पर। ढेर सारे पथिक इस राह पर साथ चल सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

कामातुर रावण के विनाश की पृष्टभूमि रावण को प्राणों से भी प्रिय मानने वाली शुपर्णखा के हाथों कैसे लिखी गई, इस अध्याय में बताया गया है। अग्नि तारक भी होती है और मारक भी और सभी अग्नियों में सर्वाधिक घातक कामाग्नि होती है जिससे रावण ग्रसित था। इस बात का उल्लेख इस प्रकार किया गया है मानो लेखक आज के गुमराह युवाओं को लैंगिक शुचिता का पाठ भी पढ़ा रहे हों। देश में नारी गरिमा और लैंगिक न्याय साक्षरता के प्रसार की अपनी भूमिका के प्रति लेखक पूर्ण सजग हैं।

कुल मिलाकर कहें तो ये पुस्तक मानव व्यवहार और आचरण को निर्मित करने वाले घटकों से बेहतरी की दिशा में सार्थक संवाद करने का प्रयास है जिससे जीवन जीने के नए सूत्रों को सीखा जा सके। आचरण को सदाचरण में परिवर्तित करने की दिग्दर्शिका है ये पुस्तक और आप यह निष्कर्ष इस पुस्तक को पढ़ के शीघ्र ही निकाल पाएंगे।

क्रमश:

(लेखक अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ हैं)

बीसीपी उर्फ़ भग्गू पटेल
आशुतोष राणा की कलम से

(अपने जीवंत और प्रभावशाली अभिनय के बलबूते आशुतोष राणा ने सिनेजगत में जो ख्याति अर्जित की है वह सभी जानते हैं लेकिन यह उनके व्यक्तित्व का एक पक्ष है, दूसरा उल्लेखनीय पक्ष यह है कि उनकी आध्यात्मिक-सामाजिक और राजनैतिक चेतना का फ़लक अत्यंत उन्नत और विशाल है। जिसकी जानकारी नि:संदेह उनके अनगिनत पाठकों और प्रशंसकों को होगी,लेकिन कुछ लोग अनभिज्ञ भी होंगे। जबकि सत्संग और सुविचार दूर-दूर तक और असंख्य लोगों तक पहुँचकर ही अधिक लाभदायक और प्रेरक सिद्ध हुए हैं, इसी भाव को केंद्र में रखकर, ‘ दस्तक’ में आशुतोष राणा के बहुआयामी व्यक्तित्व और उनके विविध विचारों से पाठकों को अवगत कराने के उद्देश्य से यह स्तम्भ शुरू किया जा रहा है। जिसमें हर माह किसी न किसी मुद्दे पर आप आशुतोष राणा के विचारों से अवगत होंगे।)

अचानक ही भग्गू पटेल मिल गये एयरपोर्ट लाउंज में, मेरी सामने वाली टेबल पर बैठे थे। उनके साथ उनके कुछ देशी और विदेशी मित्र भी थे। क़रीब बारह साल बाद मैंने उनको देखा था। उनका हुलिया, हाव- भाव देख मैं कुछ देर तो उनको पहचान ही नहीं पाया, क्योंकि जिस ठेठ बुंदेलखंडी भग्गू को मैं जानता था वह दूर -दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। किंतु बहुत ध्यान से देखने पर पता चलता था कि भग्गू मरा नहीं है,बल्कि बहुत होशियारी से उसे सूट बूट के नीचे छिपा दिया गया है। इसी बीच अचानक भग्गू और मेरी आँखें मिल गईं,मैं मुस्कुराया, भग्गू मुझे देखकर बुरी तरह सकपका गए और बेहद फुर्ती से चेहरे पर कुछ ऐसे भाव लाए जैसे उन्होंने मुझे देखा ही ना हो और डैमेज कंट्रोल करने के लिए उच्च स्वर में अपने विदेशी मित्र से अंग्रेज़ी में पूछ बैठे-

‘यू वांट सुगर इन टी और उनके द्वारा की गई “सुगर” की पेशकश ने ही उनके भग्गू होने पर मोहर लगा दी। क्योंकि भग्गू हॉस्टल के दिनों से ही”स और “श को लेकर पीड़ित थे।अथक प्रयासों के बाद भी इन दोनों शब्दों का सही उच्चारण उन्हें सिद्ध नहीं हो पाया था। सागर विश्वविद्यालय में उनकी पहली गर्ल फ्रेंड का नाम शर्मिला था।उन्हें विश्वास था की, अत्तरा,जहाँ के वे रहने वाले थे। जहाँ अमूमन सभी “सड़क को शड़क” और “शक्कर को सक्कर” कहने पर राज़ी थे,के घुट्टी में पिलाए गए भाषाई संस्कार को, शर्मिला का अभिजात्य प्रेम निश्चित ही सुधार देगा। हॉस्टल में रात भर शर्मिला- शर्मिला कहने की प्रैक्टिस करने के बाद अगले दिन सुबह बॉटनी गार्डन में उसे अपनी दो सखियों के साथ खिलखिलाता देख प्रपोज़ कर बैठे। प्रणय निवेदन के समय अभ्यासगत संस्कार की जगह जन्मजात संस्कार ने फन निकाल लिया और वे कह बैठे, ‘ सर्मिला आइ बाँट टू शे शमथिंग टू यू ..प्लीज़ शिट फ़ोर शम टाइम ।’

“शिट फ़ोर शम टाइम”सुन के शर्मिला ने उन्हें आश्चर्य व तिरस्कार के भाव से देखा जिसे भग्गू ने शर्मिला की प्रेमिल अधीरता और स्वीकार का सिग्नल समझ फ़टाक से, सर्मिला आई लव यू कह दिया और फिर चटाक की ज़ोरदार आवाज़ जिसकी गूँज पूरी यूनिवर्सिटी में सुनाई दी, के साथ उनकी प्रेम कहानी का अंत हो गया। भग्गू पटेल जिनका वास्तविक नाम भागचन्द पटेल था। इस घटना को छुपाना चाहते थे, किंतु शर्मिला जो आर्मी के उच्चाधिकारी की बेटी थी ने ये सम्भव ना होने दिया। उसने वाइस चांसलर को नामज़द लिखित शिकायत की, कि इस लड़के ने सरे आम मुझे बॉटनी गार्डन में कुछ समय तक शिट करने को कहा। भग्गू रेस्टीकेट होने से बमुश्किल बचे। किंतु सेना के जवानों ने उन्हे पीटते हुए विश्वविद्यालय में उनका जुलूस निकाल दिया जिसका एक फ़ायदा ज़रूर हुआ कि भग्गू रातों-रात विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध हो गए।

तब से भग्गू शर्मिला ही नहीं, हर उस बात से छड़कने लगे जिसमें “स” या “श” शब्द आते थे। मेरे नाम आशुतोष से तो उन्हें सख्त ऐतराज़ था क्योंकि उसमें सिर्फ़ शक्कर वाला श ही नहीं षट्कोण वाला ष भी आता था। भग्गू सन 2004 तक निरंतर मेरे सम्पर्क में थे। हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस व सोशलाजी से ट्रिपल एम. ए.करने के बाद भी उन्हें मनोवांक्षित नौकरी नहीं मिली सो अपने सरवाईवल के लिए उन्होंने किराना दुकान से लेकर संविदा शिक्षक तक के सारे काम कर डाले। किंतु कोई भी काम उन्हें मोक्ष उपलब्ध ना करा सका। आज से बारह साल पहले जब मैं अंतिम बार उनसे मिला था तब वे लोकल पॉलिटिक्स से खजुराहो में गाइड के काम पर शिफ्ट हुए थे उसके बाद उनका कुछ पता ना चला। तब के बाद आज अचानक ही लाउंज में प्रकट हुए। मैं प्रसन्नता से भरा हुआ अपने एक्टरपन से मिली प्रसिद्धी से उपजे अहंकार को ताक पर रख,उनकी टेबल पर पहुँच गया और बेहद गर्मजोशी से उनको देख बोला-‘ भग्गू तुम कहाँ हो यार?’

अपने देशी विदेशी सम्भ्रांत से दिखने वाले दोस्तों के बीच अपने लिए भग्गू सुनकर वे असहज हो गए, उनकी आँखों में शर्मिला कांड से लेकर किराना दुकान तक का अप्रिय अतीत भड़ाभड़ स्लाइड्ज़ बदलने लगा।भग्गू की सरलता मुझसे लिपट जाना चाहती थी किंतु प्रयत्नपूर्वक सिद्ध की गई सम्भ्रांतता ने उसका गला दबा दिया था, जिससे वे स्वयं घुटते हुए से दिखाई दिए। मैंने मौक़े की नज़ाकत को समझ तुरंत यू टर्न लिया और उनके सूट बूट, फ़ेल्ट हैट को ध्यान में रख बेहद सम्मानजनक औपचारिकता के साथ कहा-

‘आई ऐम सॉरी जेंटलमैन. इफ़ आई ऐम नॉट मिस्टेकेन. आर यू मिस्टर भागचंद पटेलमैंने प्रश्न ज़रूर पूछा था किंतु मेरे पूछने का ढंग घोषणात्मक था, कि आई एम श्योर यू आर भग्गू।’ मेरी आँखों में अपने भग्गू होने का दृढ़ विश्वास देख उन्होंने सरेंडर करना उचित समझा। किंतु वे अपने विदेशी मित्रों को क़तई इस बात की भनक तक लगने देने के मूड में नहीं थे कि यह सूटेड बूटेड व्यक्ति कभी भग्गू था। उनकी पूरी कोशिश इस बात को सिद्ध करने की दिखाई दी, कि जैसे कर्ण कवच कुंडल के साथ पैदा हुआ था वैसे ही वे भी सूट बूट पहन कर ही पैदा हुए थे। इतने में उनके साथ की देशी महिला मित्र मुझे देख उछल पड़ीं और प्रसन्नता से भरी हुई बोलने लगीं- ‘हे मिस्टर आशुतोष राणा। यू आर ऐन अमेजिंग ऐक्टर..आई एम सो सो हैप्पी टू सी यू।’ अब वे भग्गू से मुख़ातिब हुईं और बोलीं बीसीपी!यू नेवर टोल्ड अस.यू न्यू सच अ फेमस पर्सन द आशुतोष राणा। ही सीम्स टू बी वेरी क्लोज़ टू यू।’ अब भग्गू भौंचक हो के मुझे देख रहे थे। वे गर्व और भय के मिश्रित भाव से भरे हुए थे.. गर्व इस बात का कि ‘द फेमस’ आशुतोष राणा ‘उनको’ जानता है और भय ये था कि आशुतोष राणा उनको ‘क्लोजली’ जानता है।

फिर वही महिला बोली-‘कैन आई टेक वन सेल्फ़ी विद यू?ओह, आई एम सॉरी. मैंने आपको अपना नाम ही नहीं बताया। आई एम शारदा बट बीसीपी काल्स मी “सारदा” ही गेव मीनिंग टू माय नेम..सार .मीन्स एसेंस एंड दा यानि देने वाली.. सो इन शार्ट ..सारदा मीन्स “एसेंस ऑफ़ लाइफ ।

मेरे प्रति भारतीय महिलाओं का आदर भाव देख अब विदेशी भी मेरे कोई विशेष व्यक्ति होने को ताड़ गए और तुरंत सक्रिय होके, हे मैन, हा मैन, बॉलीवुड, सिलेब्रिटी, हा हा हू हू करने लगे। उनके सम्माननीय बीसीपी के लिए मेरे भग्गू को रोक पाना अब बहुत मुश्किल हो रहा था, क्योंकि मैं उनके सुख- दु:ख का पुराना साथी था। क़ायदे से बदलना मुझे चाहिए था, किंतु बदल वे गए थे, इस बात की उन्हें अब ग्लानि भी हो रही थी। मैंने उन्हें इस ग्लानि से मुक्त करने के लिए बेहद आत्मीयता व आदर से संबोधित किया-‘ हे बीसी, हाऊ डूइंग मैन?’ अब वे लपक कर खड़े हुए और मेरे गले से चिपक गए। इस गले मिलन में दो भाव थे एक अपनापन और दूसरा मुझे आगे कुछ भी ना बोलने देने का बलपूर्वक प्रयास और ‘ओह माई गॉड राना..इट्स प्लेज़र इट्स प्लेज़र’ कहते हुए वे मुझे घसीट के उस टेबल से दूर ले आए और दूर से ही अपने मित्रों से बोले इक्स्क्यूज़मी विल बी बैक इन शम टाइम।’

अब हम दोनों अकेले थे, टॉयलेट के पास। बोले-‘ गुरु माफ़ करियो, हम अपने भग्गू होने से बहुत परेसान थे, सो गाइडगिरी करते हुए एक दिन हमें एक आइडिया शूझा कि क्यों ना हम भागचंद पटेल को बीसीपी कर दें। सायद हमारे भाग खुल जाएँ? भागचंद में शाली एक पनोती सी थी। लेकिन नाम बदल देने भर शे भाग्य थोड़ी बदलता है, इसके लिए तो शाला हमें भी अपने आपको बदलना पड़ेगा, सो लग गए भग्गू को मिटाने में। एक दिन भाग्य से नागा शाधुओं की एक टोली खजुराहो में मिल गई सो हम सोई भभूत मबूत लगा के उनके संगे हो गए। पैले तीन चार दिन तो ठीक कटे मगर चौथे दिन रात में नागाओं के कोतवाल ने हमें पकड़ लिया और छ: शात(सात) चमिटा हमारी पीठ पे जड़ दिए, बोला-शाले फ़र्जी कहीं का हरामखोर। आदमी होके नागा बना घूमता है। निकर सारे, नई तो तुझे जिंदा जला के तेरी राख सरीर पे लगा के हम रात भर तांडव करेंगे। सो हम भग लिए, अब शोचा (सोचा) कि चलो नरमदा किनारे हैंई हैं तो परकम्मा कर लें.सो परकम्मा में ही एक दिना विचार आया कि जितनी भीड़ जीते जागते मुख्यमंत्री के दरवाज़े पे नई लगती, उससे ज्यादा भीड़ तो पत्थर के देवी – देवता के मंदिरों में लगती है। कारण क्या है कि आदमी-आदमी की इच्छा पूरी नई कर पाता, लेकिन पत्थर कर देता है? ऐशेइ रास्ता चलत जे शवाल (सवाल) हमनें एक शामान्य (सामान्य) टाइप के चिलमबाज़ साधु से पूछ धरा, बे बोले- मानो तो पत्थर भी देवता है और ना मानो तो देवता भी पत्थर बिरोबर है। चमत्कार पत्थर नहीं करता, उस पत्थर के प्रति इंशान की श्रद्धा उसका विस्वास करता है। गुरु, उसकी बात हमें जम गई और हमने रंग- बिरंगे छोटे- बड़े कुछ अजीब टाइप के पथरा इकट्ठे करना सुरू (शुरू) कर दिए। पहले लोकल लेबल पर हमने उन पत्थरों को चमत्कारी पत्थर के नाम से बेंचा। इशमें हमारा ख़र्चा पानी निकालना सुरू हो गया। फिर लगा कि क्यों ना सूट- बूट पहन के अंग्रेज़ी बोलते हुए पत्थर बेंचे जायें और हमारा तीर निसाने पे घला, जो पत्थर हिंदी में सौ रुपल्ली में बिकता था, शाला अंग्रेज़ी में ढाई हज़ार में बिका। हम पकड़ गए गुरु, अब हमने हर शमश्या (समस्या)के निदान का अलग पत्थर और उनके अंग्रेज़ी नाम धर लिए.जैसे ट्रबल सूटर, एनर्जी बूश्टर, फ्लाइइंग फ़ीवर, लव श्टोन, पीश फ़ोर माइंड, मिलेनियर, सेक्स सक्सेस (सेक्स सक्सेस) एन्वी, प्रोट्रैक्टर, फ़ेम श्टोन, हैपीनेश, लाई कन्वर्टर.. फिर लगा की अगर हिंदी आदमी के दिल में जगह बनानी है तो अंग्रेज़ी आदमी के थ्रू आओ, कोई विदेशी अगर अपनी पीठ ठोक दे तो अपन लोगों की आदत है कि अपन उसके चरणों में लोट जाते हैं। सो विदेसियों को घेरना शुरू किया। विदेशी वैसे ही विश्वासी होते हैं, उनके विश्वास को बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। कह के पत्थर पकड़ा दो कि काम होगा मतलब होगा। फिर देखो, शाले कोई कशर नई छोड़ते,पत्थर को शही शाबित करने के लिए जी जान लड़ा देते हैं। शफल होते हैं वो और श्रेय मिलता है बीसीपी के गाइडिंग श्टोन को। आज गुरु इटली, फ्रान्श, अमेरिका, इंग्लेंड, यूएइ दुनिया के दश देसों में अपने ऑफ़िस हैं।’

मैंने कहा यार भग्गू तुमने तो कमाल कर दिया, लोग हीरा नहीं बेच पाते तुमने पत्थर बेच दिए।’ भग्गू बोले -‘लोग हीरे को सक की नज़र से देखते हैं गुरु और पत्थर को विस्वास की। मैंने पत्थर नहीं उनके विस्वास को बेंचा है।

मैंने हँसकर कहा यार ये विश्वास नहीं अंधविश्वास है।’

भग्गू बेहद संजीदगी से बोले- ‘गुरु विश्वास नाम की कोई चीज़ नहीं होती। हमारी सफलताएँ अंधविस्वास पर ही खड़ी होती हैं। खुली आँखों का विश्वास विज्ञान कहलाता है, ये विज्ञान भी अंधविश्वास की ताक़त से ही पैदा होता है। हवाई जहाज़ बनाने वाले को पहले अंधविस्वास ही होगा कि मैं पूरे कुनबे को हवा में उड़ा सकता हूँ, विश्वास परिणाम है और अंधविश्वास प्रक्रिया। बिना प्रक्रिया के परिणाम कैसे मिलेंगे? हम अंधविस्वास भी पूरी ईमानदारी से नहीं करते इसलिए फे़ल हो जाते हैं। जिसे तुम अंधविश्वास कह रहे हो दरअशल वह इशखिलित (स्खलित) विस्वास है, जिसमें हम दुनिया पर तो विस्वास करते हैं किंतु स्वयं पर अविश्वास करते हैं। खुली आँखों से किए गए काम नहीं, बंद आँखों से किए गए काम ही चमत्कार स्रेणी में आते हैं। जितने भी चमत्कारी लोग हुए हैं उन्होंने लोगों की आँखें खोली नहीं है, बल्कि खुली आँखों को बंद किया है। बच्चे को जगाना नहीं बच्चे को शुलाना (सुलाना) कला है, इसलिए माताएँ बच्चे को शुलाने के लिए लोरी गाती हैं, उसे जगाने के लिए नहीं। शुख(सुख) मीठी नींद में है गुरु, सो मेरे काम को तुम माँ की लोरी मानो। क्योंकि अच्छी नींद लेने वाला बच्चा जब अपने आप जागता है तो वह आनंद और ऊर्जा से भरा होता है फिर उशको (उसको) अपना अभाव भी प्रभाव नज़र आता है। एक बार तुम्हीं ने हमसे कहा था कि शंशार में शबशे बड़ी ताक़त स्वप्न की ताक़त होती है, हमें लोगों के अंदर सपने देखने की ताक़त पैदा करनी चाहिए। देखो तुम्हारे दिए गए गुरुमंत्र का अक्षरस: पालन कर रहा हूँ।’

मैं उनकी बात सुनकर ठहाका मार हँस दिया और कहा कि-‘ तुम धन्य हो यार। आज तुम्हारे नाम का सही अर्थ समझ में आया, जो स्वयं के ही नहीं संसार के भी तपते हुए भाग्य को चाँद की शीतलता के एहसास से भर दे वो भागचंद। भग्गू गदगदा के मेरे गले से चिपक गए। तभी मुझे अनाउंसमेंट सुनाई दिया कि मैं आखिरी सवारी हूँ जिसकी प्रतीक्षा हो रही है। मैंने भग्गू से विदा लेते हुए कहा-‘ अच्छा बंधु मिलते हैं..।’

भग्गू बोले गुरु जाते-जाते एकाध मंतर और दे जाते तो कल्याण हो जाता।’

मैंने हँसते हुए कहा, -‘अब सफलता सिद्ध मंत्र से नहीं, शुद्ध षड्यंत्र से मिलती है भग्गू।’

मेरे मंत्र में अपने जन्मजात बैरी “स” “श” और “ष” को एक साथ देख भग्गू चिढ़ गए, बोले-‘ गुरु, षड्यंत्र तो हम शुद्ध बोल भी नहीं सकते, करना तो दूर की बात है।’

मैंने कहा- ‘षड्यंत्र बोला नहीं जाता,किया जाता है। इसलिए तो तुम इसमें पारंगत हो। भग्गू लोग अपने आपको बदल सकते हैं किंतु छिपा नहीं सकते। तुम अपने को बदल नहीं पाए इसलिए छिपाने में माहिर हो गए, ये षड्यंत्रकारी का प्राथमिक और आवश्यक गुण होता है। मैं देख पा रहा हूँ कि तुम बहुत जल्दी नर्मदा जी के शिव कंकण के सहारे सृष्टि के कण-कण में समाने वाले हो। तुम षड्यंत्र के बल पर यंत्र ही नहीं तंत्र पर भी अपना आधिपत्य स्थापित कर लोगे और तुम्हारा नाम मंत्र के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। ये गुरुमंत्र नहीं भविष्यवाणी है, किसी भी भविष्यवक्ता से मुफ्त में भविष्य नहीं सुना जाता इसलिए दस्तूर के मुताबिक़ मुझे दक्षिणा दो जिससे तुम्हारा सोचित व मेरे द्वारा घोषित भविष्य फलित हो। भग्गू ने हर्षातिरेक में अपना पूरा बटुआ निकाल के मुझे दे दिया, मैंने मुस्कुराते हुए उसमें से सिर्फ़ एक रुपए का सिक्का उठाया, शिवम् भवतु कहा और चल दिया। वे अवाक खड़े मुझे बोर्डिंग गेट की तरफ़ जाते हुए तब तक देखते रहे जब तक मैं उनकी आँखों से ओझल नहीं हो गया।

••• लाठी गली •••
आशुतोष राणा

डॉक्टर लालचंद साठी, जिनके कर्मों के कारण क़स्बे के लोग उनको डॉक्टर लाठी कहने लगे।जिस गली में वे रहते थे उस बेनाम गली को लोगों ने उनका नाम दे लाठी गली के नाम से प्रसिद्ध कर दिया था। उस गली में घुसते ही आप घेर लिए जाते थे, और घेरे जाने वाले व्यक्ति को पता ही नहीं चलता था की वो घेर लिया गया है। मैं अपने मित्र से मिलने पहली बार गढ़दमोह पहुँचा था।

घंटाघर से दाएँ लेते ही उस गली में घुस गया, मैं थोड़ा आगे बढ़ा ही था तो देखा की वो गली अचानक तीन गलियों फिर से फूट गई। मैं चक्कर में पड़ गया की अब इधर से किस गली में घुसूँ ?? पता पूछने के लिए जेब से पर्ची निकाली और पास में खड़े एक ९,१० साल के बच्चे की तरफ़ देखा, इससे पहले मैं कुछ बोलता की वो बच्चा अचानक मुझे देख के ज़ोर से चिल्लाने लगा दादाजी मरीज़ऽऽऽ .. दादाजी मरीज़.. ये आवाज़ सुनके बालकनी में एक नवयुवती प्रकट हुई, उसने ऊपर से ही मेरा मुआयना किया, और पीछे की तरफ़ मुँह उठाके ज़ोर से चिल्लाई बाबूजी मरीज़ऽऽ ..मैं हकबका गया!! इतने में बड़ी फुर्ती से नीचे वाली खिड़की खुली जिसके सामने मैं संयोगवश खड़ा था,खिड़की में मुझे एक जवान लड़के का बेहद दुबला पतला चेहरा दिखाई दिया, उसने अपनी आँखें मुझ पे गड़ा दी जैसे कोई जादूगर सम्मोहित करने के लिए अपनी आँखों को ऑब्जेक्ट की आँखों में गड़ा देता है और मुझ पर आँखें गड़ाए हुए ही ज़ोर की हाँक लगाई बाबूजी मरीज़ऽऽऽऽ ..मैं वहाँ से भागना चाहता था कि अचानक मुझे लगा की मेरा पते की पर्ची वाला हाथ मुझसे विपरीत दिशा में खिंच रहा है, मैं कुछ समझूँ इससे पहले ही मैंने अपने आपको एक कमरे में अंदर खड़ा पाया। सफ़ेद साड़ी में लिपटी एक बेहद मोटी महिला के हाथ में मेरा हाथ था, उसने कमरे में रखी बेंच पर लगभग मुझे धकेलते हुए बैठाने की कोशिश की और मुझे पकड़े हुए ही ज़ोर से आवाज़ लगाई डॉक्टर साब मरीज़ऽऽऽ मैं बेंच पर अधबैठा ही हुआ था की अचानक हरे पर्दे के पीछे से किसी में मेरा दूसरा हाथ पकड़ के मुझे पर्दे के पीछे खींच लिया..

अब मैं जिसके सामने खड़ा था वह बेहद लम्बा क़रीब सवा ६ फ़ुट का,बेहद जर्जर शरीर था। गले में स्टेथोस्कोप लटकाए सरसों के तेल से चिपके हुए बाल, सफ़ेद रंग की फ़ुल शर्ट,काला पैंट..बेल्ट पेट से बहुत ऊपर और छाती से थोड़ा नीचे बांधा हुआ था व पैर में नीली बद्धि वाली हवाई चप्पल।

मैं सन्नाया हुआ सा खड़ा था वे भन्नाए हुए से मुझे देख रहे थे, मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था की मामला क्या है? ये पूरा घटनाक्रम सड़क से घसीट के कमरे में घुसेड़ने तक, क़रीब डेढ़ मिनट में घट गया था। पते की पर्ची अभी भी मेरे हाथ में थी मैंने पर्ची वाले हाथ को ऊपर उठा के बोलने के लिए मुँह खोला ही था की उन्होंने ज़ोर से डाँटते हुए कहा शटअप..चुप बिलकुल !!फिर आदेश देते हुए से मुझसे बोले ज़ोर से अपने दोनों हाथों की मुट्ठी बाँधो। मैंने कहा जी मैं कुछ समझा नहीं ? वे बोले चुप बिलकुल, मुट्ठी बाँध। मैंने घबराहट में अपनी मुट्ठियाँ बाँध ली..वे बोले अब पूरी ताक़त से दीवाल पे मारो, कुछ ना समझते हुए भी मैंने दोनों मुट्ठियाँ दीवार पर दे मारीं।

वे बोले..केलेसियम ठीक है तुम्हारा,हड्डियों में कोई समस्या नहीं है।

मैं अचम्भित सा उनको देखने लगा वे फिर बोले.. अब जितनी ज़ोर से साँस रोक सकते हो रोको। कुछ कहने के लिए मेरे होंठ खुले ही थे की उन्होंने फिर मुझे ज़ोर से फटकार दिया,चोपप्प..साँस रोक। मैंने साँस रोक ली,क़रीब ४० सेकंड में मेरा मुँह लाल पड़ गया.. वे बोले हम्म,ब्लडप्रेसर भी एकदम नार्मल है।

फिर बोले..जगह पे खड़े खड़े पचास बार कूँदो। मेरी आँखों में अपने लिए विरोध और मुझे कूदता ना देख वे और मोटी नर्स दोनो ज़ोर से चिल्लाए कूऽऽद .. मैं घबरा के कूदने लगा, पचास बार कुदवा के बोले शुगर भी ठीक है, हाँफी नई भरी..मतलब फेंफड़ा एकदम सई काम कर रहे है , हार्ट किड्नी सब चकाचक है। फिर तुम आए क्यों हमारे पास ? तुम्हारे बाप के पास बहुत पैसा है क्या? अभी ठीक से जवान भी नहीं हुए और पड़ गए दवा दारू के चक्कर में।

मैंने बहुत शांति से कहा आप ग़लत समझ रहे हैं डॉक्टर साब, मैं तो.. मेरा इतना कहना था की, डॉक्टर साब बुरी तरह बिफर गए और बोले डॉक्टर तू है की मैं ? अब तू मुझे डॉक्टरी सिखाएगा ?? जबलपुर से लेकर भोपाल तक के डॉक्टर मेरी डायग्नोस को चेलेंज नहीं कर सकते। काग़ज़ पे लिखके देता हूँ तेरे सारे पेरामीटर,किसी भी मशीन में घुस के चेक करा ले अगर डिकटो,सेम टू सेम ना निकलें तो मेरा नाम डॉक्टर लाठी नई।अभी तेरे घुसते ही तुझे पटक के तेरे पुट्ठे पे चार डिस्टिल वॉटर के इंजेक्शन ठोक देता तो पट्ट से १०० रुपये निकाल के मेरी टेबल पर रखता और थैंक यू कहता अलग से।गढ़दमोह में बैठा हूँ इसका ये मतलब नई की दिल्ली वालों से कमज़ोर हूँ।

मैं बुरी तरह घबरा गया था क्योंकि बिना किसी बात के बखेड़ा खड़ा हो गया था। मैंने दीन मुद्रा बनाली और डॉक्टर साब से बोला..सर मेरा मतलब ये नहीं है मैं तो सिर्फ़ पत उन्होंने मुझे पत पर ही रोक दिया, पता के त में अ की मात्रा भी नहीं लगाने दी और मुझे फटकारते हुए से बोले, अरे पादना कोई बीमारी नई है बच्चे। छोटा हो या बड़ा,इंसान हो या जानवर सब पादते हैं। मैं ख़ुद डॉक्टर होके पादता हूँ।

गैसपास होना बीमारी का लक्षण नई, बल्कि उत्तम स्वास्थ की निशानी है। इसका मतलब है की तुम्हारा लीवर अच्छा काम कर रहा है।बल्कि पाद ना होना बीमारी का लक्षण है। जितने बड़े बड़े लोग हैं, ये खाते यहाँ हैं,लेकिन दिल्ली मुंबई सिर्फ़ पादने के लिए जाते हैं । पता नहीं क्यों उनको लोकल डॉक्टर से गैस निकलवाने में शर्म सी आती है, जबकि हम कुल २० रुपये में गैस पास करवा दें, लेकिन नई एक पाद पे जब तक वो बीस हज़ार ख़र्च ना कर दें तब तक उनको तसल्ली नहीं होती। डॉक्टरी के धंधे में आजकल पाद-पाद नई, खाद का काम करता है। बड़े आदमियों की क़ब्जियत वाली हवा पे लोग फल फूल रहे हैं, और क्यों ना फूलें ? शास्त्रों में स्पष्ट लिखा है .. पादे सो पुण्यवान, सूँघे धर्मात्मा। थूँके सो नरक को जाए, अन्न की है वासना ।। पुण्य के कारण ही सेठ लोगों को धन सम्पत्ति मिलती है सो गैस होना उनका पुण्यफल है, कुछ लोग उसे सूंघ के पैसे कमा रहे हैं ये उनका धर्मफल है। जयपुर में तो सिर्फ़ एक हवामहल है लेकिन तुम देश के अन्य शहरों में जाके देखो..सैकड़ों की तादाद में हवा से खड़े हुए हवामहल मिल जाएँगे। कई डॉक्टरों ने सिर्फ़ पाद की दम पे बड़े बड़े बंगले बना लिए। हालाँकि बड़े आदमी को पदवाना बहुत मुश्किल है लेकिन कहीं तुम अपने हुनर से उसको पदवाने में सफल हो गए, तो इनकी बड़ी प्रतापी पाद होती है, इनके पादने भर से बंगले खड़े हो जाते हैं। तुम भाग्यशाली हो की तुमको गैस पास हो रही है। अगर गैस पास ना हो ना बच्चे..तो ये संसार, सुरा, सुंदरी सब निस्सार लगने लगता है। गैस फसी हो तो स्वयं को तकलीफ़ होती है, और निकल जाए तो समाज को तकलीफ़ होती है। समाज पीड़ा देने वाले के ख़िलाफ़ अनापशनाप बकने लगता है, उसे पदोड़ा, चिरका ना जाने क्या क्या कहता है, हिक़ारत से देखता है .. लेकिन तुम उनकी चिंता मत करो, वो सब नरक में जाएँगे क्योंकि वे अन्न की वासना का अपमान कर रहे हैं। शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है की अन्न ही साकार ब्रह्म है। अन्न रूपी ब्रह्म जब साकार से निराकार की बिरादरी में जाता है, गैस फ़ॉर्म में, तब आप उसे देख नहीं सकते सिर्फ़ अनुभूत कर सकते हैं, तब वो आँख का नहीं नाक का विषय हो जाता है। और ये संसार का नियम है की हर आदमी को दूसरे का ब्रह्म बेहूदा, बदबूदार ही लगता है।इसलिए तुम ग़ौर करना, इंसान को दूसरे का पाद और दूसरे की सफलता फूटी आँखों नहीं सुहाती, लेकिन अपना पाद और अपनी सफलता के गुणगान गाते हुए इंसान दिव्यानुभूति से भरा होता है।अपना ब्रह्म ब्रह्म और दूसरे का ब्रह्म बदबू..ये कोई बात हुई ? तुम बिलकुल बिंदास रहो जब तक तुमको गैसपास हो रही है बीमारी तुमको छू भी नहीं सकती। तुम बीमार नई पूर्ण स्वस्थ हो। डॉक्टर लाठी का नियम है जो सलाह देने से ठीक हो जाए उसे खामखां सुई लगा के लूटना नहीं चाहिए। इसलिए तुमसे सिर्फ़ सलाह के और कम्प्लीट बॉडी चेकअप के मात्र ५० रुपए लिए जाएँगे।

मैंने कहा ये कहाँ की ज़बरदस्ती है, मैं क्यों दूँ ५० रुपए ? मैं तो आपके पास आया नहीं था? आप लोगों ने ज़बरदस्ती मुझे सड़क से घसीट के दवाखाने में बंधक बना लिया, और फिर मैंने तो आपसे कहा नहीं कि आप मेरा चेकअप कीजिए? आप ज़बरदस्ती मेरा चेकअप कर दें तो मैं क्या करूँ? आपका नाती लड़का बहु मुझे देख के मरीज़ मरीज़ चिल्लाने लगे तो क्या मैं मरीज़ हो गया?

डॉक्टर बोले अच्छा, तो फिर तुम दवाखाने में घुसे क्यों? अरे मैं अपने आप घुसा नहीं हूँ मैं तो बाहर खड़ा था सड़क पे, वहाँ से घसीट के लाया गया हूँ ज़बरदस्ती।

वे बोले तो फिर तुम हमारे दवाखाने के सामने क्यों खड़े थे हाथ में पर्चा लेके ?

मैं बोला डॉक्टर साब मेरा एक दोस्त रहता है यहाँ। सामने तिगड्डा देख मैं चकरा गया सो पता पूछने के लिए रुका था उस छोटे बच्चे के पास, वो मुझे देख के मरीज़ मरीज़ चिल्लाने लगा तो मैं क्या करता ?

वे बोले.. हो गया ना सिद्ध की तुम मरीज़ हो।

मैंने कहा कैसे? वे बोले कोई भी बुद्धिमान आदमी, पता अपने से बडे आदमी से पूछता है, तुम छोटे से पूछ रहे थे, वो भी बच्चा ! मतलब तुम बुद्धिहीन हो, बुद्धिहीनता एक रोग है। फिर तुमने कहा की तुम चकरा गए, चक्कर आना एक क़िस्म की बीमारी। मैं बोला अरे!! चकरा से मतलब मैं कन्फ़्यूज़ था। वे बोले कन्फ़्यूज़ मतलब भ्रम , भ्रम भी एक बीमारी है। तुम अपने भ्रम का निवारण चतुर आदमी से ना करवा के चंचल बच्चे से करवा रहे थे ये पागलपन की प्राइमरी स्टेज है। सो एक-बुद्धिहीनता, दो-चक्कर आना, तीन-भ्रम होना, चार-पागलपन सो अभी तक कुल चार बीमारियाँ तो पकड़ में आ गईं, तुम शारीरिक रोगी नहीं मानसिक रोगी हो।

मैं ग़ुस्से से फट पड़ा और ज़ोर से चिल्लाया आप पागल हैं क्या? अच्छे भले आदमी को मानसिक रोगी कह रहे हैं। उस मोटी नर्स ने लपक कर ज़ोर से मेरे दोनों हाथ पकड़ लिए इतनी ताक़त से की मैं हिल भी नहीं पाया। डॉक्टर साब ने शांति से मेरी तरफ़ देखा और मुझे सुनाते हुए बोले पाँचवी बीमारी उन्माद हिस्टीरिया, तुम्हें उन्माद भी है, ये उसी के लक्षण हैं । अच्छा हुआ तुम सही समय पे आ गए इन सबकी अभी प्रायमरी स्टेज है, मैं कुछ दवाइयाँ अपने पास से तुमको देता हूँ। दवाई,चेकअप सब मिला के साढ़े तीन सौ में काम हो जाएगा।

मैंने कहा मैं फूटी कौड़ी भी नहीं दूँगा मैं अभी पुलिस थाने जाता हूँ । वे बोले उससे पहले मैं तुमको पागलखाने भिजवाता हूँ, साढ़े तीन सौ देते हो या पागलखाने फ़ोन करूँ ?

मैं घबराहट में रोने लगा, मुझे रोता देख उन्होंने काग़ज़ पर छटवीं बीमारी लिखी बोले तुम्हें अवसाद भी है, इसका ५० और लगेगा..कुल ४०० रुपए हुए। रुपए दो और जाओ..नहीं तो मुझे मजबूरन पागलखाने फ़ोन करना पड़ेगा, हम तुम जैसे बीमार पागल को सड़क पे छुट्टा नहीं छोड़ सकते। मैंने कहा लेकिन अभी तो आप कह रहे थे की मैं पूर्ण स्वस्थ हूँ ? डॉक्टर लाठी बोले तब मैं सिर्फ़ मरीज़ को देख रहा था मर्ज़ को नहीं, अब मैं मर्ज़ को देख रहा हूँ। और किसी भी अच्छे डॉक्टर का धर्म होता है की वह मर्ज़ को समाप्त करे। तुम्हारी बीमारी बाहरी नहीं भीतरी है। इसलिए चुपचाप मेरा सहयोग करो, मैं उन डॉक्टरों में से नहीं हूँ जो मरीज़ को बचाने के लिए मर्ज़ को ज़िंदा छोड़ देते हैं, मैं मर्ज़ को मिटाने में विश्वास रखता हूँ और उसके लिए मुझे अगर मरीज़ को भी मिटाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूँगा। ये चार आदमी पागल नहीं हैं जो तुमको देखते ही मरीज़ मरीज़ चिल्लाने लगें, जिसमें एक बच्चा है, बच्चे भोले होते हैं वो झूठ नहीं बोलते। एक विशुद्ध ग्रहणी है, ग्रहणियाँ झूठ नहीं बोलती। एक युवा है जिसके कंधे पर राष्ट्र टिका है युवा शक्ति मुँहफट होती है, वो जो बोल दे वही सच होता है। चलो मान लिया की सब झूठ बोल रहे हैं..लेकिन ये, जिसने तुम्हें पकड़ के रखा है तुम्हारी माँ जैसी है, माताएँ कभी झूठ नहीं बोलती। तुम पागल हो। पागल आदमी का सबसे बड़ा लक्षण होता है की उसको अपना पागलपन नज़र नहीं आता, वो दूसरों को पागल कहता है, जो की अभी तुमने मुझे कहा।

मैं तुझे स्वस्थ करना चाहता हूँ और तू मुझे लुटेरा कह रहा है? तुझे अपने धन की चिंता है लेकिन मुझे तेरे मन चिंता है।क्योंकि तेरी इसी लोभलिप्सा ने तेरे मन को रुग्ण कर दिया है। तू पागल ही नहीं एक नम्बर का लोभी, लालची, झूठा, मक्कार, भ्रष्टाचारी है। मन के उपचार के लिए धन की परवाह करने वाला सबसे बड़ा पागल होता है।

अब मैं पहले तुझे पागलखाने भेजूँगा फिर पुलिस थाने..और एक बार तू पुलिस थाने पहुँचा तो परमानेंट पागल हो जाएगा। मैं घबरा गया और सचमुच अपने आपको बीमार पागल समझने लगा था..मरता क्या न करता मैंने जान छुटाने के लिए अपना बटुआ निकाल के ४०० रुपए उनकी टेबल पर रख दिए। उन्होंने अब पहली बार अपनी भद्दी सी मुस्कुराहट लाते हुए मुझसे पूछा वैसे किसके यहाँ जाना है ? मैंने ऐड्रेस की पर्ची उनके हाथ में रख दी उन्होंने पर्ची पढ़के मुझे सख़्त निगाह से देखा और बोले ५० रुपए और दो।

मैंने चौंक के कहा अब किसलिए? वे बोले तुम्हारी आँख में नम्बर है दूर का, २.२५ सिलेंडरिकल चश्मा लगेगा। और वे मेरा हाथ पकड़ के लगभग घसीटते हुए सड़क पे उसी जगह ले आए जहाँ से मुझे घसीट के अंदर ले जाया गया था, और अपने दवाखाने की दीवार से बिलकुल सटे हुए दरवाज़े पर लगी एक धुँधली सी नेम प्लेट की तरफ़ इशारा किया जिसपर मेरे दोस्त का नाम लिखा था।

मैं भौंचक्का सा कभी नेम प्लेट को देखता तो कभी डॉक्टर को.. डॉक्टर लाठी ने मुझे बेहद दया के भाव से देखा और कहा कि तुमको दो और बीमारियाँ हैं, मैं १०० रुपए और लूँगा..एक Anxiety की और दूसरा भूलने की, तुम अपना बटुआ मेरे दवाखाने में भूल आए हो। ये सुनके मुझे सच में चक्कर आ गया और मैं बेहोश होके गिर पड़ा।

होश आने के बाद जब घर पहुँचा तो पत्नी मुझे देख चिंतित हो गई बोली क्या हो गया तुम्हें ? तुम एकदम बीमार टूटे हुए क्यों लग रहे हो ?

मैंने कहा की जब कोई बलात हमारी ईमानदारी पर हमला करता है, जब ना चाहते हुए भी हम लूट लिए जाते हैं, जब ज़बरदस्ती हमारे सच को झूठ क़रार दिया जाता है, जब चार लोग मिलके हमें देखते ही मरीज़ या पागल कहने लगते हैं, तब अच्छा भला आदमी टूट ही जाता है। अनपढ़ आदमी की मार शरीर पर होती है लेकिन पढ़े लिखे लोग मन मस्तिष्क पर चोट करते हैं क्योंकि वे जानते हैं की तन को खंडित करने से कहीं अधिक लाभ मन को खंडित करने में होता है। किसी को नष्ट करना है तो उसको नहीं, उसके विश्वास को नष्ट कर दो, उसका विवेक स्वमेव समाप्त हो जाएगा। फिर वो परिवार में रहते हुए भी परिवार का व्यक्ति नहीं, भीड़ का हिस्सा हो जाएगा।

मैंने पत्नी की तरफ़ प्रेम भरी मायूसी से देखा और विवशता भरे स्वर में उससे कहा हे मेरी सबसे अच्छी मित्र मुझे क्षमा करना..मैं अब व्यक्ति नहीं रहा भीड़ हो गया हूँ , और भीड़ के लिए सारा संसार सिर्फ़ एक ही बात कहता है की भीड़ पागल होती है।

मुझे अचानक अपनी पत्नी धुँधली दिखाई देने लगी, इस धुँधलेपन का कारण तब समझ में आया जब मेरे गालों को गर्म पानी की धारा ने स्पर्श किया। ओह ये तो मेरे आँसू थे, जो ना चाहते हुए भी मेरी आँखों से बह रहे थे,और कमाल ये था कि मैं रो रहा हूँ इस बात का मुझे भान ही नहीं था मैं समझ चुका था की डॉक्टर लाठी ने मेरा सही डायग्नोसिस किया था कि ये पागलपन की प्रायमरी स्टेज है।

शब्दों और सन्नाटों को बख़ूबी बुनते हैं आशुतोष
डॉ. सुमन सिंह

अत्यंत सहज, व्यवहार कुशल और बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न आशुतोष राणा की अभिनय के क्षेत्र में तो दक्षता सर्वविदित है ही, इनका वैचारिक फलक भी अत्यंत व्यापक और उन्नत है। साहित्य, समाज, राजनीति, आध्यात्म को व्याख्यायित करने की अपूर्व क्षमता और विद्वता से भरपूर हैं आशुतोष। जितना सामाजिक जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं उतना ही आध्यात्म की गहरी समझ भी। गुरु की प्रेरणा को आत्मसात करने वाले अद्भुत शख्सियत आशुतोष राणा के व्यक्तित्व के विविध पक्षों को उजागर करती दस्तक टाइम्स की साहित्य संपादक से उनकी बातचीत के प्रमुख अंश-

आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, इस कारण समझ नहीं पा रही कि आपके व्यक्तित्व के किस पहलू पर चर्चा करें। इतने विविध आयाम हैं आपके चरित्र के कि भ्रम की स्थिति में हूँ कि पहले किस पक्ष पर बात करूँ?

(हँसते हुए ) मैंने पहले ही कहा था कि आपको मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा हुआ मिल जायेगा, बोला हुआ मिल जायेगा….आप उन स्रोतों से भी मदद ले सकती हैं। मुझे ऐसा लगता है कि किसी के व्यक्तित्व के बारे में यदि हमें कुछ जानना है तो सबसे पहले उसके व्यक्तित्व का बिम्ब अपने दिमाग़ में निश्चित कर लेना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्तित्व के बारे में जानना सहज हो जाता है। जहाँ तक मेरी बात है तो मुझे सदा ही ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोगों को गुरु कृपा से एक ही जीवन में कई आयाम मिल जाते हैं, तो हमें भी उन परम सौभाग्यशाली लोगों में से एक समझिये। या यूं भी कह सकते हैं कि हम छोटे शहरों के रहने वाले लोग अक्सर बड़े स्वप्न देखते हैं और जब बड़े स्वप्न देखते हैं तो अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयत्न भी करते हैं। परिणामस्वरूप उस दिशा में बढ़ते हुए व्यक्तित्व के कई सारे आयाम जो परमात्मा हर व्यक्ति में देता है, परिलक्षित होने लगते हैं और कुछ सौभाग्यशाली लोगों के आयाम फलित भी हो जाते हैं। (हँसकर) तो हमें भी उन्हीं भाग्यवान लोगों में से एक समझिये।

दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में आप जीवा के रूप में प्रसिद्ध हैं, इसका कारण क्या है?

आशुतोष- ये जो जीवा का रूप है, जाने क्यों वहाँ प्रचलित है। मुझे आज तक इसका कारण पता नही चला, क्योंकि ऐसा कोई किरदार मैंने आज तक दक्षिण भारतीय फ़िल्मो में निभाया नहीं है।

तब ऐसा क्यों बोलते होंगे?

पता नहीं, शायद जीव का जीवा से सम्बन्ध होगा या कि (हँसते हुए) मुझ जैसे विकट जीव को उन्होंने देखा होगा और उन्हें लगा होगा कि इसे जीवा कहा जाना चाहिए। ऐसा सिर्फ़ अनुमान है मेरा, क्योंकि जीवा नाम का कोई किरदार मैंने अपने जीवन काल में नहीं किया है।

आपकी परवरिश बेहद संस्कारी और सुरुचिसम्पन्न परिवेश में हुई जबकि ‘संघर्ष’ जैसी फिल्मों के किरदार एकदम आपके व्यक्तित्व से अलग हैं। ऐसे ‘खल’ चरित्र को निभाते समय आपको कोई असुविधा नहीं हुई?

आपके इस प्रश्न का उत्तर एक उदाहरण से स्पष्ट करना चाहूंगा। हमारे जीवन में अर्थ और व्यर्थ दोनों की ही समान और सहयोगी भूमिका है। अर्थ मतलब जिसे स्वीकार किया जा सके और व्यर्थ मतलब जिसे स्वीकार न किया जा सके। ये अर्थ और व्यर्थ एक दूसरे के साथ चलते हैं क्योंकि अर्थ को सृजित होने के लिए व्यर्थ के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे ही हमारे किरदार हैं एक दूसरे से भिन्न लेकिन एक दूसरे पर आश्रित। अभिनय के क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाओं को जीते हुए भी अपने मूल स्वरूप में बने रहना ही तो कला है न।

आजकल आपकी क्या व्यस्तता है?

आजकल दक्षिण भारत में हूँ और एक तेलुगू फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हूँ। बाक़ी हिन्दी फिल्में तो बीच-बीच में करता ही रहता हूं।

तब तो आपको ढेर सारी प्रांतीय भाषाएँ आती होंगी?

जहां तक भाषा की बात है तो मेरे लिए भाषा भावों की अभिव्यक्ति का माध्यम है। इसलिये मैं शब्दों की भाषा पर कम सन्नाटों की भाषा पर ज्यादा विश्वास रखता हूं और जहां तक भाषाओं में पारंगत होने की बात है तो मैं भाषाओं में पारंगत नहीं हूँ लेकिन निश्चित रूप से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई सारी भाषाएं समझ लेता हूं।

राणा जी ,क्या कोई आसान उपाय है इतनी सारी भाषाओं को सीखने का?

(हँसकर) देखिये, जैसे कि भगवान के निराकार स्वरूप को हमने मूर्तियों के रूप में मंदिरों में प्रतिष्ठित किया हुआ है और उन मूर्तियों के पूजन द्वारा हम साकार से निराकार की यात्रा करते हैं वैसे ही भाव के साकार स्वरूप को हमने किताबों में अक्षरों के रूप में, शब्दों के रूप में प्रतिष्ठित किया हुआ है और इन्ही साकार शब्दों से हम निराकार भाव की यात्रा करते हैं। यहां कहने का मतलब यह है कि जब भावों की अभिव्यक्ति भाषा में होती हैं तब वे मूर्त हो जाते हैं। जहां तक मेरी बात है तो मैं माध्यम पर न जाकर मूल पर जाता हूँ। अगर आप किसी भी विचार के भाव को पकड़ते हैं तो उस विचार की अभिव्यक्ति किसी भाषा-विशेष में करना आपके लिए आसान हो जायेगा। भाषा अपने आप आपके दिमाग में केंद्रित होती चली जायेगी क्योंकि भाव अपनी अभिव्यक्ति का मार्ग स्वयं ढूँढ़ लेता है। फिर चाहे वह तमिल हो, तेलगू हो, कन्नड़ हो, बांग्ला हो ,मराठी हो या कोई अन्य भाषा हो, आपके लिए उसका अर्जन आसान हो जाता है।

इतनी परिष्कृत हिन्दी कैसे बोल लेते हैं आप,क्या एनएसडी का प्रभाव है?

इस मामले में हमारी परम पूज्य माता जी की बड़ी कृपा रही है हमारे ऊपर। जब हम छोटे थे तो हमारी मां कहा करती थीं कि बेटा यदि तुम भाषा को बिगाड़ोगे तो भाषा तुम्हें बिगाड़ देगी और अगर भाषा को उसकी गरिमा प्रदान करोगे तो वह तुम्हें अपनी गरिमा प्रदान करेगी। किसी भी भाषा को बोलो तो ध्यान रखो कि उसमें अशुद्धता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यदि भाषा अशुद्ध नहीं होगी तो भाव भी अशुद्ध नहीं होगा। यह जो शिक्षा थी या एक कि़स्म का आग्रह था मां का हम बच्चों के प्रति कि बच्चे अशुद्ध भाषा न बोलें, तो कहीं न कहीं इसी कारण भाषा के प्रति लगाव बढ़ा और भाषा की शुद्धता के प्रति रुझान हुआ। फिर उस चीज़ के हमें फल मिलने लगे। कह सकते हैं कि भाषा को जब हमने गरिमा प्रदान की तो भाषा ने अपनी गरिमा उठा करके आशुतोष राणा को प्रदान कर दी। तभी आज की तारीख़ में आशुतोष राणा की एक्टिंग के ऊपर आप प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं लेकिन भाषा के ऊपर प्रश्नचिन्ह आप नहीं लगा सकते। तो भाषा के बारे में जो मां ने कहा था वह हमारे साथ सिद्ध हुआ। मुझे ऐसा लगता है कि हर मां अपने संतान का श्रेष्ठ चाहती हैं और मैं इस मामले में परम सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे ऐसी मां मिलीं जो मेरे लिए सदा श्रेष्ठ की आकांक्षी रहीं।

आपके व्यक्तित्व- विकास पर सबसे अधिक किसका प्रभाव पड़ा?

मेरे व्यक्तित्व निर्माण पर मेरे स्वजनों का प्रभाव तो पड़ा ही लेकिन जिनका सबसे अधिक प्रभाव पड़ा वे हैं मेरे प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक, आध्यात्मिक गुरु परमपूज्य श्री देवप्रभाकर शास्त्री जी। वे गृहस्थ संत हैं। हम सब उनको प्रेम से दद्दा जी कहते हैं। पूज्य दद्दा जी की बड़ी अद्भुत कृपा रही क्योंकि जिस वर्ष मां का देहांत हुआ हम बहुत छोटे थे और उसी वर्ष हमें हमारे पूज्य गुरु मिल गए। इस प्रकार हम मां की गोद से निकलकर महात्मा की गोद में आ गए। तो कहने का अर्थ यह है कि हमारे जीवन में, जिसे आप जीवन कह लें, जीविका कह लें या जीवन या जीविका के समुच्चय को कह लें, इन सब पर सर्वाधिक प्रभाव जिनका …यहां प्रभाव कह के भी उस भाव को छोटा कर रहा हूँ, क्योंकि प्रभाव में भी आपका अपना स्व बचा रहता है तो इस स्व को समाप्त करते हुए हम कहें कि हमारे जीवन के आधार ही पूज्य दद्दा जी हैं, हम उन्हीं के ऊपर खड़े हैं।

रेणुका जी कब आयीं आपके जीवन में?

रेणुका मेरे जीवन में आयीं 1998 में और 2001 में हमारा विवाह हुआ। पूज्य दद्दा जी के आदेश पर हम दोनों जो एकल थे, युगल हो गए।

रेणुका जी की मधुर मुस्कान और आपकी गंभीरता का सामन्जस्य आपके दाम्पत्य की प्रगाढ़ता में सहायक होगा न?

बिल्कुल… बिल्कुल। रेणुका जी हमारी परम मित्र भी हैं और संगिनी भी हैं। या ये कहें कि वे जितनी अच्छी पुत्री थीं, उतनी ही अच्छी वे प्रेमिका थीं। अब उतनी ही अच्छी वो पत्नी हैं और मां हैं। यह भी परम सौभाग्य का विषय है और यह भी गुरु कृपा से ही प्राप्त होता है क्योंकि स्त्री जीवन का आधार है। मेरा मानना है कि स्त्री आपको धारण करती है और जो धारण करता है वह सक्षम और सशक्त नहीं होता है तो निश्चित रूप से पुरुष असहाय व दुर्बल हो जायेगा क्योंकि मुझे लगता है कि पुरुष मूलत: एक कृति है, वह सर्जक नहीं है। मेरा यह परम सौभाग्य है कि रेणुका जी जैसा सर्जक जीवन में आया जिसने कहीं न कहीं आशुतोष राणा रूपी ऊर्जा को बहुत अच्छे से धारण किया या ये कहें कि पूज्य दद्दा जी की कृपा से उस ऊर्जा को धारण करने के लिए रेणुका जी जैसी सशक्त व सक्षम स्त्री मेरे जीवन में आयीं और जीवन को सही दिशा मिली।

यह जो आपमें इतनी वैचारिक प्रखरता है, नि:संदेह वह गुरु -कृपा से ही आयी होगी?

निश्चित रूप से, मेरा ऐसा ही मानना है। चूंकि आप वाराणसी की हैं तो आध्यात्मिक परिवेश आपके रोम -रोम में बसा होगा और आप सहज अनुमान लगा सकती हैं कि गुरुकृपा का क्या महत्व है। आपने यदि संत ज्ञानेश्वर की कहानी पढ़ी हो तो पता होगा कि संत ज्ञानेश्वर ने एक भैंसे के ऊपर हाथ रख दिया तो भैंसा मंत्रोच्चार करने लगा। इसलिये मेरा मानना है कि गुरुओं की जो शक्ति होती है वह अपार होती है। तो मेरी स्थिति भी, मेरी कहानी भी आप बिल्कुल वैसी ही मान के चलिये। पूज्य दद्दा जी का समर्थ हाथ आशुतोष के सर पर रखा गया और आशुतोष जो शेष था वो विशेष हो गया। मैं तो यही मानकर चलता हूं कि परमात्मा का साकार स्वरूप गुरु होते हैं और गुरु का निराकार स्वरूप परमात्मा।

आपके क्षेत्र में इतने सारे विकल्प हैं, चुनौतियाँ और असफलताएं हैं। आप इनसे कैसे पार पाते हैं?

मैं अन्तद्र्वन्द्व को खुले मन से स्वीकारता हूं। मेरी जिंदगी में इंकार नाम की चीज नहीं है। जब आप अन्तद्र्वन्द्व को खुले मन से स्वीकारते हैं तो वह आपको निद्र्वन्द्व कर देता है। मेरा यह मानना है कि फैसले इंसान से बड़े नहीं होते इंसान फैसलों से बड़ा होता है। जब किसी फैसले को लेते समय आप उत्साह से भरे होते हैं तब उसके परिणाम चाहे सफलता हो या असफलता, उसका भावात्मक परिणाम सदैव आनंददायी ही होता है। हो सकता है कि मैं किसी फ़िल्म को पूरे मन प्राण से करूं और वह सुपरफ्लॉप हो जाय। लेकिन उसकी यह असफलता मेरे विषाद का कारण नहीं बनती …..।

लेकिन ज्यादातर मामलों में तो ऐसी स्थितियां हमारे विषाद का कारण ही बनती हैं न,तो आप कैसे खुद को उबारते हैं?

ऐसी विकट परिस्थितियों से खुद को उबारना मेरे लिए इसलिए सहज होता है, क्योंकि मुझे पता होता है कि मैंने अपनी क्षमता का सौ प्रतिशत उपयोग उस कार्य के लिए किया है। इस बात की तुष्टि हर्ष का कारण बनती है, विषाद का नहीं।

औरों की तरह आपने भी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित किया होगा, क्या हमसे साझा करना चाहेंगे?

सबसे पहली बात तो यह है कि लक्ष्य और ध्येय में अंतर है लेकिन विडंबना यह है कि हमने लक्ष्य को ही ध्येय मान लिया है जबकि हमारे जीवन का लक्ष्य होता है और हमारे जन्म का ध्येय होता है। मेरा मानना है कि यह जो जीवन हमें मिला है वह ध्येय की पूर्ति के लिए मिला है और हम छोटे -छोटे लक्ष्यों से ही बड़े ध्येय की ओर पहुंचते हैं। आप देखती होंगी कि तमाम लोग सफल होने के बाद भी अशांत और अतृप्त रह जाते हैं क्योंकि उनके लक्ष्य की पूर्ति तो हो गयी होती है लेकिन ध्येय अपूरित ही रह जाता है। पूज्य दद्दा जी की कृपा से मैं लक्ष्य और ध्येय को लेकर भ्रमित नहीं हूँ। इसलिए निद्र्वन्द्व होकर छोटे-छोटे लक्ष्यों को माध्यम बनाकर अपने जन्म के ध्येय की ओर बढ़ रहा हूं।