आसिम मुनीर ईरान दौरा – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

पाक-आर्मी चीफ मुनीर से मिले ईरानी संसद के स्पीकर, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
तेहरान। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से तेहरान में मुलाकात की। मुनीर इन दिनों ईरान के दौरे पर हैं। बैठक के दौरान गालिबाफ ने अमेरिका पर जून में हुए 14 बिंदुओं वाले समझौते की शर्तों का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह समझौता पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने और तकनीकी बातचीत का रास्ता खोलने के उद्देश्य से हुआ था। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर बातचीत भी शामिल थी।

गालिबाफ ने अमेरिका पर लगाया शर्तें नहीं निभाने का आरोप

गालिबाफ ने टेलीग्राम पर साझा बयान में कहा कि उन्होंने मुनीर के साथ समझौते को लागू करने में अमेरिका की ओर से कथित तौर पर कई बार की गई शर्तों की अनदेखी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समझौते में सभी पक्षों की जिम्मेदारियां स्पष्ट हैं, लेकिन अमेरिका ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कीं। उनके मुताबिक इससे क्षेत्र में स्थिरता कायम करने की कोशिशों को नुकसान पहुंचा और अमेरिका के प्रति अविश्वास और बढ़ा।

ईरान बोला- समझौते की शर्तें लागू करने की कोशिश जारी रहेगी

ईरानी संसद अध्यक्ष ने कहा कि तेहरान समझौते को लागू करने की कोशिश जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान पर बाहरी दबाव का कोई असर नहीं हो रहा है। ईरान की ओर से कहा गया कि अमेरिका को समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

मुलाकात के दौरान आसिम मुनीर ने भी क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के प्रयास जारी रखने की बात कही। उनका तेहरान दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बना हुआ है और पश्चिम एशिया में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

ईरान ने मुनीर के दौरे को बताया खास

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने मुनीर के दौरे से पहले इसे ईरान और पाकिस्तान के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का हिस्सा बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के संबंध इस समय अपने सबसे अच्छे दौर में हैं और दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लगातार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान पाकिस्तान पहले भी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की कोशिश कर चुका है। इसमें जून में दोनों देशों के बीच अंतरिम समझ बनाने की कोशिश भी शामिल थी, हालांकि बाद में यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

ओमान के विदेश मंत्री के दौरे से मुनीर की यात्रा का संबंध नहीं

जब ईरानी प्रवक्ता से पूछा गया कि क्या मुनीर का तेहरान दौरा ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अल बुसैदी की प्रस्तावित यात्रा से जुड़ा है, तो उन्होंने दोनों दौरों के बीच किसी संबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा कि दोनों यात्राएं एक ही समय पर हो रही हैं, लेकिन उनका आपस में कोई संबंध नहीं है।

अल बुसैदी मंगलवार को ईरान पहुंचने वाले हैं। इस दौरान ईरानी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। समुद्री यातायात से जुड़े विषय भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं।

मक्का रक्षा समझौते के बाद मुनीर का ईरान दौरा अहम

मुनीर का तेहरान दौरा ऐसे समय हुआ है, जब 7 अगस्त को पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला बाकी दोनों देशों पर भी हमला माना जाएगा। ऐसे समय में पाकिस्तान के सेना प्रमुख की ईरान यात्रा को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के दिए संकेत

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर ईरान को आर्थिक और सैन्य संकट से घिरा हुआ बताया। उन्होंने दावा किया कि तेहरान पूरी तरह ढह रहा है और ईरान के खिलाफ जीत का भी दावा किया।

ट्रंप ने अमेरिकी राजनीति को लेकर भी डेमोक्रेट्स पर निशाना साधा और राजनीतिक सर्वेक्षणों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में मौजूदा स्थिति रिपब्लिकन के पक्ष में है और ईरान भी उनके मुताबिक दबाव में है।

अमेरिकी दबाव पर चीन ने जताई आपत्ति

वहीं, चीन ने अमेरिका की ओर से ईरान पर प्रतिबंध और अतिरिक्त दबाव बढ़ाने की नीति पर आपत्ति जताई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि प्रतिबंध लगाने और दबाव बढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनके मुताबिक इससे तनाव और बढ़ सकता है और स्थिति और बिगड़ सकती है।

लिन जियान ने सभी पक्षों से ऐसे कदमों से बचने की अपील की, जिनसे मतभेद और विवाद बढ़ें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम वैश्विक आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।