इस्तेमाल करने से बचे – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

आपके लिवर की दुश्मन हैं ये पांच चीजें, इस्तेमाल करने से बचे
हमारे शरीर का हर एक अंग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके शरीर का एक भी अंग काम करना बंद कर देगा तो शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगेंगी। इस वजह से शरीर के हर एक अंग का ख्याल रखना जरुरी होता है। हमारे शरीर का ऊपरी हिस्से पर हम फिर भी ध्यान दे देते हैं, लेकिन शरीर के भीतर क्या प्रकिया चल रही है और अंदर के अंग सही चल रहे हैं या नहीं इसका भी ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है।

ऐसे में लिवर भी हमारे शरीर का एक खास अंग जिसका ख्याल रखना बहुत जरुरी है। अगर लिवर खराब हो जाएगा तो शरीर की सेहत पर सीधे असर पड़ेगा। हम अक्सर अपने खान पान पर ध्यान नहीं रखते हैं और अनजाने में अपने लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। आपको बताते हैं कौन से हैं वह आहार जो आपके लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

चीनी

जिस चीनी को आप दिन रात चाय में, खीर में हलवे में और किसी ना किसी रुप में खाते रहते हैं वह चीनी लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। रिफाइंड शुगर आपके सेहत के लिए सबसे खराब होता है। चीनी को सफेद जहर कहते हैं। यह शरीर में मोटापा तो बढ़ाता ही साथ ही लिवर फंक्शन पर बहुत असर डालता है। ब्राउन शुगर खाने से भी इसका कोई बड़ा फायदा देखने को नहीं मिलता। जहां तक कोशिश हो चीनी का इस्तेमाल कम कर दें। चीनी के स्थान पर गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

मसाला

भारत में रहकर इस चीज से परहेज करना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि मसाला भी लीवर को बहुत हद तक नुकसान पहुंचाता हैं। ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना सेहत पर बूरा असर डालता है। कभी कभी मसाले का सेवन सही है, लेकिन हर दिन मसालेदार खाना खाना सही नहीं माना जाता है। जरुरत से ज्यादा मसालों का इस्तेमाल ना करें। रोज खा भी रहे हों तो हल्के मसाले का खाना खाएं।

शराब

जैसे लिमिट में इस्तेमाल की गईं चीजे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। ऐसे में एल्कोहल को भी एक सीमित मात्रा में लें तो यह शरीर के लिए अच्छी होती है। वहीं अगर आप एल्कोहल का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं तो इसका सबसे बड़ा असर लिवर पर पड़ता है। जिसका लिवर खराब हो उसे तो भूल कर किसी भी तरह के एल्कोहल यानी शराब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

विटामिन सप्लीमेंट

आपने अक्सर सुना होगा की शरीर में विटामिन होना बहुत जरुरी है। यह हमें फल या खाने से मिलता है। अगर यह फल के रुप में नहीं मिलता है तो फिर शरीर में विकास और पोषण के लिए बाहर से विटामिन लिया जाता है। हालांकि विटामिन का ज्यादा इस्तेमाल भी लिवर पर बूरा असर डालता है। इसमें भी अगर आप विटामिन A लेते हैं तो यह आपके शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।

सॉफ्ट ड्रिंक

गर्मी के दिनों में भले ही सॉफ्ट ड्रिंक आपको बड़े राहत वाले महसूस होते हों, लेकिन यह आपके पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इस तरह के ड्रिंक से आपके शरीर पर खराब असर तो होता है। साथ ही यह लिवर के लिए तो बहुत ही खराब होते हैं। इसमें शुगर कंटेंट बहुत ही ज्यादा होता है और लिवर पर इसका खराब असर पड़ता है।