इस खास वजह से मिली कमान – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

आइपीएल11 में दिनेश कार्तिक करेंगे KKR की कप्तानी, इस खास वजह से मिली कमान
इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 11वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)  का कप्तान कौन होगा अब इस सवाल पर से पर्दा हट गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान का एलान करते हुए इस राज़ पर से पर्दा उठा दिया है और उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को केकेआर की कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। काफी दिनों से दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा में से एक को केकेआर का कप्तान बनाने के लिए चर्चाएं हो रही थी और अब किंग खान की टीम ने अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है।

कार्तिक कप्तान, उथप्पा उप-कप्तान

दिनेश कार्तिक को कोलकाता की फ्रेंचाइजी ने इस बार की नीलामी में 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा था और अब उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया है। रॉबिन उथप्पा को इस टीम का उप- कप्तान नियुक्त किया गया है। उथप्पा 2014 से ही केकेआर के लिए खेलते आ रहे हैं और वो दिनेश कार्तिन के भी पुराने साथी हैं। दोनों खिलाड़ी अंडर-17 से ही एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं और काफी अच्छी तरह से एक दूसरे को समझते हैं।

कप्तानी मिलने के बाद ये बोले कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने कप्तानी मिलने पर खुशी जताई और कहा कि पिछले 10 सीजन में केकेआर का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है। टीम का इतिहास काफी अच्छा रहा है और इतनी बड़ी टीम का कप्तान बनकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कार्तिक ने कहा कि हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। कोच जैक कैलिस के साथ काम करने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। टीम के सभी विदेशी खिलाड़ी भी काफी अच्छे हैं। पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने टीम को जहां पर छोड़ा है मैं वहां से उसे आगे ले जाने की कोशिश करुंगा।

गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने जीते दो खिताब

आपको बता दें कि केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में आइपीएल के दो खिताब अपने नाम किए थे, लेकिन इस बार अब गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ एक बार फिर से जुड़ गए हैं। यही वजह है कि केकेआर को अपना नया कप्तान तलाश करना पड़ा। इसकी रेस में कई सारे खिलाड़ी थे, जिसमें टीम के साथ काफी समय से जुड़े हुए रॉबिन उथप्पा, विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन और दिनेश कार्तिक का नाम प्रमुख था। इन सभी को पीछे कर कार्तिक को टीम का कप्तान बनाया गया।

इस वजह से कार्तिक को मिली कप्तानी

कार्तिक काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और अपनी कप्तानी में वो तमिलनाडु को 2009-10 के सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बना चुके हैं। वहीं टी20 लीग की अगर बात की जाए तो तमिलनाडु प्रीमियर लीग के 2016 के सीजन में उन्होंने टूटी पैट्रियट्स की कप्तानी की थी। क्रिकेट के छोटे प्रारूप में तमिलनाडु के लिए कप्तानी करते हुए उनकी जीत का रिकॉर्ड 72 प्रतिशत रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कार्तिक कोलकाता के लिए सही कप्तान साबित हो सकते हैं। पिछले सीजन में वो गुजरात लॉयंस की टीम का हिस्सा थे। जिसमें उन्होंने 36.1 की औसत से 361 रन बनाए थे।

केकेआर की टीम को आइपीएल सीजन 11 का अपना पहला मैच 8 अप्रैल को विराट कोहली की रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर के साथ खेलना है। ये मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा।