एक करोड़ 17 लाख की धोखाधड़ी Mortgage property deal in banks – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बैंकों में बंधक सम्पत्ति का सौदा, एक करोड़ 17 लाख की धोखाधड़ी
मुरादाबाद : जिले की कटघर थाना पुलिस ने दो बैंक की बंधक सम्पत्ति पर तीसरे बैंक से लोन कराने और फर्जी रजिस्ट्री के मामले में सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। इस मामले में पीड़ित बीते दो साल से मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायतें कर रहा था। लेकिन शिकायत के बाद भी बैंक अधिकारियों ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की। शिकायतों की लंबी प्रक्रिया और कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने कटघर थाने में तहरीर देकर एक करोड़ 17 लाख रुपये का फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। कटघर थाना क्षेत्र के नूरानी इमामबाड़ा गली नंबर एक निवासी आसिफ मिनहाज इनवर्टर कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मुहम्मद शाकिर और उनकी पत्नी रोशन आरा ने साल 2019 में उन्हें पैसे की जरूरत बताकर मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज के पास स्थित अपना आवास बेचने की जानकारी दी थी। जब दम्पति ने काफी जिद की तो उन्होंने 29 लाख रुपये में आवास खरीदने का सौदा कर लिया। इसके बाद चार लाख रुपये ऑनलाइन आरोपित शाकिर के खाते में डाल दिए गए। इसके बाद आरोपित ने एक निजी बैंक के कर्मचारी से मिलकर 24 लाख 94 हजार रुपये का लोन कराने की कार्रवाई की। हालांकि लोन लेने की कागजी प्रक्रिया के दौरान उन्हें एक भी बार बैंक नहीं ले जाया गया, बल्कि घर पर ही सभी दस्तावेजों में साइन कराकर ले गए।

इस दौरान कई माह तक जब आरोपित दंपती ने रजिस्ट्री नहीं की तो उन्होंने दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन आरोपित फोन बंद करने के साथ खुद भी कहीं चले गए। इसी दौरान उनके मोबाइल पर निजी बैंक से फोन आया, जिसमें बैंक कर्मी ने लोन की किस्त जमा नहीं करने की बात कही, इस पर वह चौंक गए। उन्होंने बैंक कर्मी से कहा कि उन्होंने लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें लोन अभी तक नहीं मिला। इस फोन के आने के बाद जब उन्होंने बैंक में जाकर पड़ताल की तो पता चला कि उनके नाम पर किसी और को बैंक ड्राफ्ट दे दिया गया है।

वहीं जिस संपत्ति को खरीदने का सौदा किया गया था, उस संपत्ति पर एक सरकारी बैंक का 70 लाख रुपये का पहले से ही लोन है। पीड़ित ने बताया कि ठग दम्पति ने दो बैंकों में बंधक सम्पत्ति को तीसरी बार 18 लाख रुपये में फिर बेच दिया। इस तरह करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये एक जमीन पर लोन लेने के साथ ही रजिस्ट्री की गई। इस संबंध में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई में बैंक मुख्यालय और जांच एजेंसियों को 17 शिकायतें भेजी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार कटघर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित शाकिर, रोशन आरा के साथ ही तीन बैंकों के प्रबंधक, उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही एक निजी बैंक के लीगल एडवाइजर के साथ ही बैनामा कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।