कहा- मैं हमेशा से गायक बनना चाहता था – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अरबाज खान ने बताई अपनी दिली तमन्ना, कहा- मैं हमेशा से गायक बनना चाहता था
अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान संगीत के लिए अपने प्यार को कुछ समय देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही गायन की शिक्षा लेना शुरू करेंगे. अरबाज ने कहा, “इन दिनों मैं गिटार सीख रहा हूं और जल्द ही मैं गायन की शिक्षा लेना शुरू करूंगा. मैं संगीत को एक बच्चे के रूप में सीखना चाहता हूं. मैं हमेशा से गायक बनना चाहता था. मेरा मानना है कि हम सभी को एक संगीत यंत्र आना चाहिए. सीखने की कोई उम्र नहीं होती. 20 साल से ज्यादा काम करने के बाद से मैं अपने करियर में स्थापित हो चुका हूं, मैं अपनी रुचि पर भी काम करना चाहता हूं.”

अरबाज ने बताया, “आप नहीं जानते कि एक या दो साल बाद मैं एक गाने के साथ आऊंगा. मैं जानता हूं कि मेरी आवाज में सुर है और अगर मैं अभ्यास के साथ आवाज की गुणवत्ता में सुधार कर लूं तो मैं अच्छा गाने में सक्षम हो सकता हूं.” बात करें बड़े पर्दे की, तो अरबाज फिल्म ‘निर्दोष’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. उनका मानना है कि लोग एक रोमांटिक हीरो के बजाय उन्हें इस तरह के किरदार में देखना पसंद करते हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कुछ किरदार मेरी व्यक्तित्व से मेल खाते हैं तो उन्हें ही दर्शक पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. वहीं दूसरी तरफ मुझे लगता है कि लोग रोमांटिक किरदार के लिए मेरी सराहना नहीं करते, लेकिन हमें आविष्कार करना बंद नहीं कर देना चाहिए.” उन्होंने कहा, “आपने देखा है कि सलमान भाई को हम एक एक्शन हीरो के रूप में जानते हैं, लेकिन वह अपनी छवि को लेकर आविष्कार करते रहते हैं, चाहे ‘बजरंगी भाईजान’ हो या फिर ‘ट्यूबलाइट’ या ‘सुल्तान’ व ‘टाइगर जिंदा है’.”

अरबाज ने कहा, “हम एक समय पर विफल हो सकते हैं, लेकिन हमें रुकना नहीं चाहिए. हालांकि, मुझे ‘निर्दोष’ को लेकर आशा है, जहां कहानी का आधार काफी मजबूत है, क्योंकि यह एक थ्रिलर है.” ‘निर्दोष’ में अरबाज खान, मंजरी फडनीस, अश्मित पटेल और महक चहल मुख्य भूमिकाओं में होंगे. फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होगी.