कुंजापुरी मेला विवाद – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

दलेर मेहंदी विवाद सुलझाने आगे आए सीएम धामी, मीका सिंह से फोन पर की बात; गायक ने जताया आभार
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद को खत्म करने की पहल की है। मुख्यमंत्री ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। धामी की इस पहल का स्वागत करते हुए मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उनका आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी को आपसी संवाद और सौहार्द के जरिए दूर किया जाना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड अतिथि देवो भव: की परंपरा का पालन करता है और यहां सभी कलाकारों का हमेशा दिल से स्वागत किया जाता है। उन्होंने इस विवाद को अब समाप्त करने की अपील भी की।

गलतफहमी के कारण हुआ विवाद: धामी

भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उस समय जनता के दबाव में थे। उन्हें दलेर मेहंदी की खराब तबीयत की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण गलतफहमी पैदा हुई।

धामी के अनुसार, सुबोध उनियाल ने भी खेद व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया है कि उन्हें गायक की तबीयत खराब होने के बारे में पता नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि दलेर मेहंदी और उनके भाई मीका सिंह उनके अच्छे मित्र हैं। ऐसे में इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए।

कुंजापुरी मेले में मंच पर हुआ था विवाद

यह पूरा मामला रविवार रात नई टिहरी क्षेत्र के नरेंद्रनगर में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का है। उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक की प्रस्तुति पर नाराजगी जताई।

घटना के बाद विवाद बढ़ गया और कई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने बातचीत के जरिए विवाद खत्म करने की पहल की।

सुनंदा शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रस्तुति के लिए तैयार हुए थे दलेर

मीका सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर घटना को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि गायिका सुनंदा शर्मा की तबीयत खराब होने के बाद दलेर मेहंदी ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पर सहमति जताई थी।

मीका ने मंच पर दलेर मेहंदी पर नशे में होने का आरोप लगाए जाने को दुखद बताया था। उन्होंने कहा था कि यदि किसी से गलती हुई है, तो उसे अपनी गलती स्वीकार करते हुए दलेर मेहंदी से माफी मांगनी चाहिए।

सुबोध उनियाल ने क्या सफाई दी थी?

मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने पक्ष में कहा था कि दलेर मेहंदी एक बड़े कलाकार हैं और इसी वजह से उन्हें कुंजापुरी मेले में आमंत्रित किया गया था। प्रस्तुति के दौरान उन्हें ऐसा लगा कि गायक केवल होंठ हिला रहे हैं। आयोजन समिति से जुड़े होने के कारण उन्हें उन लोगों के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा था, जो इस पर सवाल उठा रहे थे।

मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें दलेर मेहंदी की खराब तबीयत के बारे में जानकारी नहीं थी। अब मुख्यमंत्री की पहल के बाद विवाद को समाप्त करने और आपसी संबंध सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।