कैलाश खेर पर लगा लगातार तीसरा आरोप – Dastak Times | दस्तक टाइम्स
कैलाश खेर पर लगा लगातार तीसरा आरोप, सोना महापात्रा बोलीं- गलत जगह हाथ रखा, कमरे में बुलाया
पिछले दिनों तनुश्री दत्ता ने “हॉर्न ओके प्लीज” की शूटिंग के दौरान हुए हादसे को लेकर 10 साल बाद नाना पाटेकर पर आरोप लगाए. तनुश्री के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ने लगा. अब तक कई एक महिलाएं सामने आकर आरोप लगा चुकी हैं. नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, आलोक नाथ और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं.
सोना महापात्रा का कैलाश खेर पर गंभीर आरोप
फोटो जर्नलिस्ट के बाद सिंगर सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कैलाश ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की. सोना ने अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखा- ”एक बार मैं कैलाश खेर संग कंसर्ट की तैयारी के लिए मुंबई के पृथ्वी कैफे में गई थी. तब उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रखा और कहा- तुम बेहद सुंदर हो. ये अच्छा है कि किसी एक्टर ने नहीं बल्कि एक म्यूजिशियन ने तुम्हें पाया है. ये सब सुनने के बाद मैं वहां से निकल गई.”
(1) I met Kailash for coffee in Prithvi Café to discuss a forthcoming concert where both our bands were playing & after the usual, a hand on my thigh with lines likes, your so beautiful, feel so good that a ‘musician got you’ (Ram) not an actor. I left not soon after. (1) https://t.co/Cfz8Hf4sdP
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) October 9, 2018
”इसके बाद भी कैलाश नहीं सुधरे. मेरे ढाका पहुंचने के बाद वे बार-बार मुझे फोन करते रहे. जब मैंने फोन नहीं उठाया तो आयोजकों को फोन किया. उन्होंने मुझसे कहा कि साउंडचैक छोड़ो, मुझे मेरे कमरे में ज्वॉइन करो.” सोना ने कैलाश से पूछा कि वे कितनी महिलाओं से माफी मांगेंगे? इसमें जिंदगीभर का समय लग जाएगा. सोना ने कैलाश की सिंपलिसिटी का भी मजाक उड़ाया.
https://twitter.com/sandymridul/status/1049905872439263234
#पुरुष और महिला दोनों ने किया शोषण
एक्ट्रेस अमायरा ने भी अपने हैरेसमेंट की बात कही है. उन्होंने कहा कि वो पुरुष और महिला के हाथों हैरेसमेंट का शिकार हुईं. उन्होंने कहा, उनमें क्षमता नहीं कि वो उन दोनों का नाम ले पाएं.
#आलोक नाथ पर तीसरी महिला ने लगाए आरोप
उधर, “संस्कारी” और “बाबूजी” के उपनाम से मशहूर आलोक नाथ पर एक तीसरी महिला ने आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आरोप लगाया कि उनके करियर के शुरुआती दौर में ही आलोक नाथ ने उनका उत्पीड़न किया. मृदुला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और आलोक नाथ वाले मामले में विनता नंदा का सपोर्ट किया.
#रजत कपूर ने 8 बार की चूमने की कोशिश
रजत कपूर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. आरोपों के बाद एक्टर ने माफी मांग ली थी. रजत कपूर पर उनके साथ काम कर चुकी एक दूसरी महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो 20 साल की उम्र में मुंबई आईं तब उनका सामना रजत से हुआ. ये अनुभव बेहद डाराने वाला था. उन्होंने बताया, “रजत मुझे जबरदस्ती घर छोड़ने की बात कहते. मेरे हां कह देने के बाद वो रास्त में मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश करते रहते थे.” महिला की आपबीती को संध्या मेनन ने स्क्रीन शॉट के साथ शेयर किया है.”
ये आपबीती जर्नलिस्ट संध्या मेनन ने साझा की है. डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ महिला ने मुंबई में बांद्रा से एक पैतालिस मिनट की जर्नी का उल्लेख करते हुए कहा, ये मेरे जीवन की सबसे डरावनी यात्रा थी. यात्रा के दौरान वो (रजत) मेरा हाथ पकड़ने और गाल छूने की कोशिश कर रहे थे. सी लिंक से पहले जब एक अंधेरी जगह पर उन्होंने अपनी कार रोकी तो मैं बहुत डर गई थी. उसने मुझे किस करने की कोशिश की. एक बार नहीं दो बार नहीं. आठ बार.
#मीटू के बाद समिति
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बॉलीवुड में किसी भी समय और कहीं भी यौन उत्पीड़न या यौन हिंसा के शिकार लोगों के खुलकर बोलने और इसकी शिकायत करने का समर्थन किया है. प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा, “हम मानते हैं कि कार्यस्थल पर कलाकारों और अन्य सहयोगी कर्मियों की सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत प्रक्रिया शुरू करने की तत्कालिक जरूरत है. इसकी अगुआई के लिए हम ‘गिल्ड’ में एक समिति गठित कर रहे हैं. फिल्म उद्योग में सभी के लिए कार्यस्थल जब तक सुरक्षित नहीं हो जाते, हम लोग लगातार प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
#. आलोक नाथ पर दूसरा आरोप
मिड डे की खबर के मुताबिक,”सलमान खान की फिल्म हम साथ साथ हैं की एक क्रू मेंबर ने बताया कि ये हम साथ साथ हैं के आखिरी शेड्यूल की घटना है. हम एक रात के सीन के लिए शूटिंग कर रहे थे. मैंने आलोक को चेंज करने के लिए हाथ में कॉस्ट्यूम दिए. वो मेरे सामने कपड़े उतारने लगे. जब मैंने कमरे से भागने की कोशिश की तो आलोक ने मेरा हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की.”
#.बहल ने अनुराग को भेजा नोटिस
#. सैक्रेड गेम्स के सीक्वल पर खतरा
पिंकविला ने सूत्र के हवाले से लिखा है, ‘नेटफ्लिक्स इस वक्त स्थिति से निपटने के लिए आगे के विकल्पों के बारे में सोच-विचार कर रहा है. वो सैक्रेड गेम्स के सीक्वल को कैंसल भी कर सकता है या लेखक वरुण ग्रोवर को हटा सकता है.’
#. विनता के आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे आलोक नाथ
आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपों के बाद आलोक नाथ की लीगल टीम विनता पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना हैं. आज रात तक वे इस बारे में फैसला लेंगे कि मामले पर क्या रुख अख्तियार करना है. जल्द ही आलोक नाथ या उनके वकील की तरफ से विनता के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किए जाने की संभावना है.
#. विकास पर अनुराग का स्टेटमेंट