कोलकाता को दी पहले बैटिंग – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, कोलकाता को दी पहले बैटिंग
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL सीजन 12 का 26वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पिछली हार का बदला चुकता करना चाहेगी. दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार फिरोजशाह कोटला मैदान पर आमने-सामने हुई थीं तो दिल्ली ने सुपर ओवर में कोलकाता को हराया था. इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. कोलकाता को अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने के साथ साथ घरेलू दर्शकों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है.

आंकड़ों के लिहाज से भी कोलकाता दिल्ली पर भारी दिखाई दे रहा है. कोलकाता ने इस सीजन में अब तक छह मैचों में चार जीते हैं जबकि दो में ही उसे हार मिली है. टीम आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. दूसरी तरफ दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में जिस तरह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से मात दी है, उससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर छठे नंबर पर काबिज है. वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता को अपने पिछले मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

कोलकाता की टीम चेन्नई के खिलाफ आंद्रे रसेल के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी थी और चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम उस समय मैच में शीर्षक्रम के विफल रहने के बाद मध्यक्रम भी ढेर हो गई थी और अब दिल्ली के खिलाफ टीम को इससे बचना होगा. मैच में एक बार फिर सबकी नजरें रसेल बनाम कैगिसो रबाडा पर होंगी. रसेल कोलकाता की ताकत बन गए हैं. उनके दम पर टीम इस आत्मविश्वास में रहती है कि अगर वो हैं तो मैच जीत सकते हैं.

वहीं दूसरी तरफ रबाडा इस समय लीग में 11 विकेटों के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर कामय हैं. दिल्ली भी अपना पिछला मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है और टीम चाहेगी कि उसके बल्लेबाज यहां भी शानदार प्रदर्शन करें. गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है और उसके पास रबाडा के अलावा क्रिस मॉरिस, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे गेंदबाज हैं.

प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कीमो पॉल, कैगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा.

कोलकाता:  जो डेनली, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्ण.