कोहली ने गंवाया शीर्ष स्थान – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

ICC रैंकिंग में रोहित और राहुल बढ़े आगे, कोहली ने गंवाया शीर्ष स्थान
दुबई. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के दम पर इस फॉर्मेट की आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है लेकिन कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में नहीं खेलने के कारण अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया. भारतीय टीम ने यह सीरीज 3-0 से जीती जिससे वह टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में कोहली तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं. उन्होंने निजी कारणों से इस सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को मिला जो अब शीर्ष पर काबिज हो गये हैं. उनके बाद वेस्टइंडीज के इविन लुईस का नंबर आता है जबकि कोहली तीसरे नंबर पर खिसक गये हैं. कोहली और फिंच के बीच हालांकि आठ रेटिंग अंकों का ही अंतर है. खिलाड़ियों को एक मैच में नहीं खेलने के कारण अपने रेटिंग अंकों का दो प्रतिशत गंवाना पड़ता है और इसलिए कोहली के रेटिंग अंक 824 से 776 हो गये हैं.

राहुल ने इस सीरीज में 154 रन बनाये जिससे उन्होंने 23 स्थान की लंबी छलांग लगाई और वह चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं. रोहित को भी सीरीज में 162 रन बनाने का फायदा मिला. वह छह पायदान ऊपर 14वें स्थान पर काबिज हो गये हैं. रोहित ने इंदौर में दूसरे मैच में 118 रन की पारी खेली थी. श्रीलंकाई बल्लेबाजों में कुसल परेरा आठ पायदान ऊपर 30वें और उपुल थरंगा 36 पायदान ऊपर 105वें स्थान पर पहुंच गये हैं. गेंदबाजों में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को सीरीज में आठ विकेट लेने का फायदा मिला जिससे वह 14 पायदान चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गये हैं. हार्दिक पंड्या ने भी 40 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और अब वह संयुक्त 39वें स्थान पर हैं. कुलदीप यादव 48 पायदान आगे बढ़कर 64वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

गेंदबाजों में हालांकि जसप्रीत बुमराह को पहले दो मैचों में विकेट नहीं लेने और तीसरे मैच से बाहर रहने का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं. पाकिस्तान के इमाद वसीम अब शीर्ष पर जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं. टीम रैंकिंग में भारत को क्लीन स्वीप का फायदा मिला और उसके अब 121 अंक हो गये हैं. इससे वह इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है. भारत इस सीरीज से पहले पांचवें स्थान पर था. पाकिस्तान 124 अंकों के साथ पहले स्थान पर है.