क्या लिखा है आपके नसीब मे – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

जानिए कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2019, क्या लिखा है आपके नसीब मे
‘कन्या राशि 2019 राशिफल’ राशि चक्र में कन्या राशि छठे नंबर पर आती है और इस राशि का चिन्ह हाथ में फूल लिए खड़ी कन्या है अथवा कन्या राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के व्यक्ति बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनते हैं और बहुत जल्दी भावुक भी हो जाते हैं। इस राशि के व्यक्ति रूढ़िवादी और संगठित चीजों को पसंद करते हैं। दूसरों की सेवा करना वह दूसरों को खुश रखना इस राशि के जातकों को बहुत अच्छा लगता है। कन्या राशि वाले अपने काम के प्रति काफी वफादार होते हैं। कभी कभी ये किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित भी हो जाते हैं। कन्या राशि के अंतर्गत ‘ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं। यदि आपकी राशि कन्या हैं और आपके मन में यह सवाल घूम रहें हैं कि वर्ष 2019 में हमारा आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? तो चिंता मत किजिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित ‘कन्या राशि 2019 राशिफल’

कन्या राशि 2019 राशिफल आर्थिक स्थिति :

इस साल आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ बड़े कार्यों को पूरा करने के लिए अप्रैल और मई के महीने में आप पर विशेष दबाव बनेगा। इस साल कोई भी अवसर हाथ से जाने न दें। इस साल आप अपने जीवन में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। अगस्त के महीने में आपके जीवन में किसी खास दोस्त की एंट्री होगी जिसके साथ मिलकर आप कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। यह दोस्त व्यापार को लेकर आपका काफी मनोबल बढ़ाएगा। यह वर्ष अब तक का सबसे यादगार वर्ष रहेगा।

कन्या राशि 2019 स्वास्थ्य राशिफल :

जुलाई व अगस्त के महीने में अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। इनसे बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में आपको मानसिक तनाव और उलझनों के दौर से गुजरना पड़ सकता है। जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं वे नियमित व्यायाम के द्वारा अपने वजन को काबू में कर सकते हैं। ध्यान रहे तली-भुनी चीज़ों का ज्यादा सेवन ना करें वरना रोग हो सकते हैं और रोग की वजह से अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। फरवरी में चोट लगने की आशंका रहेगी।

कन्या राशि 2019 पारिवारिक जीवन :

यह साल आपका पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए श्रेष्ठ रहेगा। परिवार के लोग आपकी इज्जत करेंगे। आप दूसरों की भावनाओं को मान सम्मान देंगे तो आपको भी पारिवारिक खुशियां प्राप्त होगी। पति-पत्नी में एक दूसरे के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा। परिवारिक खुशियां प्राप्त होगी। हालांकि साल के अंत में आपको थोड़ी बहुत पारिवारिक परेशानियां झेलनी पड़ सकता है। दूसरे के बजाय खुद के विश्वास और मेहनत से किया गया प्रयास ही फलीभूत होगा।

कन्या राशि 2019 प्रेम जीवन :

कन्या राशि के जातकों को वर्ष 2019 में अच्छा जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं। वर्ष 2019 आपके लिए बहुत खुशियां लेकर आयेगा। शुरू में थोड़ी निराशा मिल सकती है लेकिन साल के अंत तक आपको सच्चा प्यार मिलने के पूरे आसार है। किसी को पसंद करते हैं तो प्रपोज करने के लिए फरवरी का महीना अच्छा रहेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बने रहकर रिश्तों को एक नया रूप देंगे।

कन्या राशि 2019 करियर :

व्यापार बिजनेस कारोबार से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के सहयोग से करियर में वृद्धि होगी। इस साल किसी अच्छी जगह निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जून में करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बेरोजगारों को मार्च में नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं उनका वर्तमान नौकरी में पद और अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। इस साल आपके करियर को पंख लग सकते है। कारोबारी या नौकरी के मामले में खूब तरक्की मिलेगी।

कन्या राशि के जातकों के लिए वैदिक उपाय :

प्रत्येक महीने के दूसरे बुधवार को पूजा की 3 सुपारी गणेश मंदिर में चढ़ाएं। शुक्रवार को गुलाब के फूल पर कुमकुम डाल कर दुर्गा जी के मंदिर में चढ़ाएं इससे आप अपने दुश्मनों से बचें रहेंगे। मई और जून के महीने में अपने घर की छत या किसी खुली जगह पर पंछियों के लिए पानी रखें आपको बहुत सुख वैभव मिलेगा।

कन्या राशि 2019 में शुभ महीना और शुभ रंग :

वर्ष 2019 में कन्या राशि के जातकों के लिए जून और सितंबर का महीना काफी शुभ रहने वाला है। इन दो महीनों में आपको नौकरी और धन के विषय में खुशखबरी मिल सकती हैं। जबकि पीला रंग आपके राशि के लिए शुभ रहेगा।