क्रांतिकारी किसान यूनियन – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Thu, 28 Jan 2021 07:17:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png क्रांतिकारी किसान यूनियन – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 ट्रैक्टर रैली उपद्रव मामले में दिल्ली पुलिस ने किसान नेता को भेजा नोटिस https://dastaktimes.org/delhi-police-sent-notice-to-farmer-leader/ Thu, 28 Jan 2021 07:17:01 +0000 https://dastaktimes.org/?p=496773 नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव को लेकर किसान नेताओं से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में कुछ किसान नेताओं को बुधवार को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से नोटिस जारी किया गया है। ऐसा ही एक नोटिस किसान …]]>
ट्रैक्टर रैली उपद्रव मामले में दिल्ली पुलिस ने किसान नेता को भेजा नोटिस

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव को लेकर किसान नेताओं से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में कुछ किसान नेताओं को बुधवार को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से नोटिस जारी किया गया है। ऐसा ही एक नोटिस किसान नेता दर्शन पाल को भी भेजा गया है।

उक्त नोटिस में उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए? उधर कोतवाली थाने में पंजाब के एक्टिविस्ट लखा सिधाना और दीप सिद्धू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

नोटिस में कहा गया

क्रांतिकारी किसान यूनियन और अन्य संगठनों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इसके लिए उन्होंने पुलिस को अंडरटेकिंग दी थी कि वह तय नियमों का पालन करेंगे। इसके लिए पुलिस द्वारा दिए गए रूट पर उन्होंने सहमति जताई थी। अंडरटेकिंग में उन्होंने हस्ताक्षर भी किया है। इसमें साफ लिखा गया था कि यह रैली शांतिपूर्ण तरीके से दोपहर 12 बजे से पांच बजे के बीच निकलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इसकी अगुवाई करेंगे। ट्रैक्टर रैली में केवल पांच हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे और किसी के पास कोई हथियार नहीं होगा, लेकिन रैली में तय किये गए सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।

क्यों न की जाए कानूनी कार्रवाई

उक्त नोटिस के जरिये किसान नेता से पूछा गया है कि मंगलवार को जिस प्रकार से हिंसा हुई है, उसे लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए। इसे लेकर उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद उनके खिलाफ आगे की कर्रवाई की जायेगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos


ये भी पढें  : बागपतः किसानों के धरनास्थल में घुसी पुलिस, लाठियां भांजकर किसानों को खदेड़ा – Dastak Times 

]]>