क्रिकेट के इतिहास में कभी जी़रो पर आउट नहीं हुए ये 5 बल्लेबाज… – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

क्रिकेट के इतिहास में कभी जी़रो पर आउट नहीं हुए ये 5 बल्लेबाज…
क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रिय खेल है. अनिश्चितताओं से भरे इस खेल में कब पासा पलट जाए कोई नहीं कह सकता. क्रिकेट के मैदान में हर दूसरे दिन एक नए रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते भी हैं. कई बार तो खेल के दौरान ऐसा लगता है जैसे कोई एक टीम आसानी से इस मैच को जीत सकता है पर अगले ही क्षण उसी टीम को हार का सामना करना पड़ता है.

क्रिकेट की यही बात तो है जिसकी वजह से दुनिया भर में इस खेल को इतनी अधिक लोकप्रियता हासिल है. हर पल ये खेल रोमांच के अपने चरम पर होता है. और कई बार तो रोमांच के चरम सीमा को भी पीछे छोड़ देता है. क्रिकेट में आखिरी गेंद तक रोमांच बरकरार रहता है. कब क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता. क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने हुए हैं जिसे तोड़ पाना असंभव दिखाई देता है.

क्रिकेट के खेल में शून्य पर कोई भी खिलाडी आउट नहीं होना चाहता है. भला होना भी क्यों चाहे. लेकिन ऐसा बहुत ही कम बल्लेबाजों के साथ हुआ है कि आज तक वो क्रिकेट के अपने कैरियर में शून्य पर आउट हुए ही नहीं. बल्लेबाज जो जीरो पर आउट नहीं हुए. इस रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन सा लगता है.

तो चलिये जानते हैंदेखते है वो बल्लेबाज जो जीरो पर आउट नहीं हुए

जैक्स रोडलफ

जैक्स रोडलफ साउथ अफ्रीका के काफी बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 45 वनडे में 1174 रन हासिल किया. इनमें 7 अर्धशतक बनाए हैं. वनडे में इनके सर्वोत्तम स्कोर की बात करें तो इनका सर्वोत्तम स्कोर 81 रन रहा है. जैक्स रोडलफ एक ऐसे बल्लेबाज हैंं जो अपने क्रिकेट करियर में शून्य पर कभी आउट नहीं हुए.

केप्लर वेसेल्स

केपलर वेसेल्स ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों की तरफ से मैच खेला है. इनके 10 साल के करियर में उन्होंने 109 वनडे मैच खेला जिनमें केप्लर वेसेल्स ने 26 अर्धशतक और एक शतक के साथ 3367 रन बनाए. वनडे मैच में इनका सर्वोच्च स्कोर 107 रन रहा है. बता दें कि केप्लर वेसेल्स भी एक कैसे खिलाड़ी हैं जो अपने क्रिकेट करियर में जीरो पर आउट नहीं हुए.

यशपाल शर्मा

भारत के इस पूर्व बल्लेबाज का नाम भी शून्य पर आउट नहीं होने वाले बल्लेबाजों में शामिल है. अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने 42 वनडे मैच खेला जिसमें 833 रन का स्कोर खड़ा किया. वनडे मैच में उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रन का है जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए. वनडे मैच के दौरान यशपाल शर्मा शुन्य पर कभी आउट नहीं हुए.

शमीउल्लाह शेनावारी

शमीउल्ला शेनावारी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में आज भी काफी बड़ा है. अपने क्रिकेट करियर के दौरान शेनावारी कभी शून्य पर आउट नहीं हुए. शमीउल्लाह शेनावारी ने अपने 69 मैचों के दौरान 1578 रन का स्कोर बनाया. 7 बार ऐसा हुआ जब ये नाबाद रहे. इनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा जिसमें शेनावारी ने 11 अर्धशतक अपने नाम किया.

ब्रैंडन पॉल नेश

ब्रैंडन पॉल नेश वेस्टइंडीज के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. साल 2008 से लेकर 2011 तक उन्होंने 30 मैच खेला जिनमे 9 वनडे और 21 टेस्ट मैच खेले. इन मैचों की 40 पारियों में ब्रैंडन पॉल ने कुल 1207 रन अपने नाम किया. बता दें कि ब्रैंडन का नाम भी कभी शून्य पर आउट नहीं होने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में शामिल है.

ये 5 ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी के बल पर कई बार टीम को जीत दिलाई. इनका नाम क्रिकेट की दुनिया में हमेशा लिया जाएगा. अपने क्रिकेट करियर में कभी शून्य पर आउट नहीं होने वाले इन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन सा लगता है.