जदयू – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Thu, 29 Oct 2026 05:12:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png जदयू – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 UP-Bihar समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों का रिजल्ट, कहां BJP-सपा का दबदबा और कहां हारी कांग्रेस? देखें पूरी लिस्ट https://dastaktimes.org/result-of-28-mlc-seats-of-4-states-including-up-bihar-where-bjp-sp-dominated-and-where-congress-lost/ Thu, 29 Oct 2026 05:12:45 +0000 https://dastaktimes.org/?p=921466 नई दिल्ली: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 10 पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है। यूपी में भाजपा ने 6 और समाजवादी पार्टी ने …]]>

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 10 पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है। यूपी में भाजपा ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के उम्मीदवारों ने चार सीटें जीतीं, जबकि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया। कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन ने चारों सीटें जीत लीं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 6 और सपा ने जीतीं 4 सीटें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कुल 11 सीटों में से 10 के नतीजे घोषित किए गए हैं। भाजपा ने छह और सपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है।

भाजपा के विजेता उम्मीदवार

  • मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल
  • लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: उमेश द्विवेदी
  • आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह
  • मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: श्रीचंद शर्मा
  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों
  • गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: ध्रुव कुमार त्रिपाठी

समाजवादी पार्टी के विजेता उम्मीदवार

  • लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: कांति सिंह
  • वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: लाल बिहारी यादव
  • आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल
  • इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. मान सिंह यादव

बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन को चार सीटें

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव हुए। उपलब्ध नतीजों के मुताबिक, भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठबंधन ने चार सीटों पर जीत दर्ज की। जनसुराज और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक-एक सीट मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

भाजपा-जदयू गठबंधन के विजेता उम्मीदवार

  • पटना स्नातक सीट: जदयू के नीरज कुमार
  • दरभंगा स्नातक सीट: भाजपा के सर्वेश कुमार
  • तिरहुत शिक्षक सीट: भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह
  • कोसी स्नातक सीट: भाजपा के डॉ. एनके यादव

राजद के विजेता उम्मीदवार

  • पटना शिक्षक सीट: डॉ. संजीव सिंह

जनसुराज के विजेता उम्मीदवार

  • दरभंगा शिक्षक सीट: डॉ. सुरेश प्रसाद राय

निर्दलीय विजेता उम्मीदवार

  • तिरहुत स्नातक सीट: बंधीधर ब्रजवासी
  • सारण शिक्षक सीट: राहुल राज

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी ने जीतीं 3 सीटें

महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने तीन सीटें जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ महायुति के खाते में दो सीटें आईं। नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की। यह सीट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रभाव वाले क्षेत्र में आती है।

महायुति के विजेता उम्मीदवार

  • पुणे शिक्षक सीट: भाजपा के कौस्तुभ गावड़े
  • अमरावती शिक्षक सीट: शिंदे गुट की शिवसेना के किरण सरनाईक

महा विकास आघाड़ी के विजेता उम्मीदवार

  • नागपुर स्नातक सीट: कांग्रेस के अभिजीत वंजारी
  • पुणे स्नातक सीट: एनसीपी (शरद पवार गुट) की हर्षदा देशमुख-जाधव
  • छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट: एनसीपी (शरद पवार गुट) के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल

कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें

कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों पर भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस इन चारों सीटों पर हार गई।

  • उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के शशील जी. नमोशी ने कांग्रेस के शरणप्पा मत्तूर को हराया।
  • दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के के.एम. सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुट्ट को हराया।
  • पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के एस.वी. संकानूर ने कांग्रेस के मोहन लिम्बिकाई को हराया।
  • बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: जेडीएस के ए.पी. रंगनाथ ने कांग्रेस के पुट्टन्ना को हराया।

]]>
बांकीपुर उपचुनाव में BJP की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे मौजूद https://dastaktimes.org/nitish-kumar-lalan-singh-and-sanjay-jha-met-pm-modi-after-bjps-defeat-in-bankipur-by-election/ Tue, 04 Aug 2026 10:34:04 +0000 https://dastaktimes.org/?p=896890 नई दिल्ली: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंगलवार को संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री के चैंबर में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा …]]>

नई दिल्ली: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंगलवार को संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री के चैंबर में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन उपचुनाव के नतीजों के तुरंत बाद हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है।

उपचुनाव नतीजों पर चर्चा की अटकलें

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के बीच बांकीपुर उपचुनाव के परिणामों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत

बांकीपुर विधानसभा सीट, जिसे लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, वहां उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को हार का सामना करना पड़ा।

नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। नितिन नवीन लगातार पांच बार बांकीपुर से विधायक रहे थे। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया और मार्च 2026 में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया गया।

एनडीए ने मिलकर किया था प्रचार

बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सहित सभी सहयोगी दलों के नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने संयुक्त रूप से प्रचार किया था।

नीतीश के वीडियो पर भी छिड़ी थी सियासत

चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील करते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। प्रशांत किशोर ने इसे एआई से तैयार वीडियो बताया था, जिसके बाद जदयू नेताओं ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की पहल की थी।

3 अगस्त को घोषित हुए नतीजे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और 64,151 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 14,273 मत प्राप्त हुए।

]]>
बिहार के मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना से निधन, नीतीश ने जताया शोक https://dastaktimes.org/no-more-kapildev-kamat/ Fri, 16 Oct 2020 07:58:19 +0000 https://dastaktimes.org/?p=475837 पटना: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का आज तड़के निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। कामत के परिवारिक लोगों ने बताया कि पिछले दिनों कामत की तबीयत खराब हुई थी और …]]>

पटना: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का आज तड़के निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है।

कामत के परिवारिक लोगों ने बताया कि पिछले दिनों कामत की तबीयत खराब हुई थी और उन्हें पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि कामत अन्य और कई बीमारियों से पीड़ित थे। शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े:—  पुलिस के सामने युवक को मौत के घाट उतारने वाला भाजपा नेता गिरफ्त से दूर 

कामत मधुबनी जिले के बाबूबरही क्षेत्र से विधायक थे।

कपिलदेव कामत के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे। वह मेरे मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी थे। वह एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

यह भी देखें: —  टिहरी झील पर बना देश का सबसे लंबा सिंगल लेन झूला पुल 

उन्होंने कहा कि कोविड काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा निर्देश के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

]]>