जानें आज गणेश चतुर्थी के दिन किन राशियों का बदलता है भाग्य – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

जानें आज गणेश चतुर्थी के दिन किन राशियों का बदलता है भाग्य, 25 अगस्त, 2017, दिन- शुक्रवार
Aries (मेष)

आज का दिन : परिवार के साथ समय बिताना उपयोगी और सकारात्मक रहेगा। आप कोशिश करेंगे तो उलझे हुए मामले शाम तक सुलझ भी सकते हैं। आज बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है।

बुरी बातें : आपकी सेहत प्रभावित होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में होने से आपके लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ तनाव भी बढ़ सकता है। सावधान रहें। निवेश करने के पहले कम से कम दो अलग-अलग जानकारों से सलाह जरूर कर लें। वाहन से सावधान रहें। सोच में नकारात्मकता और बेवजह परेशानी भी हो सकती है।

क्या करें : किसी गरीब को भोजन खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेम संबंध मजबूत और गहरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में फायदा होगा, लेकिन आपकी रुकावटें कम नहीं होंगी। नए विकल्प पर भी विचार हो सकता है। कोई बड़ा फैसला करने से बचें। नए काम की तलाश फिलहाल न करें। जल्दी ही अच्छा समय आ सकता है।

सेहत : आलस्य और थकान रहेगी। कमर के निचले हिस्सों में परेशानी हो सकती है।Taurus (वृष)

आज का दिन : संबंधों में नई शुरुआत भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। मनोरंजन या पिकनिक के प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। खुद कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है  और बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे कामों की सूची बना लें। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।

बुरी बातें : सावधानी रखें और मेहनत करें। काम पर ध्यान दें।  प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंध टूटने का डर बना रह सकता है। आज आप किसी से झूठे वादे भी कर सकते हैं।

क्या करें : दूर्वा की माला बना कर गणेश जी को चढ़ाये।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन में खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथी से आपको कोई भी गिफ्ट मिल सकता है।

नौकरी/शिक्षा : मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। व्यस्तता रहेगी। निवेश में फायदा होने के योग बन रहे हैं। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कामकाज में मन कम ही लगेगा। सावधान रहें।

सेहत : सेहत पहले से ठीक रहेगी। शारीरिक रुप से भी कोई जोखिम लेने से बचें।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो सारा काम आज ही निपटा लें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। सफलता मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। आज ही कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे। सारे कामकाज से निपटने के बाद आपका मन थोड़ा ठीक रहेगा। साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

बुरी बातें : किसी जिम्मेदारी की अनदेखी करने से बचें। सावधान रहें। आपकी राशि से चौथा चंद्रमा कुछ न कुछ परेशानियां जरूर देगा। आसपास होने वाली घटनाओं से आप अनजान रहेंगे। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों से भी उलझन महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में थोड़ा तीखापन हो सकता है। साथी आपसे नाराज हो सकता है।

क्या करें : पीपल के पेड़ में जल डालकर घी का दीपक लगाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिल सकती है। प्रेमी को मनाना आपके लिए आसान रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में फायदा नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। पुराने बड़े काम आज रुक भी सकते हैं। स्टूडेंट्स आगे बढ़ने की कोशिश करें। प्रतियोगी परीक्षा और सामान्य योग्यताओं में आज आप आगे बढ़ सकते हैं।

सेहत : ज्यादा मेहनत के कारण आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : हर बात की गहराई में जाने की इच्छा हो सकती है। कोई अनबन सुलझाने का अच्छा मौका भी मिल सकता है। ऑफिस में किसी एक काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी चुनौतियों से मुक्ति भी मिल सकती है। अचानक फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में भी समय अच्छा हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

बुरी बातें : सावधान रहें और किसी से रिश्ते न बिगड़ने दें। रुकावट आने के कारण कोई काम भी अटक सकता है। कोई बात बनते-बनते आखिरी समय में आपका मूड खराब हो सकता है।

क्या करें : बंदरों को गुड़-चने खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा रहेगा। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।

सेहत : ज्यादा मसालेदार भोजन से नुकसान हो सकता है। पेट दर्द भी हो सकता है।

Leo (सिंह)

आज का दिन : किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। फल की चिंता न करें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। निवेश या बचत का कार्यक्रम जारी रखें। निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

बुरी बातें : किसी की आलोचना न करें। आपको काम का बोझ भी ज्यादा लग सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें। कोई महंगी चीज खरीदने से भी बचें। जीवनसाथी के व्यस्त रहने से आपको समय नहीं मिल पाएगा।

क्या करें : गाय को आटा खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के व्यस्त रहने से लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आने के योग भी बन रहे हैं।

नौकरी/शिक्षा : निवेश से फायदा हो सकता है। बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा हो सकती है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

सेहत : सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां हो सकती है। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।

Virgo (कन्या)

आज का दिन : महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। धैर्य रखें। सोच-समझकर बोलें। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आपको कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ रहने से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ सकता है। सम्मान की चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में भी फायदा हो सकता है। परिवार से भी मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव खत्म हो सकता है।

बुरी बातें : कुछ कठिन स्थितियां सामने आएंगीं। जल्दबाजी न करें, दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। किसी तरह की परेशानी भी हो सकती है। अपने काम में रोक-टोक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस कारण से ही किसी से कोई अनबन हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ छिटपुट बहस में न पड़ें। कारोबार में खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

क्या करें : तुलसी मञ्जरी शिव जी में चढ़ावे।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन के मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों पर ध्यान देगा। प्रेम बना रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग भी मिल सकता है। कारोबार में खर्चा बढ़ने की संभावना भी बन रही है। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा, लेकिन मेहनत ज्यादा हो सकती है। पढ़ाई को लेकर चिंता भी हो सकती है।

सेहत : बदन दर्द हो सकता है। नींद की कमी से भी परेशान हो सकते हैं।

Libra (तुला)

आज का दिन : आपके लक्ष्य साफ  रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें, सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। आप खुश रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। जिससे आपको फायदे के योग हैं। कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है।

बुरी बातें : रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपके दिमाग में कई तरह की प्लानिंग चल सकती है। जिनके लिए आपको काफी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। खर्चा भी बढ़ा हुआ हो सकता है। लापरवाही का भाव भी रहेगा। आप आगे के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति के लिए पहले से ही सावधान हो जाएं। फालतू कामों में समय खराब होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

क्या करें : अनाथ बच्चों को भोजन और  पुस्तक दान करे ।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी तनाव बढ़ने के योग हैं। पार्टनर को समय नहीं देने के कारण अनबन भी हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : साथ काम करने वाले लोग आपके कामकाज में गलतियां निकाल सकते हैं। निवेश में आज रिस्क हो सकती है। स्टूडेंट्स बहुत हद तक परेशान भी हो सकते हैं।

सेहत : सिर और आंखों का दर्द हो सकता है। थकान भी होगी।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला भी ले सकते हैं। दूसरों से जिस काम की अपेक्षा करते हैं, उसमें आसानी से सफल भी हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।

बुरी बातें : कोई बड़ा काम अकेले करने की कोशिश न करें। आज आप परेशान भी हो सकते हैं। किसी पर हावी होने की कोशिश भी न करें। किसी पर दबाव बनाएंगे तो खुद ही परेशानियों में फंस सकते हैं। अपने विचार किसी पर जबरदस्ती थोपने से भी बचें।

क्या करें : किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। दिन आपके फेवर में हो सकता है। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी खत्म होने के योग भी बन रहे हैं।

नौकरी/शिक्षा : कारोबार के लिए फायदेमंद यात्रा होने की संभावना है। नौकरी में जिम्मेदारी और काम का बोझ बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

सेहत : सेहत के मामले में समय सामान्य हो सकता है। मौसम के कारण हल्की-फुल्की थकान और दर्द भी हो सकता है।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : व्यावहारिकता से सफलता मिलने के योग हैं। मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। आसपास वाले लोग और दोस्तों की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी।

बुरी बातें : किसी खास काम को पूरा करने में देरी हो सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा न रखें तो ही अच्छा है, वरना आप ही दुखी होंगे। बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज ज्यादा होने के कारण थकान भी महसूस हो सकती है। ऑफिस या फील्ड में किसी से जबरदस्ती काम करवाने से बचना चाहिए।

क्या करें : जरुरत मंद को कपड़े दिलाये।

प्रेम प्रसंग : कुंवारे लोगों को प्रेम में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशी आ सकती है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप ही सफल रहेंगे। ऑफिस में अपने आइडिया दूसरों से शेयर न करें। स्टूडेंट्स शांति से काम लें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।

सेहत : मानसिक तनाव रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : जिस काम को पूरा करने के बारे में आपने सोचा न होगा वो आज पूरा हो जाएगा। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। पुराने बेजान रिश्तों में मधुरता आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ सकते हैं। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है। परिवार और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा।

बुरी बातें : डर और नेगेटिव विचार के कारण आप किसी जरूरी काम में असफल भी हो सकते हैं। सावधान रहें। डर के कारण कोई खास काम भी अधूरा रह सकता है।

क्या करें : काली चींटियों को चीनी डालें।

प्रेम प्रसंग : वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में गति आएगी। अपने से निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स को तनाव रहेगा। साथियों से भी मदद मिल सकती है।

सेहत : चोट लग सकती है, वाहन से सावधान रहें।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल जाएगा। आराम से दिन बीतेगा।

बुरी बातें : कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सावधान रहें। पैसों के मामले में कोई नई शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। हो सकता है आज आपको कोशिश और मेहनत का फल कम ही मिले। जरूरी काम छोड़कर किसी ओर काम में भी आपका समय खराब हो सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में सावधान रहें। ऑफिस या फील्ड में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप साथी की उपेक्षा का शिकार भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

क्या करें : मसूर की दाल को गाय को खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुरानी गलतियों और बातों को भूलने की कोशिश करें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में आपको सावधान रहना होगा। कुछ नया न करें। कोई रिस्क न लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

सेहत : कमर और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

Pisces (मीन)

आज का दिन :  आज आप का दिन  हिम्मत और कॉन्फिडेंस रहेगा। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। कहीं से पैसों की व्यवस्था भी हो सकती है। धैर्य रखें, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। पैसों के जो मामले कल तक उलझे हुए थे, आज आप उनको निपटा सकते हैं। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। चंद्रमा की स्थिति से आपको फायदा हो सकता है। गोचर कुंडली के सप्तम भाव का चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। बिजनेस में फायदा और प्रेम संबंधों में तनाव खत्म होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी भी आप चूका सकते हैं।

बुरी बातें : आप किसी से बातचीत करने में समस्या महसूस कर सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। आलस्य न करें।

क्या करें : केले की  पेड़ की पूजा करें।

प्रेम प्रसंग : दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। भावनात्मक ऊर्जा भी रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में वैसे भी फायदा ही होगा, लेकिन आपके कामों की गति धीमी हो सकती है। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर भी आज मिल सकती है।

सेहत : सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिल सकती है।