जाने लास वेगास में 59 लोगों की जान लेने वाले इस 64 साल के शख्स की कहानी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

जाने लास वेगास में 59 लोगों की जान लेने वाले इस 64 साल के शख्स की कहानी
अमेरिका में लास वेगास के एक कंसर्ट में गोलीबारी कर 59 लोगों की जान लेने वाले स्टीफन पैडक पेशे से एक अमीर अकाउंटेट और बड़े जुआरी थे। वे रिटायरमेंट के बाद अपनी प्रेमिका के साथ रह रहे थे। अधिकारियों के अनुसार पैडक के पास पायलट और शिकार करने का लाइसेंस था और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

पैडक के एक पड़ोसी ने बताया कि उनका दो बार तलाक हो चुका है। उन्होंने पैडक को एक अजीब शख्स बताया। हालांकि पैडक के भाई ने उन्हें एक सामान्य आदमी बताया जिसे वीडियो पोकर खेलना, गाने सुनना और बर्रिटोस खाना पसंद था। पैडक ने स्थानीय समय के मुताबिक रविवार रात को एक कंसर्ट में संगीत प्रेमियों पर गोलियों की बारिश कर दी थी। इस हमले में 59 लोगों की मौत हुई जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पैडक ने पुलिस से घिरने के बाद खुद को गोली मारी ली थी। आधुनिक अमेरिका के इतिहास की इसे सबसे भयावह शूटिंग बताया जा रहा है। इससे पहले जून 2016 में फ्लोरिडा के एक नाइटक्लब में हुई शूटिंग में 49 लोगों की मौत हो गई थी। पैडक के भाई एरिक पैडक ने बताया, ”इस घटना से हमारा पूरा परिवार हैरान है, स्टीफन पैडक को वीडियो पोकर खेलना पसंद था, वे घूमने-फिरने के शौकीन थे। वे मां के लिए कुकीज भी भेजते थे।”

एरिक ने बताया कि स्टीफन पैडक बहुत बड़े जुआरी थे। उनके पिता एक बैंक लुटेरे थे, और एक वक्त था जब उनका नाम एफबीआई की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल था। पैडक ने पिछले गुरुवार को होटल के 32वें फ्लोर के एक कमरे को बुक किया था। पुलिस ने इस कमरे से 23 हथियार बरामद किए हैं। मेसकिट स्थित पैडक के घर से भी पुलिस को भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है।

उनकी कार से अमोनियम नाइट्रेट मिला है, साथ ही कई पाउंड की विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। शेरिफ जोसेफ लोमबर्डो ने कहा, ”मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा कि उस सनकी आदमी के दिमाग में क्या चल रहा था।”

इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि पैडक उनका सिपाही था

न्यू फ्रंटियर आर्मरी के डेविड फेमिग्लिटी ने बीबीसी को बताया, ”पैडक ने पिछली बसंत के महीने में उनके स्टोर से कुछ हथियार खरीदे थे।”हालांकि फेमिग्लिटी कहते हैं कि वीडियो में पैडक जिस शॉटगन और राइफल का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं, वह उन्होंने बाद में मॉडिफाई की होगी। एफबीआई ने कहा कि उनके एजेंटों ने इस बात की शिनाख्त कर ली है कि पैडक का विदेशी आतंकी समूहों से कोई संपर्क नहीं था।

दूसरी तरफ इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि पैडक उनका सिपाही था। पैडक पुलिस के लिए कभी समस्या नहीं रहा था। उनके खिलाफ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के अलावा कोई मामला नहीं था। एनबीसी न्यूज के मुताबिक पैडक ने हाल में जुए में खूब पैसे लगाए थे। हालांकि अभी साफ नहीं है कि पैडक ने बाजी जीती थी या हारी थी। बंदूकधारी के दूसरे भाई ब्रूस पैडक ने एनबीसी को बताया कि उनका भाई प्रॉपर्टी में लाखों में निवेश करता था।

इससे पता चलता है कि स्टीफन पैडक के पास पैसे की कमी नहीं थी। रिपोर्टों के मुताबिक स्टीफन कई फ्लैटों के मालिक थे और उन्हें किराए से पैसे मिलते थे। डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर लॉकहीड मार्टिन ने कहा है कि पैडक उनकी पुरानी कंपनी में तीन दशक पहले काम कर चुके थे।

जून 2016 से स्टीफन पैडक मेसकीट में अपने दो मंजिले घर में रह रहे थे। इस घर में स्टीफन अपनी 62 साल की प्रेमिका मारिलोऊ डैनली के साथ रहते थे। पुलिस ने इस हमले में डैनली की संलिप्तता को खारिज कर दिया है। जब स्टीफन ने यह हमला किया तो डैनली जापान में थीं। अब भी वो जापान में ही हैं।

डैनली ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और वो 20 साल पहले नेवादा आ गई थीं। स्टीफन की एक पूर्व पड़ोसी ने वॉशिंगटन पोस्ट से कहा है कि दोनों अक्सर बंद दरवाजे में रहते थे। उन्होंने कहा, ”वो अजीब था। वो खुद में ही रहता था। ऐसा लगता था कि पड़ोस में कोई रहता ही नहीं है। वो तुनकमिजाज था। वो बहुत शांत नहीं था।”