ट्राई के टूल मदद से इस तरीके से चुनिए अपने पसंदीदा टीवी चैनल – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

ट्राई के टूल मदद से इस तरीके से चुनिए अपने पसंदीदा टीवी चैनल
1 फरवरी से लागू होने जा रहे टीवी चैनलों के नए नियम से अगर आप अभी अपने पंसदीदा चैनलों को चुन नहीं पाए हैं, तो परेशान होने की बात नहीं है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए एक नया टूल लांच किया है। इस टूल की मदद से दर्शक अपने पैकेज को आसानी से तैयार कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर करना होगा क्लिक

ट्राई ने एक टूल को तैयार किया किया है। http://channel.trai.gov.in/ पर जाकर के उपभोक्ता आसानी से अपने पैक को तैयार कर सकते हैं। इस टूल के बन जाने के बाद आपको पता चल जाएगा कि हर महीने आपको चैनल देखने के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा।

देनी होगी यह जानकारी

आपको चैनलों के अलावा अपने पसंद के जॉनर, एचडी/एसडी और पसंदीदा भाषा के बारे में भी बताना होगा। इसके बाद आपके पास प्रत्येक चैनल की डिटेल आ जाएगी। हालांकि आप इसमें से चैनलों की संख्या को घटा-बढ़ा सकते हैं।

टीवी देखना लेकिन होगा महंगा

हालांकि ट्राई का कहना है कि 1 फरवरी से टीवी देखना सस्ता हो जाएगा, लेकिन बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि इससे टीवी देखना और महंगा हो जाएगा।  ट्राई का दावा इसलिए सच्चा नहीं है, क्योंकि इसमें पेड चैनलों का जिक्र नहीं है।

हर ब्रॉडकास्टर ने अपने चैनलों का अलग से बुके तैयार किया है। इनमें पे और एचडी चैनल भी शामिल हैं। स्टार प्लस, सोनी, जी, एंड टीवी, कलर्स आदि चैनल पे कैटेगिरी में आते हैं। अगर आप एसडी के साथ एचडी चैनल देखना चाहते हैं तो फिर उनका पैसा अलग से देना होगा।

ब्रॉडकास्टर  चैनलों की संख्या  कीमत

स्टार इंडिया      13                   49

जी मीडिया       24                   45

सोनी टीवी        09                   31

इंडिया कास्ट    20                   25

डिज्नी               07                  10

डिस्कवरी         08                  08

टाइम्स नेटवर्क  04                  07

टर्नर                02                 04.80

एनडीटीवी        04                 03.50

टीवी टुडे          02                 00.75

100 चैनलों में केवल एफटीए शामिल

यहां एक बात और गौर करने की है जिन 100 चैनलों के लिए 153 रुपये चुकाने होंगे, उनमें किसी भी ब्रॉडकास्टर के पेड चैनल शामिल नहीं होंगे। ट्राई के एक अधिकारी का कहना है कि 153 रुपये में सभी तरह के एफटीए और पेड चैनल दिखाने की बात गलत प्रचार की गई है।

अगर आप इस लिस्ट में एचडी पेड चैनल शामिल करते हैं तो प्रत्येक के लिए 19 रुपये खर्च करने होंगे। इसके चलते पेड चैनलों की भी नई कीमत हो जाएगी। जहां गांव-कस्बों व छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए 200-250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं अब यह बढ़कर 440 रुपये हो जाएगा।

अगर स्पोर्ट्स व एचडी चैनल्स देखने होंगे तो फिर 600 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दर्शक ए-ला-कार्टे बेसिस पर चैनल देखते हैं तो फिर उनको 800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

प्रत्येक चैनल का दाम

1. स्टार नेटवर्क

स्टार के चैनल्स की बास्किट 1 रुपये से 19 रुपये तक की है। स्टार उत्सव (1 रुपये), स्टार उत्सव मूवीज (1 रुपये), मूवीज ओके (1 रुपये), स्टार गोल्ड (8 रुपये), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (19 रुपये), स्टार स्पोर्ट्स 2 (6 रुपये), स्टार स्पोर्ट्स 3 (4 रुपये), स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट (1 रुपये), नेशनल जियोग्रेफिक चैनल (2 रुपये), नेट जियो वाइल्ड (1 रुपये) शामिल हैं।

2. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क

सोनी के चैनल की बास्किट 1 रुपये से 19 रुपये के बीच है। इनमें सोनी एंटरटेनमेंट चैनल (19 रुपये), सब (19 रुपये), सेट मैक्स (15 रुपये), मैक्स 2 (1 रुपये), सोनी याये(2 रुपये), सोनी पल (1 रुपये), सोनी वाह (1 रुपये), सोनी मिक्स (1 रुपये) शामिल हैं।

3. जी नेटवर्क

जी की चैनल बास्किट भी 50 पैसे से लेकर 19 रुपये के बीच है। 19 रुपये अधिकतम रेट है। इनमें जी टीवी (19 रुपये), एंडटीवी (12 रुपये), जी सिनेमा (19 रुपये), जी एक्शन (1 रुपये), जी न्यूज (50 पैसे), जी ईटीसी (1रुपये), जी बॉलीवुड (2 रुपये), जी बिजनेस (50 पैसे), लिविंग फूड्ज (1 रुपये) शामिल हैं।

4. टाइम्स नेटवर्क

टाइम्स चैनल की बास्किट 50 पैसे से शुरू है। टाइम्स नाउ (3 रुपये), ईटी नाउ (3 रुपये), मिरर नाउ (2 रुपये), मूवीज नाउ (10 रुपये), जूम (50 पैसे), एमएनएक्स (6 रुपये), रोमेडी नाउ (6 रुपये) हैं।

5. नेटवर्क18

नेटवर्क18 के चैनल की बास्किट 25 पैसे से शुरू है। इनमें सीएनबीसी आवाज (1 रुपये), सीएनबीसी टीवी 18 (4 रुपये), कलर्स (19 रुपये), द हिस्ट्री चैनल (3 रुपये), एमटीवी (3 रुपये), एमटीवी बीट्स (50 पैसे), न्यूज18 इंडिया (1 रुपये), न्यूज18 रिजनल चैनल (25 पैसे), रिश्ते (1 रुपये), रिश्ते सिनेप्लेक्स (3 रुपये), वीएच1 (1 रुपये) हैं।

6. टीवी टुडे

टीवी टुडे के चैनलों के दाम 25 पैसे प्रति माह से शुरू होते हैं। टीवी टुडे के चैनलों में आज तक, आज तक तेज और इंडिया टुडे शामिल हैं। आज तक चैनल का रेट 0.75 रुपये, तेज का 0.25 रुपये और इंडिया टुडे का एक रुपये रखा गया है।

7. डिस्कवरी

डिस्कवरी के चैनलों के मूल्य 1 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं। इसके चैनलों में डिस्कवरी चैनल (4 रुपये), एनिमल प्लानेट (2 रुपये), टीएलसी (2 रुपये), डिस्कवरी किड्स चैनल (3 रुपये), डीस्पोर्ट (4 रुपये), डिस्कवरी जीत (1 रुपये), डिस्कवरी साइंस (1 रुपये), डिस्कवरी टर्बो (1 रुपये) शामिल हैं।

8. टर्नर इंटरनेशनल

टर्नर इंटरनेशनल के चैनलों के दाम 4.25 रुपये से शुरू होते हैं। इनमें कार्टून नेटवर्क (4.25 रुपये), पोगो (4.25 रुपये), सीएनएन इंटरनेशनल (50 पैसे), एचबीओ (10 रुपये), डब्लूबी (1 रुपये) शामिल हैं।