ट्रैफिक पुलिस – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Fri, 18 Sep 2026 05:33:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png ट्रैफिक पुलिस – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 चित्रकूट में बीच रास्ते बंद हुई 108 एंबुलेंस, सांसों के लिए जूझते नवजात को सिपाही ने बाइक से पहुंचाया अस्पताल; ऐसे बची मासूम की जान https://dastaktimes.org/in-chitrakoot-108-ambulances-stopped-midway-a-soldier-took-a-newborn-struggling-for-breath-to-the-hospital-on-a-bike-this-is-how-the-innocent-life-was-saved/ Fri, 18 Sep 2026 05:32:06 +0000 https://dastaktimes.org/?p=907985 चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में देर रात एक गंभीर नवजात को जिला अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंचने से कुछ ही पहले अचानक बंद हो गई। उस समय नवजात की हालत बेहद गंभीर थी और उसकी सांसें अटक रही थीं। एंबुलेंस को मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने काफी देर …]]>

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में देर रात एक गंभीर नवजात को जिला अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंचने से कुछ ही पहले अचानक बंद हो गई। उस समय नवजात की हालत बेहद गंभीर थी और उसकी सांसें अटक रही थीं। एंबुलेंस को मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने काफी देर तक धक्का देकर चालू करने की कोशिश की, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हो सका।

एंबुलेंस बंद हुई तो धक्का लगाते रहे पुलिसकर्मी और राहगीर

मिली जानकारी के मुताबिक, नवजात को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। बुधवार देर रात परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के करीब एलआईसी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि 108 एंबुलेंस का इंजन जवाब दे गया।

नवजात की हालत लगातार बिगड़ रही थी। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों और राहगीरों ने एंबुलेंस को धक्का लगाकर दोबारा चालू करने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई।

ट्रैफिक सिपाही अजय यादव ने बाइक से पहुंचाया अस्पताल

बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अजय यादव ने बिना समय गंवाए पहल की। उन्होंने नवजात और उसके परिजनों को अपनी बाइक पर बैठाया और तुरंत जिला अस्पताल की ओर रवाना हो गए।

समय रहते नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से मासूम की जान बच सकी।

एंबुलेंस धक्का देने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

घटना के दौरान बीच सड़क पर बंद पड़ी एंबुलेंस को पुलिसकर्मियों और राहगीरों द्वारा धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. एम.के. जकार्ता ने 108/102 सेवा के जिला प्रभारी को तलब किया। उन्होंने जिले में संचालित सभी एंबुलेंसों की फिटनेस और उनकी मौजूदा स्थिति की जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

]]>
दिल्ली पुलिस ने होली के दिन 3282 वाहन चालकों का चालान कटा https://dastaktimes.org/delhi-police-challans-3282/ Tue, 30 Mar 2021 06:22:51 +0000 https://dastaktimes.org/?p=502369 नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते होली के मौके पर दिल्ली की सड़कों पर लोग नियमों का पालन करते हुए दिखे। वहीं जिन लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, उनका चालान किया गया है। इस वर्ष होली के दिन कुल 3282 वाहन चालकों का चालान काटा गया। इनमें …]]>
दिल्ली पुलिस ने होली के दिन 3282 वाहन चालकों का चालान कटा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते होली के मौके पर दिल्ली की सड़कों पर लोग नियमों का पालन करते हुए दिखे। वहीं जिन लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, उनका चालान किया गया है। इस वर्ष होली के दिन कुल 3282 वाहन चालकों का चालान काटा गया। इनमें से100 वाहन चालक ऐसे हैं जो शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। वर्ष 2020 में होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 647 चालक पकड़े गए थे।

सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदी

दिल्ली पुलिस के एडिशनल प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की गई थी कि वह घर पर ही रहकर त्योहार मनाएं। इसके अलावा लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया था। सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने को लेकर पाबंदी थी। इसके लिए तीन हजार से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस के जवान दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तैनात किए गए थे। उनके साथ स्थानीय पुलिस और पीसीआर की टीम भी थी, ताकि उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जा सके।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की संख्या में आई कमी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस वर्ष शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की धरपकड़ के लिए 100 से ज्यादा टीमों को लगाया गया था। कोरोना के चलते इस बार एल्कोमीटर के साथ जांच नहीं की गई थी। ट्रैफिक पुलिस ने केवल उन्हीं लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जो नशे में लग रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ड्रंकन ड्राइविंग के 100 चालान किये हैं, जबकि वर्ष 2020 में 647 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। वर्ष 2019 में होली पर 1736 ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा था, जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या 1560 थी।

बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों की संख्या बढ़ी

होली के मौके पर सबसे ज्यादा चालान प्रत्येक वर्ष बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के होते हैं। सोमवार को होली के मौके पर बिना हेलमेट दुपहिया चला रहे 1255 लोगों का चालान किया गया। जबकि वर्ष 2020 में होली के दिन यह संख्या 1192 थी। वहीं वर्ष 2019 में होली के दिन ऐसे 5092 लोगों के चालान किये गए थे। इसी क्रम में ट्रिपल राइडिंग करने वालों की संख्या में इस बार मामूली कमी आई है। वर्ष 2020 में जहां 181 दुपहिया चालक ट्रिपल राइडिंग में पकड़े गए थे। वहीं इस वर्ष उनकी संख्या 170 रही है। खतरनाक ढंग (जिक-जैक) से गाड़ी चलाने वालों की संख्या भी बीते वर्ष के 156 के मुकाबले घटकर 121 रही। अन्य चालान की संख्या इस बार 1636 रही है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— नितिन तिवारी करता था आपत्तिजनक टिप्पणी इसलिए उतार दिया मौत के घाट 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos
]]>
एंबुलेंस निकलवाने के लिए राष्ट्रपति के काफिला को रोक दिया ट्रैफिक पुलिस, होंगे सम्मानित https://dastaktimes.org/%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/ Wed, 21 Jun 2017 06:33:33 +0000 http://dastaktimes.org/?p=165828 बेंगलुरु : शहर के एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने ड्यूटी के दौरान राष्ट्रपति के काफिले के मूवमेंट होने के बावजूद एक ऐंबुलेंस को तरजीह दी और उसका ट्रैफिक में न फंसना सुनिश्चित कराया। उसके इस कदम की पुलिस अफसरों से लेकर सोशल मीडिया तक ने तारीफ की है। बेंगलुरु पुलिस ने उसे इनाम देने का …]]>

बेंगलुरु : शहर के एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने ड्यूटी के दौरान राष्ट्रपति के काफिले के मूवमेंट होने के बावजूद एक ऐंबुलेंस को तरजीह दी और उसका ट्रैफिक में न फंसना सुनिश्चित कराया। उसके इस कदम की पुलिस अफसरों से लेकर सोशल मीडिया तक ने तारीफ की है। बेंगलुरु पुलिस ने उसे इनाम देने का ऐलान किया है। दरअसल, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को बंगलुरु में थे, इस दौरान वहां के ट्रिनिटी सर्किल पर भारी जाम लगा, और एक एंबुलेंस वहां फंस गई| तभी वहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर एम.एल. निजलिंगप्पा ने एंबुलेंस को निकलवाने के लिए पूरे ट्रैफिक को रोक दिया और वहीं इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल को भी रोक दिया था| निजलिंगप्पा के इस कदम के बाद उनकी चारों ओर तारीफ हो रही है, अब उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा| बंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर की ओर से ट्वीट किया गया है कि उनके इस कदम की हम तारीफ करते हैं, उन्हें इसको लेकर सम्मानित भी किया जाएगा| आपको बता दें कि जाम, रेड लाइट या किसी अन्य विकट परिस्थिति में एंबुलेंस को हर ट्रैफिक नियमों से छूट मिलती है|

]]>