डिप्रेशन की गिरफ्त में आ चुके हैं आप तो सबसे पहले कर लें यह उपाय – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

डिप्रेशन की गिरफ्त में आ चुके हैं आप तो सबसे पहले कर लें यह उपाय
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने लिए टाइम ही नहीं मिल पा रहा हैं| लेकिन फिर भी इस व्यस्त भरी लाइफ में भी लोगो के अंदर एक शांति लगातार अपनी पैठ जमाती चली जा रही हैं और यह सब अपने लिए टाइम ना देने के कारण होता हैं| ऐसे में हमेशा आपके दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता हैं और यह एक दिन मानसिक बीमारी का रूप ले लेता हैं और आपको मानसिक रूप से बीमार कर देता हैं| दरअसल मानसिक बीमारी को ही डिप्रेशन कहते हैं| ऐसे में लोग ना जाने क्या-क्या अपने मन में ख्याली पुलाव पकाने लगते हैं| इतना ही नहीं डिप्रेशन में रहने पर लोग अक्सर अपनी जान लेने की सोचते हैं और वो सोचते हैं कि इस दुनिया में उनके जीवन का कोई महत्व नहीं हैं| इसलिए वो इस तरह का कदम उठाते हैं|

जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन में रहता हैं तो उसे सबसे ज्यादा जरूरत अपनों की होती हैं जो उन्हें यह एहसास दिलाएँ कि वो भी किसी के लिए बहुत मायने रखते हैं और उनका इस दुनिया में जीना बहुत जरूरी होता हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत सारे लोगों की यह गलत धारणा हैं कि डिप्रेशन या मानसिक तकलीफ सिर्फ उन्हीं लोगों को होती हैं जिनके लाइफ में कोई बहुत बड़ा हादसा हुआ हो या फिर जिसके दुखी होने की बहुत बड़ी वजह हो, इतना ही नहीं लोग अक्सर पुछते हैं कि आखिर तुम डिप्रेशन में क्यों हो या फिर तुम्हारे लाइफ में किस चीज की कमी हैं| दरअसल ये सभी बाते पूरी तरह से फिजूल हैं क्योंकि डिप्रेशन में होने पर हमारे शरीर के अंदर खुशी प्रदान करने वाला हॉर्मोन्स जैसे कि ऑक्सिटोसीन का बनना कम हो जाता है और इस कारण ना चाहते हुये लोग दुखी रहते हैं| लेकिन आज हम आपको डिप्रेशन से छुटकारा पाने के बारे में बताने वाले हैं|

वैज्ञानिकों की एक टिम ने अपने शोध में पाया की आज के समय में इन्टरनेट पर कई सारे थैरेपी मंच हैं जो आपको डिप्रेशन से निजाद दिलाने में सहायक हो सकते हैं| अमेरिका में इंडियाना विश्वविद्यालय (आईयू) के शोधकर्ताओं ने 4,781 प्रतिभागियों वाले, पहले के 21 अध्ययनों की समीक्षा की हैं| दरअसल बीते कई वर्ष में इंटरनेट आधारित कई ऐप और वेबसाइटों ने डिप्रेशन के इलाज का दावा किया हैं| एक अध्ययन ‘मेडिकल इंटरनेट रिसर्च’ में प्रकाशित हुआ है और इसमें ऐसे कई ऐप्लीकेशन पर ध्यान दिया गया, जिन्होंने मानसिक व्यवहार थैरेपी के साथ इलाज उपलब्ध कराया हैं| इतना ही नहीं सोच के तौर-तरीकों में बदलाव और डिप्रेशन कम करने के लक्षण एवं अन्य मानसिक विकृतियों पर केंद्रित यह एक किस्म की मनोवैज्ञानिक थैरेपी भी है|

इस बारे में आईयू में प्रोफेसर लॉरेंजो लॉसेस ने कहा कि “इस अध्ययन से पहले मेरा ऐसा मानना था कि पिछले अध्ययनों में संभवत: हल्के डिप्रेशन अन्य तरह की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों और जिन लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बेहद कम थी, उन पर फोकस किया गया था|” लॉरेंजो लॉसेस ने आगे कहा कि “मेरे लिये हैरान करने वाली बात यह थी कि मामला यह नहीं था, जबकि विज्ञान इस तरह का सुझाव देता है कि इस तरह के ऐप और मंच बड़ी तादाद में लोगों की मदद कर सकते हैं” और कर भी रहे हैं|