…तो पाकिस्तान में इन वजहों से भी नहीं हो पाती है लड़कियों की शादी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

…तो पाकिस्तान में इन वजहों से भी नहीं हो पाती है लड़कियों की शादी
कराची। हर किसी के लिए शादी जीवनभर का साथ होता है। ऐसे में सही साथी चुनना भी जरुरी होता है। कोई भी नहीं चाहता कि आगे किसी तरह की दिक्कत हो। मगर हमारे समाज में ऐसे भी कई वाकये देखने को मिलते हैं जहां महिलाओं को शादी करने के लिए कई तरह के दबाव से गुजरना होता है। और तो और इस मामले में लड़की का शरीर, रंग-रूप जैसे दायरे भी होते हैं, जिनके आधार पर लड़की का आंकलन किया जाता है।

पाकिस्तान में इन वजहों से भी नहीं हो पाती है लड़कियों की शादीभारत में भी जब कभी दुल्हन के लिए इश्तेहार दिए जाते हैं तो इसमें कई तरह की बकवास बातें भी योग्यता के नाम पर लिख दी जाती हैं। पाकिस्तान का मामला भी बहुत ज्यादा अलग नहीं है। वहां तो हालात और भी बुरे हैं। पाकिस्तानी लड़कियों ने इस पीड़ा को सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर किया है।

आमतौर पर लड़कियों को रिजेक्ट करने के कारण त्वचा का रंग, वजन, उम्र तक की बातों तक ही सीमित नहीं हैा। बल्कि कई बार यह भी कह दिया जाता है कि लड़की बहुत ज्यादा कठोरता से पेश आती है। कुछ यह कह देते हैं कि ज्यादा पढ़ी-लिखी है। कुछ का कहना होता है कि बहुत ज्यादा बोलती है।

यह बातें खुद लड़कियों ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे केवल इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी थी।’ एक ने बताया, ‘लड़के वालों का कहना था कि आखिर तुम्हें मीडिया में क्यों काम करना है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो केवल मेरे रंग के कारण रिजेक्ट कर दिया गया।’

कुछ यूजर्स ने जो कारण बताए वो जानकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे। मसलन इनमें लड़की का ज्यादा पढ़ा-लिखा होना, काम के प्रति लगनशील होना, करियर के प्रति जागरूक होना जैसी बातें भी शामिल थी।