त्योहारी सीजन – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Sat, 24 Oct 2026 09:03:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png त्योहारी सीजन – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 देहरादून के पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक गाड़ियों की एंट्री बंद, त्योहारों पर भीड़ और जाम रोकने के लिए DM का आदेश https://dastaktimes.org/entry-of-vehicles-closed-in-paltan-bazaar-of-dehradun-from-11-am-to-7-pm-dms-order-to-stop-crowd-and-jam-during-festivals/ Sat, 24 Oct 2026 09:03:14 +0000 https://dastaktimes.org/?p=920762 देहरादून: त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने प्रमुख बाजारों के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। पलटन बाजार सहित अन्य व्यस्त बाजारों में निर्धारित समय के दौरान वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहर में …]]>

देहरादून: त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने प्रमुख बाजारों के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। पलटन बाजार सहित अन्य व्यस्त बाजारों में निर्धारित समय के दौरान वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहर में सुचारु यातायात, भीड़ प्रबंधन और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया है।

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने, अतिक्रमण पर रोक लगाने और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध

प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यापारियों से कहा गया है कि सामान की लोडिंग और अनलोडिंग सुबह 11 बजे से पहले या शाम 7 बजे के बाद करें, ताकि बाजार में भीड़ के दौरान आवागमन बाधित न हो।

अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने व्यापारियों से नई व्यवस्था का पालन करने और यातायात सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

प्रशासन ने पलटन बाजार सहित शहर के अन्य प्रमुख और व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से बाजारों में आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेली और अन्य अवरोधों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों को बाजारों में नियमित निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर संयुक्त कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।

बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय हर्षिता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, सीओ यातायात जगदीश पंत और महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन सहित अन्य अधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

]]>
त्योहारी सीजन के चलते नवम्बर में 4.17 प्रतिशत बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री https://dastaktimes.org/sales-of-passenger-vehicles-grew-by-4-17-percent-to-29100/ Tue, 08 Dec 2020 09:17:54 +0000 https://dastaktimes.org/?p=489007 त्योहारी सीजन के चलते नवम्बर में 4.17 प्रतिशत बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री नई दिल्ली: वाहन डीलरों के संगठन, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि त्योहारी सीजन की मांग से नवम्बर 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 4.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के …]]>
त्योहारी सीजन के चलते नवम्बर में 4.17 प्रतिशत बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री
त्योहारी सीजन के चलते नवम्बर में 4.17 प्रतिशत बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री

नई दिल्ली: वाहन डीलरों के संगठन, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि त्योहारी सीजन की मांग से नवम्बर 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 4.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,91,001 इकाई रही। नवम्बर में दिवाली-धनतेरस त्योहारों की वजह से वाहनों का पंजीकरण बढ़ा है। गत वर्ष की समान अवधि के दौरान यात्री वाहनों की कुल बिक्री 2,79,365 इकाई रही थी।

फाडा ने कहा कि 1,472 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,265 आरटीओ कार्यालयों से जुटाये गए आंकड़ों के मुताबिक नवम्बर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 21.4 प्रतिशत घटकर 14,13,378 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 17,98,201 इकाई रही थी। समीक्षाधीन महीने वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 31.22 प्रतिशत घटकर 50,113 इकाई रह गई। नवम्बर, 2019 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 72,863 इकाई रही थी।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 64.98 प्रतिशत घटकर 24,185 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 69,056 इकाई रही थी। हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टर की बिक्री 8.47 प्रतिशत बढ़कर 49,313 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल समान महीने में 45,462 इकाई रही थी। विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 19.29 प्रतिशत घटकर 18,27,990 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 22,64,947 इकाई रही थी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

]]>