दूधिया बदन टिप्पणी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Thu, 29 Oct 2026 05:08:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png दूधिया बदन टिप्पणी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 ‘दूधिया बदन’ टिप्पणी पर पहली बार बोलीं तमन्ना भाटिया, अनु कपूर के बयान पर कही ये बात https://dastaktimes.org/tamannaah-bhatia-spoke-for-the-first-time-on-milky-body-comment-said-this-on-anu-kapoors-statement/ Thu, 29 Oct 2026 05:08:37 +0000 https://dastaktimes.org/?p=921463 अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दिग्गज अभिनेता अनु कपूर की ‘दूधिया बदन’ वाली टिप्पणी पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिछले साल एक पॉडकास्ट के दौरान तमन्ना को लेकर दिए गए इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। अनु कपूर को अपनी टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। अब तमन्ना …]]>

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दिग्गज अभिनेता अनु कपूर की ‘दूधिया बदन’ वाली टिप्पणी पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिछले साल एक पॉडकास्ट के दौरान तमन्ना को लेकर दिए गए इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। अनु कपूर को अपनी टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। अब तमन्ना ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए बताया है कि वह ऐसी टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को किस तरह देखती हैं।

नकारात्मक टिप्पणियों पर तमन्ना ने क्या कहा?

हाल ही में तमन्ना भाटिया एनडीटीवी के एक विशेष कार्यक्रम में बतौर मेहमान शामिल हुईं। इस दौरान उनसे अनु कपूर की टिप्पणी और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि एक रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर उनका सबसे जरूरी काम सुनना है। हालांकि, इसके साथ यह समझना भी जरूरी है कि सुनी गई बातों में से किसे स्वीकार करना है और किसे नजरअंदाज करना है।

तमन्ना ने कहा कि वह ऐसी बातों को देखती भी नहीं हैं। एक महिला के तौर पर वह इस तरह की टिप्पणियों को महत्व नहीं देतीं, क्योंकि उनके मुताबिक ये आगे बढ़ने में बाधा बन सकती हैं। अभिनेत्री ने साफ किया कि उनका पूरा ध्यान अपने काम पर रहता है और वह लगातार उसे बेहतर बनाने की कोशिश करती हैं। वह अपने काम को एक सेवा के रूप में देखती हैं और आगे भी इसी सोच के साथ काम करना चाहती हैं।

किस बयान पर हुआ था विवाद?

फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के रिलीज होने के बाद अनु कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में तमन्ना भाटिया को लेकर ‘दूधिया बदन’ वाली टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर मनोरंजन जगत में विवाद खड़ा हो गया था और अभिनेता की काफी आलोचना हुई थी।

हालांकि, अनु कपूर ने बाद में कई बार कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने तमन्ना से माफी मांगने की बात भी कही थी। अब अभिनेत्री की प्रतिक्रिया से साफ है कि वह ऐसी टिप्पणियों को तवज्जो देने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करती हैं।

तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म कौन सी है?

तमन्ना भाटिया की पिछली फिल्म ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब उनकी आगामी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 3’ को लेकर चर्चा है। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

]]>