देखें ‘बलम जी लव यू’ – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

Trailor: खेसारी की पहलवानी और काजल का डांस, देखें ‘बलम जी लव यू’
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की जोरदार जोड़ी, खेसारीलाल यादव (Khesarilal yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. खेसारी और काजल की आने वाली फिल्म ‘बलम जी लव यू’ (Balam Ji Love You) का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया. यूट्यूब पर रिलीज हुए इस वीडियो को देखकर इन दोनों कलाकारों की जबर्दस्त केमिस्ट्री का मुजाहिरा आप कर सकते हैं. फिल्मों के अलावा स्टेज शो, डांस प्रोग्राम और म्यूजिक वीडियो के जरिए अपने फैन्स को मदहोश कर देने वाली यह जोड़ी, भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है. फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का ट्रेलर बहुत जानदार है. फिल्म में काजल और खेसारी पर फिल्माए गए कई गानों, फाइट-सीन को देखने से ही लगता है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. फिल्म के Trailor में खेसारीलाल यादव की पहलवानी और काजल राघवानी का धमाकेदार डांस, देखकर आपमें फिल्म देखने की बेचैनी बढ़ जाएगी. देखें फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का Trailor.

कॉमेडी और एक्शन-ड्रामा से भरपूर है फिल्म

खेसारी और काजल राघवानी स्टारर फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में कॉमेडी और एक्शन सीन की भरमार है. फिल्म के ट्रेलर में खेसारी एक पहलवान के रोल में दिख रहे हैं. जाहिर है यह फिल्म गांव की पृष्ठभूमि पर होगी. खासकर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का पहलवानी रूप आपको मजेदार लगेगा. फिल्म के कई सीन्स में खेसारी किसी पहलवान की तरह लंगोट में कुश्ती लड़ते दिखाई दे रहे हैं. अखाड़े की मिट्टी से सनी उनकी बिल्डर-बॉडी से आपको यह अंदाजा तो जरूर हो जाएगा कि ‘बलम जी लव यू’ में जानदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे. वहीं, काजल राघवानी के साथ कई गानों की झलकियां देखकर फिल्म में रोमांस का तड़का भी आपको नजर आएगा. फिल्म में एक तरफ जहां खेसारी पहलवान की भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं काजल को बाइक की सवारी करने वाली मॉडर्न लड़की के रूप में दिखाया गया है. बता दें कि खेसारी और काजल राघवानीइससे पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आए हैं. इन दोनों की फिल्मों में ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’, ‘दीवानापन’, ‘हम हैं हिंदुस्तानी’, ‘इंतकाम’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, और ‘नागदेव’ शामिल हैं.

ब्यूटी क्वीन अक्षरा सिंह का स्पेशल-अपीयरेंस

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों की खूब तारीफ मिलती रही है. जाहिर है, आने वाली फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में भी इन दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है. इस फिल्म में खेसारी और काजल के अलावा भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन अक्षरा सिंह का भी एक स्पेशल-अपीयरेंस है. अक्षरा सिंह फिल्म ‘बलम जी लव यू‘ में एक स्पेशल रोल में है. सीमा देवी रूंगटा और आनंद कुमार रूंगटा के श्रीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि फिल्म में खेसारी और काजल पर कई हॉट-सीन फिल्माए गए हैं. फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर रज्जू अंसारी हैं. फिल्म निर्माताओं का दावा है कि खेसारी और काजल की हॉट-केमिस्ट्री वाली यह फिल्म कॉमेडी और एक्शन सीन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी.

शुभि शर्मा और स्मृति सिन्हा भी अहम रोल में

फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में खेसारी और काजल के अलावा जहां स्पेशल रोल में अक्षरा सिंह को लिया गया है. वहीं, इन कलाकारों के अलावा भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कई कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं. फिल्म में शुभि शर्मा, स्मृति सिन्हा, अशोक समर्थ और संजय महानंद जैसे अदाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे. इस फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है. इसके एक्शन डायरेक्टर अंदलीब पठान हैं. फिल्म के लेखक और स्क्रीनप्ले राइटर सुरेंद्र मिश्रा हैं. आर्ट डायरेक्शन नजीर शेख, संगीत ओम झा और कोरियोग्राफी कनु मुखर्जी, रिकी गुप्ता और राम दीवान की है. इस फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव ‘कवि’, आजाद सिंह, टुनटुन यादव, श्याम देहाती और प्रेमांशु सिंह ने लिखे हैं.