दो आरोपी गिरफ्तार – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

4 बाइकों से पहुंचे 10 हमलावर, बर्तन कारोबारी को घेरकर पीटा; इलाज के दौरान मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: जिले में बुधवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे 45 वर्षीय बर्तन कारोबारी पर 10 लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। चार मोटरसाइकिलों से आए हमलावरों ने रास्ते में उनकी बाइक रोककर उन्हें घेर लिया और जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पहले अस्पताल और फिर लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद 10 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सड़िया गांव निवासी विनोद कुमार साहनी शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास पहुंचते ही चार बाइकों पर सवार 10 लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस के मुताबिक, हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान विनोद ने तीन हमलावरों की पहचान भी कर ली थी।

गंभीर हालत में लखनऊ ले जाया गया

परिजन घायल विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, गोंडा रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय के मुताबिक, विनोद की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह, आकाश सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ पहले जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कारोबारी की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रंजिश की बात सामने आई

पुलिस की शुरुआती जांच में विनोद और आरोपियों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ गोलू और सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

KGMU में हुआ विरोध प्रदर्शन

विनोद की मौत के बाद लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पोस्टमार्टम गृह में विरोध प्रदर्शन हुआ। कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद तथा समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी धरने पर बैठे।

संजय निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने पारसपुर के थानाध्यक्ष, शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी और मामले से जुड़े अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग की।

संजय निषाद ने दी 11 सितंबर को प्रदर्शन की चेतावनी

संजय निषाद ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर को गोंडा में पुलिस अधीक्षक के घर और कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि गोंडा में सपा से जुड़े बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश में अपराध और अराजकता चरम पर होने का आरोप लगाया।