नरेंद्र मोदी ने नीतीश से मांगा जवाब – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

नरेंद्र मोदी ने नीतीश से मांगा जवाब
भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के भागलपुर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत महागठबंधन के सभी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने 25 साल तक बिहार में राज किया, अब वे जनता को अपने कामकाज का हिसाब दें। बताएं कि रास्ते क्यों नहीं बने। बिजली क्यों नहीं आई, बच्चों को पढ़ने के लिए दूसरे राज्यों में क्यों जाना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 42 मिनट के संबोधन में विकास मुख्य मुद्दा रहा। वहीं केन्द्रीय मंत्री और अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पिछड़ा कार्ड पर निशाना साधा। नेताओं ने एनडीए को पिछड़ों का हितैषी और डीएनए में दोष को राजनीतिक निर्णय नहीं लेने की परिभाषा बताई। केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के निशाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रहे। स्वाभिमान रैली में यदुवंशियों पर दिये बयान पर रामकृपाल ने कहा कि स्वाभिमान रैली में लालू यदुवंशियों की पीड़ा पर चिंता जता रहे थे। उन्हें बताना चाहिए कि 25 साल के शासनकाल में कितने यादवों को नौकरी मिली। चुनाव आते ही उन्हें यादवों की याद आने लगी। भाजपा मंडल और यदुवंशियों की चिंता कर रही है तो लालू-नीतीश का कलेजा फट रहा है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राधामोहन सिंह ने भी पैकेज के सवाल पर नीतीश पर निशाना साधा। रामविलास पासवान ने लालू के यादवों पर दिये बयान पर व्यंग्य करते हुए कहा कि एनडीए में भी रामकृपाल, हुकुमदेव नारायण और नंदकिशोर यादव जाति के नेता हैं।

भारत माता के जयकारे पर भीड़ से कम आवाज आने पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह आवाज पटना में बैठे भुजंग प्रसाद तक नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि रैली में डीएनए का ऑन स्पॉट टेस्ट होता है। बिहार की जनता ने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के डीएनए का टेस्ट कर लिया। देश में एक पिछड़ा का बेटा प्रधानमंत्री बना है इसलिए दोनों भाइयों के पेट में दर्द हो रहा है। लालू के यादव कार्ड पर गिरिराज ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह और विनोदानंद झा से लेकर जगन्नाथ मिश्रा तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन आज भी भूमिहार और ब्राह्मण में लोग गरीब हैं। सत्ता में रहने के बाद लालू खुद तो अमीर हुए लेकिन यादव जाति के लोग आज भी गरीब हैं। केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने भी महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि 25 साल में बड़े और छोटे भाई ने बिहार को बर्बाद कर दिया। पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि डीएनए में दोष राजनीतिक फैसले को लेकर कहा गया, जो गलत नहीं है। लालू प्रसाद को जगंल राज का प्रणेता और सोनिया को सबसे भ्रष्ट कहने वाले नीतीश कुमार ने अपने फैसले से साबित कर दिया कि उनके राजनीतिक डीएनए में दोष है।