पाटीदार बिगाडे़ंगे खेल? – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

गुजरात चुनाव: बीजेपी के गढ़ अहमदाबाद में 16 सीटें दांव पर, पाटीदार बिगाडे़ंगे खेल?
अहमदाबाद। मध्य और उत्तरी गुजरात में राज्य विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होने जा रहा है और सब की निगाहें अहमदाबाद के 39 लाख मतदाताओं पर टिकी हुई है. यहां विधानसभा के 16 सीटों पर चुनाव होने हैं. 1990 के दशक से इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है.

भाजपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान यहां घटलोदिया, जमालपुर-खाड़िया, वेजलपुर, वाटवा, एलिसब्रिज, नारनपुरा, निकोल और नरोदा सहित 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस को यहां सिर्फ दो सीटों- साबरमती और असरवा (एससी) से ही संतोष करना पड़ा था.

गुजरात के अन्य शहरों की तरह ही इस शहरी इलाके के लोग भाजपा का समर्थन 90 दशक के शुरुआत से ही कर रहे हैं. कम से कम यहां के पांच सीटों घटलोदिया, निकोल, मणिनगर, साबरमती और ठक्करबापा नगर में पाटीदार समुदाय बड़ी संख्या में हैं. यहां की चार सीटों- जमालपुर-खाड़िया, दरियापुर, दनीलीमादा और वेजलपुर में मुस्लिम मतदाता काफी संख्या में हैं.

मणिनगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तात्कालीन विधायक और मुख्यमंत्री के रूप में साल 2002 से 2014 तक किया था. इस सीट को शहर का सबसे प्रभावशाली सीट और भाजपा का गढ़ कहा जाता है.

साल 2012 में यहां मोदी को 86,000 मतों से जीत मिली थी. साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. भाजपा उम्मीदवार सुरेश पटेल ने यहां 52,000 पाटीदार वोट पाकर 49,000 मतों से जीत हासिल की थी.

भाजपा की तरफ पटेल को फिर इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है और अब उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा चेहरे श्वेता ब्रह्मभट्ट से है. वह आईआईएम से पढ़ी हुई हैं. इसके अलावा घटलोदिया विधानसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है. इस सीट का प्रतिनिधित्व कभी गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल करती थीं. आरक्षण को लेकर हुए आंदोलन के बाद आनंदीबेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. पाटीदारों के द्वारा इस क्षेत्र में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ था.

आनंदीबेन पटेल नहीं लड़ रहीं चुनाव

इस बार चुनाव नहीं लड़ने की आनंदीबेन पटेल की ‘इच्छा’ का सम्मान करते हुए भाजपा ने यहां से अन्य वरिष्ठ नेता भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया है. यहां की पड़ोसी सीट नारनपुरा की है. यहां करीब 40,000 पाटीदार मतदाता हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करते थे. राज्यसभा में चुने जाने के बाद शाह ने अगस्त में इस सीट से इस्तीफा दे दिया. पार्टी ने यहां से पूर्व मंत्री कौशिक पटेल को टिकट दिया है. ऐसा माना जाता है कि पटेल शाह के करीबी हैं.

पाटीदार समुदाय पिछले दो दशक से भाजपा का कट्टर समर्थक माने जाते रहे हैं. आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय के आंदोलन और भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर करने की हार्दिक पटेल की अपील के बाद चुनावी समीकरण बदले हुए हैं. इसके अलावा इस क्षेत्र के ठक्करबापा नगर (35,000 पाटीदार मतदाता), बापूनगर (31,000), निकोल (52,000), नरोदा (34,000) और साबरमती (44,000) सीटों पर पाटीदारों के गुस्से का असर पड़ सकता है. पाटीदार वोटों को लेकर चल रही खींचतान के बीच जमालपुर-खाड़िया सीट भी विभिन्न कारणों से चर्चा के केंद्र में है.