पुजारा ने लगाया 16वां टेस्ट शतक – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन भारत 250/9, पुजारा ने लगाया 16वां टेस्ट शतक
India vs Australia (IND vs AUS) 1st Test, Day 1 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 250 रन बनाए हैं. स्टंप्स के समय मोहम्मद शमी (6) क्रीज पर थे. भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कंगारू गेंदबाजों का सामने करते हुए टेस्ट में अपना 16वां शतक पूरा किया. चेतेश्वर पुजारा 123 रन बनाकर आउट हुए.

नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को झेला और एक छोर संभालते हुए भारत को 250 रनों के पार ले गए. यह चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक है. पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने वाली भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही.

100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था. भारत के लिए पुजारा के अलावा, रोहित शर्मा ने 37 और ऋषभ पंत तथा रविचंद्रन अश्विन ने 25-25 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद इस मैच में मुरली विजय और केएल राहुल को ओपनिंग का जिम्मा मिला. लेकिन, ये दोनों ही फ्लॉप साबित हुए. मैच के दूसरे ही ओवर में 3 रन के कुल स्कोर पर जोश हेजलवुड ने केएल राहुल को एरॉन फिंच के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दे दिया.

राहुल 2 रन बनाकर आउट हुए.  प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ने वाले मुरली विजय का बल्ला भी खामोश रहा और राहुल के बाद वह भी पवेलियन लौट गए. मुरली विजय (11) को 15 के स्कोर पर मिशेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया. कप्तान टिम पेन ने विकेट के पीछे विजय का कैच पकड़ा.

विजय के आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए कप्तान कोहली भी अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सके. पैट कमिंस ने भारत को तीसरा झटका दिया, जब 19 के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली (3) को उस्मान ख्वाजा ने लपका.

पुजारा ने अजिंक्य रहाणे (13) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 22 रन ही जोड़े थे कि हेजलवुड ने इस साझेदारी को मजबूत होने से पहले ही तोड़ दिया. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (13) को जोश हेजलवुड ने पीटर हैंडस्कॉम्ब के हाथों कैच कराया. 41 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा. 86 रन के कुल स्कोर पर नाथन लियोन ने रोहित शर्मा को मार्कस हैरिस के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दे दिया.

ऋषभ पंत (25) ने पुजारा के साथ छठे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. पंत ने अपने अंदाज के अनुकूल तेजी से रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज मिशेल स्टार्क तथा कमिंस पर मौका मिलने पर अच्छे प्रहार किए.

पंत हालांकि लियोन की फिरकी को संभाल नहीं पाए. 127 के कुल स्कोर पर लियोन की एक खूबसूरत गेंद पंत के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों में जा समाई. पंत ने अपनी पारी में 38 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का लगाया.

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन मैदान पर आए और उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर 62 रनों की पार्टनरशिप की. लेकिन पैट कमिंस ने अपनी एक खूबसूरत गेंद पर उनकी 25 रनों की पारी का अंत कर दिया. ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर कुछ रन और जोड़ते उससे पहले ही नई गेंद से बॉलिंग कर रहे मिशेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड कर दिया. अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन को दो-दो सफलताएं मिलीं.

भारत ने जीता था टॉस

भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. राोहित शर्मा अंतिम-11 में जगह बनाने में कामयाब रहे. हनुमा विहारी को बाहर बैठना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस हैरिस ने टेस्ट पदार्पण किया है.

प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा,  ऋषभ पंत, आर. अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड.