पेपर लीक – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

‘वोट चुराए जा सकते हैं, लोग नहीं’… छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का BJP पर बड़ा हमला, बोले- यह तो बस शुरुआत है
मुंबई: परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन भाजपा के खिलाफ एक बड़े संघर्ष की शुरुआत है। उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन ने साबित कर दिया है कि “वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं।”

‘छात्रों ने लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा’

उद्धव ठाकरे ने कहा कि देशभर में छात्रों ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई है। उनके मुताबिक, युवाओं की इस एकता ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक “स्वर्णिम अध्याय” लिखा है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशव्यापी विरोध का रूप ले चुका है।

‘चुनाव में अभी समय है, लेकिन लड़ाई अभी से शुरू’

सभा के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि जब अगले चुनाव में अभी तीन वर्ष का समय बाकी है तो इस मुद्दे को अभी क्यों उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब सीधा है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब यह अहसास हो चुका है कि वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोगों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।

उन्होंने दावा किया कि आज किसी राजनीतिक दल की जीत नहीं हुई है, बल्कि “देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया है।” उन्होंने कहा कि यह एक बड़े संघर्ष की शुरुआत है और यह लड़ाई भाजपा और भारत के बीच है।

राज ठाकरे ने छात्रों को बताया बदलाव की ताकत

सभा से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक विवाद के बीच कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले 21 अभ्यर्थियों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा।

राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों के आंदोलन की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि आज की “जेन जेड” पीढ़ी सरकार को चुनौती देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही कहा कि पूरे देश ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस के कामकाज का अंतर देखा है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जुटे छात्र

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बड़ी संख्या में युवा, विशेषकर कॉलेज छात्र, मुंबई के शिवाजी पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान छात्र राष्ट्रीय ध्वज लहराते और संविधान की प्रतियां तथा पोस्टर हाथों में लिए नजर आए।

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने 36 दिनों से जारी अपना प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की।

24 घंटे में दो बार गरजे PM मोदी! पेपर लीक पर सख्त कानून, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़े एक्शन की तैयारी, आज कैबिनेट में बड़ा फैसला
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 24 घंटे के भीतर दो बार कड़ा संदेश देकर सरकार के सख्त रुख का संकेत दिया है। जंतर-मंतर समेत कई स्थानों पर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से निपटने के लिए सरकार कठोर कानून लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में कानून के मसौदे पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक के खिलाफ सख्त प्रावधानों वाला विधेयक तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मसौदे पर चर्चा होगी। मंत्रिपरिषद के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और संसद के मानसून सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को पेश कर जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

पेपर लीक को बताया लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य समस्या नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में सामने आए मामलों के बाद केंद्र सरकार ने कई कठोर कदम उठाए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बचाने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। इसी उद्देश्य से सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए कम समय में दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई, ताकि लगभग 22 लाख छात्र पुनः परीक्षा में शामिल हो सकें।

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भी ऐलान

गुरुवार सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा था कि युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिलाने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार ऐसे मामलों में कठोर दंड और तेज न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कानूनी बदलाव करने जा रही है।

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने पर भी दिया संदेश

पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से मिले आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनसे मुलाकात की और सरकार की ओर से भरोसा दिलाया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर सोनम वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह का पालन करने और जल्द स्वस्थ होने की अपील की। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।

NEET आंदोलन ने पकड़ा देशव्यापी रुख, राहुल गांधी की हिरासत के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, जंतर-मंतर पर धरना जारी
नई दिल्ली: शिक्षा व्यवस्था और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब देशभर में फैलता नजर आ रहा है। संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हिरासत के बाद कई राज्यों और शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना जंतर-मंतर पर लगातार जारी है।

आंदोलन में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के साथ अब कई विपक्षी दल भी शामिल हो चुके हैं। संसद की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

राहुल गांधी की हिरासत के बाद सियासत हुई तेज

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन के समर्थन में सामने आए हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहा है।

संसद में भी गूंजा NEET का मुद्दा

मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने शिक्षा व्यवस्था और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा संसद में उठाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना नियमों के विरुद्ध है।

बारिश के बीच भी जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी

बुधवार सुबह दिल्ली में बारिश के बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन से जुड़े आयोजकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। सुबह के समय प्रदर्शनकारियों की संख्या पिछले दिन की तुलना में अधिक देखी गई।

प्रीति जिंटा ने भी दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत और समाज में बढ़ते विभाजन को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।

राज्यसभा में चर्चा की उठी मांग

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर नीट-यूजी पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की खामियों, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और सोनम वांगचुक की सेहत पर चर्चा कराने की मांग की।

कई राज्यों में बढ़ा आंदोलन का दायरा

मंगलवार को सीजेपी के समर्थन में देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। हैदराबाद, मुंबई और प्रयागराज समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलन के विस्तार के साथ इसका राजनीतिक प्रभाव भी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

NEET परीक्षा में नकल की सनसनीखेज कोशिश! चड्ढी में मोबाइल, सिम और प्रश्नपत्र छिपाकर सेंटर पहुंचा छात्र, एंट्री से पहले धराया
वाराणसी: री-NEET-UG परीक्षा के दौरान वाराणसी से नकल की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बावजूद एक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित सामग्री लेकर प्रवेश करने की कोशिश करता पकड़ा गया। सुरक्षाकर्मियों ने फ्रिस्किंग के दौरान उसे दबोच लिया और उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पुराना प्रश्नपत्र तथा अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।

श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज केंद्र पर हुई कार्रवाई

घटना मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र की है, जहां रविवार को री-NEET-UG परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और सघन तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान एक छात्र की गतिविधियां सुरक्षाकर्मियों को संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसकी विस्तृत जांच की गई।

अंडरगारमेंट्स में छिपा रखा था प्रतिबंधित सामान

तलाशी के दौरान छात्र के अंडरगारमेंट्स से एक चालू मोबाइल फोन, अतिरिक्त सिम कार्ड, पहले आयोजित NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र, गोंद के छोटे पैकेट और फेविकोल की एक छोटी डिब्बी बरामद हुई। बरामदगी के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया।

पुलिस ने तुरंत हिरासत में लिया

मौके पर मौजूद कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया और बरामद सामान जब्त कर लिया। शुरुआती पूछताछ में छात्र ने अपनी पहचान प्रिंस दुबे के रूप में बताई। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी है।

जबलपुर में कर रहा था NEET की तैयारी

पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। री-NEET-UG परीक्षा में शामिल होने के लिए वह वाराणसी आया था।

सॉल्वर गैंग और नकल नेटवर्क से कनेक्शन की जांच

पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी है। अधिकारियों की कोशिश यह पता लगाने की है कि छात्र किसी संगठित नकल गिरोह या सॉल्वर गैंग से जुड़ा हुआ था या नहीं। इसके लिए उसके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के जरिए संभावित नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पेपर लीक विवाद के बाद सुरक्षा पर था विशेष फोकस

गौरतलब है कि देशभर में पेपर लीक विवाद के बाद री-NEET-UG परीक्षा को लेकर प्रशासन और परीक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। इसके बावजूद नकल की इस कोशिश ने सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पेपर लीक मामला : गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी घेरे में
नई दिल्ली (एजेंसी) : स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (एसएससी) की ग्रैजुएशन लेवल परीक्षा और सीबीएसई बोर्ड के अर्थशास्त्र और गणित विषय की परीक्षा में पेपर लीक के मामले सामने आए। दोनों मामलों से जुड़ी एक चीज कॉमन पाई गई है कि दोनों ही संस्थाओं के मुखिया गुजरात काडर के अधिकारी हैं।

वहीं दूसरी तरफ कई जगहों से एसएससी के पेपर लीक की खबरें आने और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बावजूद अभी तक एसएससी की परीक्षा कैंसल नहीं की गई है जबकि दिल्ली पुलिस ने मामले में चार ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 150 लोगों को हायर करके एसएससी के सिस्टम को हैक करने की कोशिश की थी। बता दें कि इस तरह की प्रशासनिक चूक से संस्थाओं की तो बदनामी हो ही रही है, काडर विशेष के साथ अधिकारियों की क्षमता और प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

एसएससी चेयरमैन असीम खुराना जहां 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वहीं सीबीएसई की मुखिया अनीता करवाल 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इस तरह के मामलों से गुजरात काडर के अधिकारियों की साख पर तो सवाल उठ ही रहा है, उनके काम करने के तौर तरीकों और उनकी क्षमता पर भी उंगलियां उठ रही हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के एक हफ्ते पहले अनीता करवाल अपनी किताब लॉन्च करने में व्यस्त थीं। बता दें कि 31 अगस्त 2017 को सीबीएसई चीफ बनने से पहले वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में कार्यरत थीं।

गौरतलब है कि सीबीएसई का पेपर लीक होने के बाद पेपर स्थगित कर दिया गया और अब लगभग 28 लाख स्टूडेंट फिर से परीक्षा देंगे। पेपर कैंसल किए जाने से निराश स्टूडेंट सानिका पंडित कहती हैं, पेपर कैंसल होने से उन्हें भी सजा मिल रही है, जिनकी कोई गलती नहीं है। अगर बोर्ड को पहले से पता था तो उन्हें पहले ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।