पेरू में बाढ़ के कारण दिसंबर से अब तक 75 लोगों की मौत – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Tue, 21 Mar 2017 11:23:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png पेरू में बाढ़ के कारण दिसंबर से अब तक 75 लोगों की मौत – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 पेरू में बाढ़ के कारण दिसंबर से अब तक 75 लोगों की मौत https://dastaktimes.org/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82/ Tue, 21 Mar 2017 07:24:59 +0000 http://dastaktimes.org/?p=150291 पेरू में तूफान अल नीनो के कारण दिसंबर से अब तक बाढ़ और भूस्खलनों के कारण 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 263 अन्य घायल हुए हैं और 30 से अधिक लोग लापता हैं। देश के राष्ट्रीय आपदा संचालन केंद्र (सीओईएन) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हालांकि अल नीनो दिसंबर …]]>

पेरू में तूफान अल नीनो के कारण दिसंबर से अब तक बाढ़ और भूस्खलनों के कारण 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 263 अन्य घायल हुए हैं और 30 से अधिक लोग लापता हैं। देश के राष्ट्रीय आपदा संचालन केंद्र (सीओईएन) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हालांकि अल नीनो दिसंबर में कमजोर होना शुरू हो गया था, लेकिन फरवरी से इसकी तीव्रता फिर बढ़ गई और इसके कारण 11 क्षेत्रों के 6,27,048 लोग प्रभावित हुए हैं।

पेरू में बाढ़ के कारण दिसंबर से अब तक 75 लोगों की मौत

तूफान के कारण जो स्थान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें देश के पूवरेत्तर में स्थित तुम्ब्रेस, पियुरा, लम्बेक्वे , ला लिबर्टाड और एंकैश, मध्य में स्थित लीमा और दक्षिणी क्षेत्र में इका और अरेक्वि पा शामिल हैं।

स्थिति की निगरानी करने वाले सीओईएन ने साथ ही कहा कि तूफान के कारण 1,109 किलोमीटर लंबी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके कारण 10,642 घर ढह गए हैं और 12,126 इस्तेमाल किए जाने लायक नहीं बचे। अल नीनो के कारण प्रशांत महासागर का तापमान भी साल के इस समय के सामान्य के मुकाबले पांच से सात डिग्री अधिक हो गया है।

]]>