प्रतिदिन डेढ़ लाख टेस्ट – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी बोले, प्रतिदिन किए जाएं डेढ़ लाख टेस्ट
-महामारी पर नियंत्रण को कोरोना से दो कदम आगे की रखनी होगी सोच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब टेस्टिंग क्षमता को शीघ्र बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इस कार्य में वृद्धि के प्रयास निरन्तर जारी रखे जाएं।

उन्होंने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना से दो कदम आगे की सोच रखनी होगी, क्योंकि यह एक महामारी है। इसकी प्रकृति को समझने के लिए अभी और अध्ययन एवं अनुसंधान की आवश्यकता है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की मेडिकल ट्रीटमेंट विधि का गहन अध्ययन किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे आगे की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनायी गई रणनीति के परिणामस्वरूप देश और दुनिया की तुलना में प्रदेश में कोरोना से मृत्यु की दर काफी कम है। मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए और कारगर रणनीति अपनायी जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जनपदों में सर्विलांस, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे एवं मेडिकल टेस्टिंग में वृद्धि करें। कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमाण्ड ऐण्ड कन्ट्रोल सेण्टर द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों से नियमित संवाद रखते हुए रोगियों की स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जाए। कोविड अस्पतालों में मरीजों का पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जनता को निरन्तर जागरूक किया जाए। टीवी, रेडियो, समाचार पत्रों, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पोस्टर-बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने मास्क के अनिवार्य उपयोग तथा दो गज की दूरी बनाए रखने के सम्बन्ध में आमजन को विशेष रूप से जागरूक किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम कोरोना के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाए।