बरतें ये सावधानियां – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

कहीं पर्यावरण आपको ना बना दे कैंसर का शिकार, बरतें ये सावधानियां
चिकित्सकों का कहना है कि कैंसर के कारण देश में होने वाली 22 फीसदी मौतों का कारण पैसिव स्मोकिंग हैं. वहीं निम्न आयवर्ग वाले देशों में हेपेटाइटिस और पेपिलोमा वायरस का संक्रमण कैंसर के 25 फीसदी मामलों का कारक हैं. चिकित्सकों ने बताया है कि कुछ उपाय अपनाकर पर्यावरणीय कारकों से होने वाले कैंसर से बचा जा सकता है. पर्यावरणीय कारकों से होने वाले कैंसर से बचने में आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं.

वायु प्रदूषण से बचें- दिल्ली, कोलकाता एवं अन्य कई शहरों में प्रदूषण अपने घातक स्तर पर पहुंच गया है. अच्छा होगा कि इन शहरों में रहने वाले लोग धूल, कार एवं फैक्टरी से निकलने वाले धुएं, निर्माण स्थलों से निकलने वाली धूल, तंबाकू के धुएं (एक्टिव और पैसिव) से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें. साथ ही वायु प्रदूषण के कारणों को पहचान कर इन्हें कम करने की जरूरत है. जागरूकता के द्वारा फेफड़ों के कैंसर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं.

जल प्रदूषण से बचें- अच्छी सेहत के लिए साफ पानी होना बहुत जरूरी है. हमें सुनिश्चित करना होगा कि हमारे आस-पास मौजूद वाटर बॉडीज (जल निकायों) को जैविक एवं ओद्यौगिक प्रदूषकों से संदूषित न होने दिया जाए. पानी में डाले जाने वाले रसायन और व्यर्थ पदार्थ पेट एवं लिवर की बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस का कारण बन सकते हैं और यह कैंसर का रूप भी ले सकता है.

हाल ही में पानी में आर्सेनिक का स्तर बढ़ने के कारण त्वचा के कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में वायु प्रदूषण की रोकथाम के प्रयास कैंसर के मामलों को कम करने में मददगार हो सकते हैं.

अपने काम पर ध्यान दें- अगर आपका काम ऐसा है कि आप काम के दौरान हानिकर रसायनों जैसे एस्बेस्टॉस, बेंजीन एवं अन्य सॉल्वेंट्स, आर्सेनिक उत्पादों, डाई-ऑक्सिन, क्रोमियम, लेड, फाइबर आदि के संपर्क में आते हैं तो कैंसर की संभावना बढ़ती है. इसलिए उद्योगों में काम करने वालों को रोकथाम के उपाय अपनाने चाहिए.

कीटनाशकों, आर्टीफिशियल कलर एवं प्रिजरवेटिव का इस्तेमाल न करें : सब्जियों और फलों में इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशक या खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले आर्टीफिशियल कलर, प्रिजरवेटिव आदि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं. इनका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन कैंसर का कारण बन सकता है. इसलिए इन चीजों से बचने की कोशिश करें, खाद्य पदार्थो के ऑर्गेनिक विकल्प अपनाएं.

जानें, क्या है षटतिला एकादशी का महत्व, बरतें ये सावधानियां
माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला व्रत किया जाता है. षटतिला एकादशी पर तिल के द्वारा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. षटतिला एकादशी पर तिल का इस्तेमाल स्नान, प्रसाद, भोजन, दान, तर्पण आदि सभी चीजों में किया जाता है. इस दिन व्यक्ति को सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की तिलों से पूजा करनी चाहिए. उन्हें पीले फल फूल वस्त्र अर्पण करने चाहिए. मान्यता है कि इस दिन तिल का प्रयोग करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और मन की इच्छा भी पूरी होती हैं. ऐसी भी मान्यता है कि तिल का प्रयोग जितना ज्यादा होगा व्यक्ति उतने ही साल ज्यादा जीवित रहेगा.

षटतिला एकादशी पर क्या सावधानियां बरतें-

– षटतिला एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठें स्नान करके साफ कपड़े पहने.

– घर में प्याज लहसुन और तामसिक भोजन का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें.

– सुबह और शाम एकादशी की पूजा पाठ में साफ-सुथरे कपड़े पहन कर ही व्रत कथा सुनें.

– षटतिला एकादशी की पूजा में हर तरीके से परिवार में शांति पूर्वक माहौल बनाए रखें.

– षटतिला एकादशी पर एक आसन पर बैठकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108  बार जाप  जरूर करें.

– षटतिला व्रत में झूठ नहीं बोलना चाहिए बड़ों का निरादर नहीं करना चाहिए. काम क्रोध लोभ मोह अहंकार आदि का त्याग कर भगवान की शरण में जाना चाहिए.

षटतिला एकादशी पर तिलों का प्रयोग करके भगवान विष्णु की करें पूजा और पाएं महावरदान-

– षटतिला एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठें और तिल का उबटन लगाकर कुछ देर बैठें.

– स्नान के जल में तिल डालकर स्नान करें और हलके पीले रंग के कपड़े पहनें.

– पूर्व की दिशा की तरफ मुंह करके पांच मुट्ठी तिलों से 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की आहुति दें.

– किसी योग्य विद्वान ब्राह्मण की सलाह से दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके पितरों के लिए तिल से तर्पण करें.

–  पूरे व्रत विधान में अन्न का सेवन ना करें और शाम को तिल का भोजन बनाकर भगवान विष्णु को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में सेवन करें.

–  तिल से बनी रेवड़ी गजक और मिष्ठान का दान किसी जरूरतमंद को करें.

– रात में सोते समय अपने बिस्तर में तिल जरूर डाल कर सोएं.

– शाम के समय और रात्रि में भगवान विष्णु के भजन जरूर सुनें.

षटतिला एकादशी पर करें महाउपाय होगी मन की इच्छा पूरी-

– षटतिला एकादशी पर सूर्य उदय होने से पहले उठें.

– भगवान विष्णु के चित्र को या मूर्ति को पीले रंग का कपड़ा बिछाकर स्थापित करें.

– भगवान विष्णु की रोली, मौली, तिल, धूप, दीप, पीले फूल, माला, नारियल, सुपारी, अनार, आंवला, लौंग बेर, पंचामृत से पूजा करें.

– षटतिला एकादशी पर पूरी श्रद्धा और विश्वास से भगवान विष्णु का पूजन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मन की इच्छा पूरी होती है.

– एक पीले आसन पर बैठकर नारायण कवच का 3 बार पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से मन की इच्छा जरूर पूरी होती है.

लैमिनेट ना कराएं आधार कार्ड, बरतें ये सावधानियां
लैमिनेट ना कराएं आधार कार्ड, बरतें ये सावधानियां

आधार कार्ड महज एक पहचान पत्र नहीं, बैंकिंग से लेकर अन्य सरकारी सेवाओं के लाभ के लिए अब यह अनिवार्य है। आधार में आपकी बायॉमेट्रिक डीटेल्स के साथ कई निजी जानकारियां है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) का दावा है कि आधार पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। आइए आपको बताते हैं आधार को सेफ रखने के कुछ उपाय

लैमिनेशन या प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड प्रिंट ना कराएं

आधार कार्ड का लैमिनेशन या प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड प्रिंटिंग ना कराएं। ऐसा करने पर आपके आधार का क्यूआर कोड काम करना बंद कर सकता है या फिर निजी जानकारी चोरी हो सकती है। यूआईडीएआई का कहना है कि ऐसा करने पर आपकी मंजूरी के बिना ही आपकी जानकारी किसी तरह पहुंच सकती हैं।

किसी गैर-अधिकृत व्यक्ति को ना दें आधार

किसी भी गैर-अधिकृत व्यक्ति से आधार नंबर साझा नहीं करना चाहिए। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड्स की डिटेल जुटाने वाली अनाधिकृत एजेंसियों को भी चेतावनी दी है।

ओटीपी ना करें साझा

अपने आधार ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को किसी व्यक्ति या एजेंसी के साथ साझा ना करें। यूआईडीएआई और आधार का कोई प्रतिनिधि आपसे फोन, ईमेल या मेसेज से ओटीपी की मांग नहीं करता है, इसलिए ओटीपी किसी के साथ साझा ना करें।

डिजिटल आधार कार्ड के साथ सावधानी

यूआईडीएआई डिजिटल आधार कार्ड को भी मान्यता देता है। आप आधार को प्रिंट करने के बजाय डिजिटल कॉपी अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव करके रख सकते हैं। यदि आप इसे किसी पब्लिक मशीन पर डाउनलोड कर रहे हैं तो इसकी लोकल कॉपी को डिलीट करना ना भूलें।

मोबाइल नंबर रखें अपडेट

आधार वेरिफिकेशन और अन्य सुविधाओं के लिए इससे अपने मोबाइल नंबर को जरूर रजिस्टर करें। यदि आपने अभी तक अपना नंबर रजिस्टर्ड नहीं कराया है या फिर नंबर बदल लिया है तो निकटतम आधार केंद्र में जाकर इसे अपडेट करा लें। आधार की डीटेल्स लॉक करने के लिए भी आधार में अपका मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए।

लॉक करें आधार का बायॉमेट्रिक डेटाआधार नंबर जारी करने वाला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अपनी बायॉमेट्रिक जानकारियां मसलन फिंगरप्रिंट, आंख की पुतली का ऐक्सेस लॉक करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि आपके बायॉमेट्रिक डेटा को किसी के द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

कहां-कहां इस्तेमाल हुआ आपका आधारआप घर में बैठे-बैठे यह भी पता कर सकते हैं कि आपका आधार नंबर पिछले छह महीने में कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है और कुछ गड़बड़ी नजर आती है, तो आप आसानी से इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।