बही-अभी: मेरठ में लगाई गई अंबेडकर की नई मूर्ति – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बही-अभी: मेरठ में लगाई गई अंबेडकर की नई मूर्ति, रात में शरारती तत्वों ने तोड़ दी थी
त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कई जगह पर हिंसा की खबरें आ रही हैं. कई जगह पर मूर्तियां तोड़ने का मामला भी सामने आया है. मूर्ति तोड़ने की ये आग अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना क्षेत्र में बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है. हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद नई मूर्ति लगा दी गई है.

मेरठ में कुछ शरारती तत्वों ने देर रात को अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा है. जिसके बाद लोगों ने इस मुद्दे को लेकर काफी हंगामा किया और मूर्ति को बदलवाने की मांग की. इस मौके पर सीओ मवाना भी पहुंचे. अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने इस बारे में कहा कि उन्होंने इस खबर को सुनने के बाद एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. आपको बता दें कि योगेश वर्मा अभी पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुरादनगर में मौजूद हैं.

PM मोदी जता चुके हैं नाराज़गी

हिंसा के दौरान त्रिपुरा में लेनिन, तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति गिराने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रकार की घटनाओं से काफी आहत हैं. प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है. गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को इस प्रकार के मामले से सख्ती से निपटने की बात कही है. इस मसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गृहमंत्री से भी बात की है.

त्रिपुरा में तोड़ी गई थी लेनिन की मूर्ति

आपको बता दें कि 3 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद त्रिपुरा के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने साउथ त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया सबडिविज़न में बुलडोज़र की मदद से रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को ढहा दिया गया था. साम्यवादी विचारधारा के नायक लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से वामपंथी दल और उनके कैडर नाराज हैं. इसके बाद मंगलवार को भी त्रिपुरा में ही लेनिन की एक और मूर्ति गिराने की बात सामने आई थी.

तमिलनाडु में भी तोड़ी गई मूर्ति

त्रिपुरा की घटना के बाद तमिलनाडु में बड़े समाज सुधारक रहे पेरियार की मूर्ति भी तोड़ दी गई थी. पेरियार की मूर्ति को तोड़ने की यह घटना बीजेपी नेता एच राजा की एक फेसबुक पोस्ट के बाद हुई है. बताया जा रहा है कि पेरियार की मूर्ति तोड़ने की यह घटना तमिलनाडु के वेल्लुर में मंगलवार रात को हुई. सूत्रों के मुताबिक ईवीआर रामास्वामी जिन्हें पेरियार के नाम से जाना जाता है, की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामलाे के बढ़ने के बाद बीजेपी नेता ने पोस्ट को हटा लिया और माफी भी मांग ली.

बंगाल में तोड़ी गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति

लेनिन और पेरियार की मूर्ति के अलावा बुधवार को पश्चिम बंगाल में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था. पश्चिम बंगाल पुलिस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा ध्वस्त करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में 6 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं. इन लोगों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चेहरा बिगाड़ने और क्षतिग्रस्त करने का आरोप है.