बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू
दस्तक टाइम्स/एजेंसी-

पटना: बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 32 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 86.13 लाख मतदाता 32 महिला समेत 456 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। बिहार में अब तक 29.92 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं सासाराम पोलिंग बूथ पर लाइट होने की वजह से परेशानी बढ़ी तो दूसरी ओर औरंगाबाद के रफीगंज में बम की अफवाह के चलते वोटिंग देर से शुरू हुई। कैमूर के भभुआ विधानसभा के बूथ नम्बर 63 पर वोटिंग का बहिष्कार किया गया। दूसरे चरण में अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित हैं। सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे, जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय अपराह्न तीन बजे तक और कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक तय है।राज्य निर्वाचन आयोग के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. लक्ष्मणन ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की जा रही है। मतदान के लिए संबंधित जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन हेलीकॉप्टरों की तैनाती की जाएगी तथा कुछ क्षेत्रों में मोटरबोट से भी गश्त की व्यवस्था की गई है।इस चरण के चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी महागठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच माना जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में अन्य राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को तिकोना बनाने के प्रयास में हैं।बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया जिले के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 86.13 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनके लिए 9,119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।दूसरे चरण में 456 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कई हाइप्रोफाइल सीटें हैं। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष और जद (यू) नेता उदय नारायण चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह, रामेश्वर चौरसिया तथा मांझी के पुत्र संतोष कुमार का राजनीतिक भविष्य दांव पर है।इस चरण के चुनाव में राजग की ओर से भाजपा के 16, हम के सात, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के छह, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के तीन उम्मीदवार हैं, जबकि महागठबंधन में राजद और जद (यू) के 13-13 उम्मीदवार हैं तथा कांग्रेस के छह उम्मीदवार हैं। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए पहले चरण के तहत सोमवार को 49 सीटों पर मतदान हो चुका है। सभी सीटों की मतगणना आठ नवंबर को होगी।