बुमराह ने कहा- अंपायरों का कोहली को कैच आउट देने का फैसला हैरानी भरा था – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बुमराह ने कहा- अंपायरों का कोहली को कैच आउट देने का फैसला हैरानी भरा था
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि भारतीय टीम मैदानी अंपायर के उस फैसले से ‘आश्चर्यचकित’ है जिससे कप्तान विराट कोहली को विवादित तरीके से आउट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन टीम इस घटना को पीछे छोडकर दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट करने पर ध्यान दे रही है.

कोहली पैट कमिंस की गेंद पर दूसरी स्लिप में पीटर हैंड्सकोंब को कैच दे बैठे. यह कैच विवादास्पद था क्योंकि गेंद जमीन के काफी करीब थी. मैदानी अंपायर ने कोहली को आउट (सॉफ्ट सिग्नल) दिया था और टीवी रिप्ले में अंपायर के फैसले को पलटने के लिए स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला.

अंपायर के इस फैसले से भारतीय कप्तान की 123 रन की शानदार पारी का अंत हुआ. इस फैसले से निराश कोहली दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किए बिना पवेलियन लौट गए.

बुमराह से जब अंपायर के इस विवादित फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम मैदानी अंपायर के फैसले से थोड़े हैरान थे, लेकिन जो बीत गया वो बीत गया. हम खेल में अब आगे बढ़ गए हैं. इसके बारे में इतना ही कहूंगा.’

कोहली के 25वें टेस्ट शतक से भारत ने पहली पारी में 283 रन बनाए, लेकिन उसके अंतिम छह विकेट 60 रन के अंदर गिर गए जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 43 रन की बढ़त मिल गई.

कोहली की पारी के बारे में पूछे जाने पर बुमराह ने कहा, ‘जाहिर है हम दिन की शुरूआत में थोड़े चिंतित थे और उसके बाद उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, जिस तरह से पारी को आगे बढ़ाया वह बहुत ही प्रभावित करने वाला था.’

उन्होंने कहा, ‘वह (कोहली) हमेशा ऐसा करते हैं और वह प्रेरित करने वाले कप्तान हैं. वह अपने प्रदर्शन से टीम की अगुवाई करते हैं. यह टीम के लिए अच्छा है और हम उम्मीद करते है कि वह भविष्य में भी अच्छा करेंगे.’

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 43 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में चार विकेट पर 132 रन के साथ अपनी कुल बढ़त को 175 रन तक पहुंचाकर अपना पलड़ा कुछ भारी कर लिया.

बुमराह ने कहा कि टीम का लक्ष्य चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आउट करना होगा. उन्होंने कहा, ‘कल पहला सत्र काफी महत्वपूर्ण होगा. हम जल्दी विकेट लेना चाहेंगे, ताकि हम उन्हें कम से कम स्कोर पर रोक सके जो चौथी पारी में रन का पीछा करने में मदद करेगा. हमारी टीम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकती है, लेकिन हम उन्हें कम से कम रन पर रोकना चाहेंगे.’